लाइव न्यूज़ :

पीएम मोदी, केजरीवाल और बादल से झूठे सुनें, मुझसे नहीं, चुनावी रैली में बोले राहुल गांधी

By आशीष कुमार पाण्डेय | Updated: February 15, 2022 14:51 IST

राहुल गांधी ने चुनावी सभा में मौजूद जनता से कहा कि वो उनसे जूठे वादे करने नहीं आये हैं। अगर उन्हें झूठी बाते सुननी हैं तो वो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और अकाली नेता सुखबीर सिंह बादल के भाषण को सुनें।

Open in App
ठळक मुद्देराहुल ने जनता से अपील की कि वो चुनाव में "प्रयोग" (अन्य दलों को वोट देने से) करने से बचेंराहुल गांधी ने कहा कि पंजाब को किसी भी तरह के खतरे से बाहर रखने के लिए हमें काम करना हैपीएम मोदी किसी भी चुनावी रैली में बेरोजगारी और काले धन के मुद्दे पर बात नहीं करते हैं

पटियाला: कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राहुल गांधी ने मंगलवार को एक चुनावी जनसभा में विरोधी दल के सभी नेताओं पर एक साथ जमकर हमला बोला। राहुल गांधी ने पटियाला के राजपुरा में 'नवी सोच नवा पंजाब' नाम से आयोजित की गई रैली में जनता से कहा कि वो उनसे जूठे वादे करने नहीं आये हैं। अगर उन्हें झूठी बाते सुननी हैं तो वो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और अकाली नेता सुखबीर सिंह बादल के भाषण को सुनें।

राहुल गांधी ने पंजाब में भाजपा सहित तामाम बड़े नेताओं पर चुनावी रैलियों में जनता से झूठे वादे करने का आरोप लगाते हुए कहा, "मैं झूठे वादे नहीं करूंगा। अगर आप (रेली में मौजूद जनता) झूठे वादे सुनना चाहते हैं, तो मोदी जी, बादल जी और केजरीवाल जी को सुनें। मुझे सिर्फ सच बोलना सिखाया गया है।"

इस मौके पर राहुल गांधी ने सीमावर्ती क्षेत्र का जिक्र करते हुए कहा कि पंजाब को किसी भी तरह के खतरे से बाहर रखने के लिए हम सभी को एकता के साथ चलना होगा। वहीं एक दिन पहले राहुल गांधी ने पंजाब के मतदाताओं से यह अपील की थी कि वो विधानसभा चुनाव में किसी भी तरह के "प्रयोग" (अन्य दलों को वोट देने से) करने से बचें।

राहुल गांधी ने पंजाब की जनता को आगाह करते हुए कहा हमें इस बात का ध्यान रखना होगा कि पंजाब एक सीमावर्ती राज्य है। इसलिए हमें शांति बनाए रखना इस दिशा में हमेशा गंभीर और महत्वपूर्ण प्रयास करना चाहिए और इस काम के लिए केवल एक ही पार्टी ही सक्षम है और वो है कांग्रेस।

राहुल गांधी ने पटियाला के अलावा होशियारपुर और गुरदासपुर में भी चुनावी रैलियों को संबोधित किया और वहां भी उन्होंने जनसभा में कहा कि पंजाब को कांग्रेस अच्छी तरह समझती है और केवल यही पार्टी इस राज्य को आगे ले जा सकती है।

जनसभा में बोलते हुए राहुल गांधी ने पीएम मोदी पर पर भी तंज किया। राहुल गांधी ने बेरोजगारी को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर व्यग्य करते हुए कहा कि आजकर प्रधानमंत्री बड़ी-बड़ी चुनावी  रैलियों को कर रहे हैं लेकिन किसी भी रैली में वो बेरोजगारी के मुद्दे पर बात नहीं करते हैं और न ही वो ये बताते हैं कि देश में काला धन कब तक वापस आयेगा।

राहुल गांघी ने कहा कि पीएम मोदी अपने भाषण में जनता से केवल वही बातें करते हैं, जिनता जनता से सीधा कोई संबंध नहीं होता है। वो केवल विपक्ष को कोसना भर जानते हैं लेकिन ये कभी नहीं बताते कि उन्होंने इतने सालों में आखिर इस जनता के लिए किया क्या है। पीएम मोदी को आज नहीं तो कल इन सवालों का जवाब देना होगा। 

टॅग्स :विधानसभा चुनाव 2022पंजाब विधानसभा चुनावराहुल गांधीनरेंद्र मोदीअरविंद केजरीवालSukhbir Singh Badal
Open in App

संबंधित खबरें

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारतक्या राघव चड्ढा किसी अन्य दल से जुड़े हुए हैं, पंजाब सीएम मान ने कहा-हां, समोसा और जहाज किराया पर बोल रहे थे और पंजाब मुद्दे पर नहीं, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब