लाइव न्यूज़ :

दिल्ली में जारी रहेगा लू का सितम, IMD ने नॉर्थ ईस्‍ट के राज्यों में जताई ओले गिरने की आशंका

By मनाली रस्तोगी | Updated: April 18, 2022 18:16 IST

मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार, 19 से 22 अप्रैल 2022 के बीच दिल्‍ली-हरियाणा-चंडीगढ़ में हल्‍की-फुल्‍की बारिश के आसार हैं। यही नहीं, अगले पांच दिनों में पंजाब में बी हल्की बारिश हो सकती है।

Open in App
ठळक मुद्देअगले पांच दिनों में बिहार, ओडिशा, झारखंड और गंगीय पश्चिम बंगाल में गरज के साथ बारिश और बिजली कड़कने व तेज हवाएं चलने का पूर्वानुमान है।मौसम विभाग के ताजा पूर्वानुमान के अनुसार, 18 व 19 अप्रैल को असम-मेघालय, मणिपुर-मिजोरम, सब हिमालयन वेस्‍ट बंगाल और सिक्किम में ओले गिरने के आसार हैं।

नई दिल्ली: दिल्ली और इसके आसपास के इलाकों में अगले कुछ दिनों तक धुल भरी हवाएं लोगों को परेशान करने वाली हैं। मौसम विभाग के मुताबिक, राष्ट्रीय राजधानी में लू की स्थिति 18-19 अप्रैल को रह सकती है। जानकारी के अनुसार, इसके बाद हवाएं 25 से 30 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से धूल उड़ाती चलेंगी। दिल्ली के अलावा पश्चिमी उत्तर प्रदेश, पंजाब, हरियाणा और उत्तरी राजस्‍थान में भी ऐसी ही स्थिति देखने को मिलेगी।

मौसम विभाग का अगले पांच दिनों के पूर्वानुमान में कहना है कि 19 से 22 अप्रैल 2022 के बीच दिल्‍ली-हरियाणा-चंडीगढ़ में हल्‍की-फुल्‍की बारिश के आसार हैं। यही नहीं, अगले पांच दिनों में पंजाब में बी हल्की बारिश हो सकती है। वहीं, अगले पांच दिनों में बिहार, ओडिशा, झारखंड और गंगीय पश्चिम बंगाल में गरज के साथ बारिश और बिजली कड़कने व तेज हवाएं चलने का पूर्वानुमान है।

मौसम विभाग के ताजा पूर्वानुमान के अनुसार, 18 व 19 अप्रैल को असम-मेघालय, मणिपुर-मिजोरम, सब हिमालयन वेस्‍ट बंगाल और सिक्किम में ओले गिरने के आसार हैं। इसके अलावा 19 अप्रैल को जम्मू-कश्मीर में और 20 व 21 अप्रैल को उत्तराखंड में ओलावृष्टि की आशंका है। ऐसे में मौसम विभाग ने अलर्ट जारी कर कहा कि फसलों, जानवरों और कच्‍चे मकानों को नुकसान हो सकता है। 

टॅग्स :हीटवेवभारतीय मौसम विज्ञान विभाग
Open in App

संबंधित खबरें

भारतओडिशा भीषण गर्मीः बौध शहर में 42.9 डिग्री सेल्सियस?, 11 स्थानों पर अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से अधिक दर्ज

भारतदिल्ली में भीषण लू का कहर, IMD ने 45 डिग्री सेल्सियस तक तापमान पहुंचने की चेतावनी दी

ज़रा हटकेभीषण तूफान और टिन की छत के साथ उड़ा नान्हे मियां?, वीडियो वायरल

भारतदिल्ली में Heat Action Plan लागू, CM रेखा गुप्ता ने बताई सरकार की तैयारी

भारतयूपी में भारी बारिश, आंधी-तूफान और बिजली गिरने से 24 लोगों की मौत, 15 घायल, 16 पशुओं की मृत्यु, बिहार में 9 की गई जान

भारत अधिक खबरें

भारतडिप्लोमेसी, डिनर और कोलोसियम की सैर; पीएम मोदी और जॉर्जिया मेलोनी की यादगार मुलाकात, देखें इटली दौरे की खास झलकियाँ

भारतPharmacy Strike Today: आज बंद रहेंगी दवा दुकानें! आज देशव्यापी हड़ताल पर रहेंगे दवा विक्रेता, मरीजों की बढ़ सकती है परेशानी

भारतWeather Today: आज बाहर निकलने से पहले देख लें वेदर अपडेट! दिल्ली में हीटवेव तो बेंगलुरु में बारिश की संभावना

भारतईमानदारी के अभाव में शातिर बन जाती है समझदारी

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार