लाइव न्यूज़ :

कर्नाटक के स्वास्थ्य मंत्री ने नेत्रदान करने का संकल्प लिया

By भाषा | Updated: April 7, 2021 16:02 IST

Open in App

बेंगलुरु, सात अप्रैल कर्नाटक के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. के सुधाकर ने नेत्रदान के महत्व को रेखांकित करते हुए बुधवार को विश्व स्वास्थ्य दिवस पर अपनी आंखें दान करने का संकल्प लिया।

मंत्री ने कहा, “इस विश्व स्वास्थ्य दिवस पर आंखें दान करने के निर्णय से मुझे तृप्ति मिली है।’’ उन्होंने कहा, ‘‘आंखें हमारी मौत के बाद दूसरों के जीवन में आशा और प्रकाश की किरण ला सकती हैं।’’

उन्होंने विधान सौध के सामने राजीव गांधी स्वास्थ्य विज्ञान विश्वविद्यालय द्वारा आयोजित वॉकाथन के दौरान आंखें दान करने के लिए खुद को पंजीकृत किया।

डॉ. सुधाकर ने लोगों से आंखें दान करने की अपील करते हुए कहा कि नेत्र दान दूसरों के लिए एक वरदान साबित होता है।

मिन्टो नेत्र अस्पताल निदेशक डॉ. सुजाता राठौड़ ने मंत्री को प्रमाण पत्र सौंपा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टTwisha Sharma Case: ट्विशा शर्मा की मौत में ड्रग्स का एंगल खारिज, पोस्टमार्टम में 'फांसी' की पुष्टि; जांच में आया नया ट्विस्ट

कारोबारGold Price Today: सोने का भाव आज का 20 मई 2026, जानें दिल्ली, मुंबई समेत बड़े शहरों में सोने की कीमत

भारतडिप्लोमेसी, डिनर और कोलोसियम की सैर; पीएम मोदी और जॉर्जिया मेलोनी की यादगार मुलाकात, देखें इटली दौरे की खास झलकियाँ

भारतPharmacy Strike Today: आज बंद रहेंगी दवा दुकानें! आज देशव्यापी हड़ताल पर रहेंगे दवा विक्रेता, मरीजों की बढ़ सकती है परेशानी

भारतWeather Today: आज बाहर निकलने से पहले देख लें वेदर अपडेट! दिल्ली में हीटवेव तो बेंगलुरु में बारिश की संभावना

भारत अधिक खबरें

भारतईमानदारी के अभाव में शातिर बन जाती है समझदारी

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह