लाइव न्यूज़ :

हिमाचल प्रदेश में भारी बारिश से जनजीवन अस्तव्यस्त, यूनिवर्सिटी ने रद्द की एमए की परीक्षाएं

By आशीष कुमार पाण्डेय | Updated: August 14, 2023 07:44 IST

हिमाचल प्रदेश में लगातार हो रही मूसलाधार बारिश को देखते हुए सरकार ने हिमाचल प्रदेश यूनिवर्सिटी की 14 अगस्त से आयोजित होने वाली एमए की सभी परीक्षाओं को रद्द कर दिया है।

Open in App
ठळक मुद्देहिमाचल प्रदेश में भारी बारिश के कारण जनजीवन हुआ पूरी तरह से अस्तव्यस्तहिमाचल प्रदेश यूनिवर्सिटी ने 14 अगस्त से आयोजित एमए की सभी परीक्षाओं को रद्द किया मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने भारी बारिश के मद्देनजर सभी जिलाधिकारियों (डीसी) से बात की

शिमला:हिमाचल प्रदेश में लगातार हो रही मूसलाधार बारिश को देखते हुए सरकार ने हिमाचल प्रदेश यूनिवर्सिटी की 14 अगस्त से आयोजित होने वाली एमए की सभी परीक्षाओं को रद्द कर दिया है।

इस संबंध में प्रदेश सरकार की ओर से रविवार को साझा की सूचना में कहा गया है, "हिमाचल प्रदेश यूनिवर्सिटी ने राज्य में भारी बारिश के मद्देनजर 14 अगस्त को होने वाली बीएड परीक्षाओं सहित स्नातकोत्तर कक्षाओं की सभी चल रही परीक्षाओं को रद्द कर दिया है।"

इससे पहले भी एक सरकारी अधिसूचना जारी की गई थी, जिसमें कहा गया था कि राज्य के सभी शैक्षणिक संस्थान 14 अगस्त को बंद रहेंगे।

मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने भारी बारिश के कारण छात्रों की सुरक्षा को देखते हुए यह फैसला लिया है। मुख्यमंत्री के आदेश पर शिक्षा सचिव ने सभी सरकारी, निजी स्कूल-कॉलेजों को 14 अगस्त को बंद रखने की अधिसूचना जारी कर दी है।

सरकार की ओर से जारी अधिसूचना में कहा गया है, "पूरे हिमाचल प्रदेश में लगातार बारिश को ध्यान में रखते हुए और छात्रों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए प्रदेश सरकार आदेश देती है कि 14 अगस्त, 2023 को सभी स्कूलों और कॉलेजों (सरकारी और निजी) को बंद रखा जाएगा।"

शिक्षा सचिव की ओर से बाद में जारी एक अधिसूचना में कहा गया, ''पूरे हिमाचल प्रदेश में लगातार बारिश को ध्यान में रखते हुए और छात्रों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए सरकार के सभी आईटीआई, पॉलिटेक्निक, इंजीनियरिंग और फार्मेसी कॉलेजों को बंद रखने का आदेश देती है। इसके साथ ही निजी शिक्षण संस्थान भी 14 अगस्त 2023 को बंद रहेंगे।"

मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने भारी बारिश के मद्देनजर सभी जिलाधिकारियों (डीसी) से बात की और जिलों में बारिश के कारण हुए नुकसान का फीडबैक भी लिया। इसके साथ ही उन्होंने सड़क मार्ग बंद होने की भी जानकारी ली।

सीएम सुक्खू ने सभी जिलाधिकारियों से बारिश के कारण हुए भूस्खलन और उनके कारण मकानों को हुए नुकसान क बारे में भी जानकारी ली। इसके साथ ही सीएम ने मुख्य सचिव, गृह सचिव के साथ-साथ सभी डीसी को भारी बारिश से बने हालात पर कड़ी नजर रखने का निर्देश दिया है।

उन्होंने कहा कि प्रशासनिक अमला सतर्क रहे और किसी भी हाल में सड़क, बिजली, पानी की सुचारू व्यवस्था बनाए रखा जाए।

टॅग्स :हिमाचल प्रदेशहिमाचल प्रदेश का मुख्यमंत्रीसुखविंदर सिंह सुक्खूUniversity
Open in App

संबंधित खबरें

भारतHimachal Congress 2026: 12 नए उपाध्यक्ष और 27 महासचिवों की नियुक्ति?, 2027 विधानसभा चुनाव को देखते हुए 18 माह कांग्रेस कार्यकारिणी, देखिए पूरी सूची

कारोबारHimachal Budget updates: दूध की कीमत में 10 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी, गाय दूध 61 और भैंस दूध 71 रुपये लीटर, देखिए मुख्य बातें

भारतदिल्ली, हरियाणा और नोएडा में 4 दिन में दूसरी बार भारी बारिश और अटल सुरंग पर ताजा हिमपात, वीडियो

कारोबार1,912.99 करोड़ रुपये?, जम्मू कश्मीर, आंध्र प्रदेश, छत्तीसगढ़, गुजरात, हिमाचल प्रदेश और नगालैंड को विशेष पैकेज?

भारतNamaz Row at Lal Baradari: लाल बारादरी में नमाज अदा करने पर लखनऊ विश्वविद्यालय ने 13 छात्रों को भेजा नोटिस, 50,000 रुपये का बॉन्ड भरने का दिया आदेश

भारत अधिक खबरें

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम