लाइव न्यूज़ :

अंतरात्मा की आवाज सुनें और किसानों का साथ दें जजपा, निर्दलीय व भाजपा विधायक: सैलजा

By भाषा | Updated: December 2, 2020 16:30 IST

Open in App

नयी दिल्ली/चंडीगढ़, दो दिसंबर कांग्रेस की हरियाणा इकाई की अध्यक्ष कुमारी सैलजा ने बुधवार को कहा कि प्रदेश की सत्तारूढ़ जननायक जनता पार्टी (जजपा), निर्दलीय और भाजपा के किसान हितैषी विधायक अपनी अंतरात्मा की आवाज सुनें और मनोहर लाल खट्टर सरकार का साथ छोड़कर प्रदर्शनकारी किसानों का साथ दें।

उन्होंने कहा कि केंद्रीय कृषि कानूनों को वापस लेने लेने के लिए सरकार पर दबाव बनाना जरूरी है।

पूर्व केंद्रीय मंत्री सैलजा ने एक बयान में कहा, ‘‘जजपा की तरफ से कृषि कानूनों को लेकर आया बयान सिर्फ दिखावटी है। चुनाव से पूर्व भाजपा के खिलाफ वोट मांगकर 10 सीटें अर्जित करने वाली जजपा ने पिछले वर्ष भाजपा को अपना समर्थन देकर प्रदेशवासियों के साथ विश्वासघात किया था। जजपा के पास आज एक मौका है कि वह इस हरियाणा सरकार से अपना समर्थन वापस लेकर हरियाणावासियों के पक्ष में खड़ी हो और इस निर्णायक लड़ाई में किसानों का साथ दे।’’

उन्होंने कहा, ‘‘अपनी अंतरात्मा की आवाज को सुनकर सरकार को समर्थन दे रहे निर्दलीय विधायक भी हरियाणा सरकार से अपना समर्थन वापस लें और भाजपा विधायक भी हरियाणा सरकार का साथ छोड़कर किसानों का साथ दें।’’

सैलजा ने आरोप लगाया, ‘‘ केंद्र और प्रदेश की भाजपा सरकार सत्ता के अहंकार में पूरी तरह से डूबी हुई है। भाजपा सरकार दिन रात सिर्फ अपने पूंजीपति मित्रों के बारे में सोचती है। देश के किसानों के साथ-साथ हरियाणा प्रदेश के किसान सरकार का षड्यंत्र पहचान चुके हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वलेबनान में इजरायली हमला, 89 लोग की मौत और 700 घायल, युद्धविराम के बावजूद ईरान में तेल रिफाइनरी पर हमला, तेहरान ने कुवैत और यूएई पर किया अटैक?

क्रिकेटलखनऊ सुपर जाइंट्स के खिलाफ गेंदबाजी करेंगे कैमरन ग्रीन, डीसी के खिलाफ 11 अप्रैल को खेलेंगे ब्रेविस?

भारतरेलवे में 8.85 प्रतिशत लोको पायलट ने लगातार 12 घंटे से अधिक काम किया?, रेलवे संघ ने कहा-46.96 प्रतिशत ने 9 घंटे शिफ्ट किए?

कारोबारसोने की कीमतें 3,007 रुपये बढ़कर 1.53 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम, जानें चांदी हाल

क्रिकेट24 गेंद में 50 रन?, सुरेश रैना के बाद दूसरे स्थान पर बटलर, 6 ओवर के भीतर 5 छक्के उड़ाए?

भारत अधिक खबरें

भारतपटना में महिलाएं-लड़कियां सरेआम पीती हैं सिगरेट, पुरुष खड़े होकर मुंह देखते रहते?, लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव बोले- बिहार में शराबबंदी पूरी तरह फेल

भारतमहाराष्ट्र लोक सेवा आयोग परिणाम: 624 अंक के साथ टॉप, सोलापुर के विजय नागनाथ लामका ने किया कारनामा?, 601 अंक लेकर आरती परमेश्वर जाधव ने महिला वर्ग में मारी बाजी?

भारतममता ने कहा- CRPF की 200 बटालियन आ रही, किचन से समान ले कर मारो?, अभिषेक कह रहे- भाजपा समर्थकों का हाथ-पैर तोड़ो, चुनाव आयोग के पास बीजेपी, वीडियो

भारतखरमास खत्म होने के बाद 15-16 अप्रैल को बिहार में नया मुख्यमंत्री?, सीएम नीतीश कुमार ने की अंतिम बार कैबिनेट की अध्यक्षता!, 10 अप्रैल को राज्यसभा में शपथ ग्रहण?

भारतबिहार के अस्पतालों में डॉक्टर, रुई और सुई नहीं, कहीं दवा नहीं तो बेड नहीं?, तेजस्वी यादव बोले-अमंगल दोष से ग्रसित स्वास्थ्य विभाग