लाइव न्यूज़ :

दिल्‍ली: आज से बड़े ट्रकों की एंट्री बंद, मझोले ट्रक भी बैन, जानें कब तक लागू रहेगा ये नियम

By पल्लवी कुमारी | Updated: November 8, 2018 19:39 IST

सरकारी एजेंसी ‘सफर’ के आंकड़ों के अनुसार पटाखों से निकले धुयें के कारण दिल्ली में वायु गुणवत्ता सूचकांक बढ़ कर 574 पर पहुंच गया जो ‘‘गंभीर से बेहद गंभीर’’ स्थिति है।

Open in App

राजधानी दिल्ली में दिवाली के बाद  वायु गुणवत्ता के "गंभीर" श्रेणी में चली गई है। इसको मद्देनजर रखते हुए प्रदूषण को रोकने के लिए दिल्‍ली में आज( 8 नवम्बर) से रात ग्यारह बजे से बड़े ट्रकों की एंट्री बंद कर दी गई है। दिल्ली में गुरूवार को सुबह धुंध की एक मोटी परत छायी रही । कल रात पटाखों से निकलने वाला धुआं हवा में घुल गया है।

दिल्ली ट्रैफिक के ज्वाइंट एसपी के मुताबिक दिल्‍ली में आज ( 8 नवम्बर) से ग्यारह बजे से  बड़े ट्रकों की एंट्री बंद है। इसके साथ ही मझोले ट्रक भी बैन लगाया गया है। 8 नवम्बर से 11 नवंबर तक ये नियम लागू रहेंगे। 

सुप्रीम कोर्ट के पटाखे जलाने वाले निर्देश का उल्लंघन 

सरकारी एजेंसियों की रिपोर्ट में गुरूवार को कहा गया है कि राष्ट्रीय राजधानी में अगले दो दिनों तक वायु गुणवत्ता के "गंभीर" श्रेणी में रहने की आशंका है क्योंकि पटाखों से निकलने वाले धुएं ने प्रदूषण फैलाने वाले कारकों के छितहराने की प्रक्रिया को धीमा कर दिया है ।

शीर्ष अदालत ने दीवाली की रात पटाखे जलाने के लिए रात दस बजे तक की समय सीमा निर्धारित की थी । लोगों ने कई शहरों में इसका उल्लंघन किया और रात दस बजे की समय सीमा को तोड़ते हुए आधी रात तक पटाखे चलाये । 

जिन बड़े शहरों में शीर्ष अदालत के दिशा निर्देश का उल्लंघन किया गया उनमें राष्ट्रीय राजधानी के अलावा मुंबई, कोलकाता और जयपुर शामिल है 

पटाखों से निकले धुयें के कारण दिल्ली में वायु गुणवत्ता सूचकांक बढ़ा

सरकारी एजेंसी ‘सफर’ के आंकड़ों के अनुसार पटाखों से निकले धुयें के कारण दिल्ली में वायु गुणवत्ता सूचकांक बढ़ कर 574 पर पहुंच गया जो ‘‘गंभीर से बेहद गंभीर’’ स्थिति है।

सफर की ओर से जारी परामर्श के अनुसार वायु गुणवत्ता सूचकांक के ‘‘गंभीर से बेहद गंभीर’’ स्थिति में होने का मतलब है कि एक स्वस्थ व्यक्ति श्वसन की बीमारी से पीड़ित हो सकता है । बीमार लोगों को यह हवा बहुत बुरी तरीके से प्रभावित करेगी ।

पटाखों से निकलने वाले धुयें में 50 प्रतिशत की बढोत्तरी

सफर की एक नयी रिपोर्ट में कहा गया है कि यह गंभीर स्थिति अगले दो दिन तक जारी रहेगी ।इसमें कहा गया है, ‘‘पिछले साल की दिवाली की तुलना में इस साल विषैले पटाखों से निकलने वाले धुयें में 50 प्रतिशत की बढोत्तरी हुई है । मौजूदा मौसम की स्थिति उच्च धुएं के स्तर में वृद्धि करेगी और कम से कम 2 दिन (8- 9 नवंबर 2018) गंभीर स्थिति बनी रहेगी ।" 

(समाचार एजेंसी भाषा इनपुट के साथ) 

टॅग्स :दिल्लीवायु प्रदूषणदिवाली
Open in App

संबंधित खबरें

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतजो डर गया, समझो मर गया?, सौरभ भारद्वाज ने राघव चड्ढा पर निशाना साधा, कहा- केजरीवाल गिरफ्तार हुए तो विदेश में छिपा?

भारतस्वाति मालीवाल के बाद राघव चड्ढा पर गाज?, आखिर क्यों केजरीवाल के खास लोग छोड़ रहे साथ?

भारत अधिक खबरें

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?