लाइव न्यूज़ :

हीटवेव अलर्ट: दिल्ली और आसपास के इलाकों में आज चल सकती है लू, आईएमडी ने जारी की चेतावनी, इतने दिनों बाद मिलेगी राहत

By आजाद खान | Updated: May 22, 2023 08:53 IST

दिल्ली-एनसीआर और उसके आसपास के इलाकों में आज लू का अलर्ट जारी किया गया है। इससे पहले इन इलाकों में रविवार को दोपहर में सड़कों पर यातायात कम था और यहां पर भी सन्नाटा रहा, जहां आमतौर पर भीड़ रहती है।

Open in App
ठळक मुद्देदिल्ली-एनसीआर और उसके आसपास के इलाकों में हीटवेव का अलर्ट जारी किया गया है। कल भी कई इलाकों में गर्म हवाएं चली है और चुभन वाली गर्मी देखने को मिली है। ऐसे में इस लू से दो दिन बाद राहत मिलने वाली है।

नई दिल्ली:  दिल्ली-एनसीआर और उसके आस-पास के इलाकों में आज लू चलने की चेतावनी जारी की गई है। भारतीय मौसम विभाग (IMD) की अगर माने तो विभाग ने सोमवार को लू का अलर्ट जारी किया है। यहां के लोगों को कुछ दिनों से लू से राहत मिल रही थी लेकिन इस अलर्ट से उन्हें एक बार फिर से इससे परेशानी होने वाली है। बता दें कि रविवार को भी दोपहर में गर्म हवाएं चल रही थी और लोगों को चुभन वाली गर्मी का एहसास हो रहा था। 

दिल्ली-एनसीआर में अधिकतम तापमान 45 डिग्री सेल्सियस के पार

दिल्ली में रविवार को कुछ हिस्सों में अधिकतम तापमान 45 डिग्री सेल्सियस को पार कर गया था। नजफगढ़ में सबसे अधिक 46.3 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया था। मौसम विभाग के अनुसार, नरेला और पीतमपुरा वेधशालाओं ने 45 डिग्री सेल्सियस, आयानगर और ‘रिज’ क्षेत्र में 44 डिग्री सेल्सियस और पालम में 43.8 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया है। 

सफदरजंग वेधशाला ने अधिकतम तापमान 42.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया, जो मौसम के औसत तापमान से तीन डिग्री सेल्सियस अधिक है। दोपहर में सड़कों पर यातायात कम था और उन सड़कों पर भी सन्नाटा रहा, जहां आमतौर पर भीड़ रहती है। 

2 दिन बाद मिलेगी राहत

मौसम विभाग की अगर माने तो इन इलाकों में दो दिन तक ऐसे हालत रह सकते है और दो दिन बाद ही लोगों को गर्मी से राहत मिल सकती है। ऐसे में यह आशंका जताई जा रही है इन इलाकों में मंगलवार से शनिवार के बीच वर्षा हो सकती है। दिल्ली-एनसीआर और उसके आस-पास के इलाकों में बारिश होने के बाद ही लोगों को राहत मिलने वाली है। 

भाषा इनपुट के साथ

टॅग्स :मौसम रिपोर्टमौसमभारतीय मौसम विज्ञान विभाग
Open in App

संबंधित खबरें

भारतWeather Updates: पश्चिमी विक्षोभ के बावजूद जम्मू-कश्मीर में मार्च का महीना गुजरा सूखा, 34 फीसदी दर्ज हुई गिरावट

भारतJammu and Kashmir: मार्च के महीने में जम्मू-कश्मीर में 43% बारिश की कमी, लगातार 7वीं बार सर्दियों के मौसम में सूखे का असर

कारोबारकश्मीर मौसमः ताजा बारिश और बर्फ से राहत, गुलमर्ग और सोनमर्ग में बर्फबारी से पर्यटक खुश, ईद के दिन बाजार में रौनक?

भारत8 मार्च 2020 के बाद 21 मार्च 2026?, पिछले 6 वर्षों में मार्च का सबसे ठंडा दिन दर्ज, दिल्ली-एनसीआर में कोहरा, वीडियो

भारतDelhi Weather Today: रिमझिम बारिश के बीच हुई दिल्लीवालों की सुबह, 16 डिग्री तापमान ने बढ़ाई सिहरन; आज रहेगा येलो अलर्ट

भारत अधिक खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?