लाइव न्यूज़ :

कुमारस्वामी ने ली आज CM पद की शपथ, कर्नाटक विधानसभा में 25 मई को होगा फ्लोर टेस्ट

By लोकमत समाचार हिंदी ब्यूरो | Updated: May 23, 2018 22:36 IST

जेडीएस प्रमुख एचडी कुमारस्वामी बुधवार को राज्य के 33वें मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ ली।

Open in App

बेंगलुरु, 23 मई: कर्नाटक विधानसभा में नवगठित कांग्रेस- जेडीएस गठबंधन सरकार का शक्ति परीक्षण 25 मई को होगा। विधायकों को दी गयी सूचना के मुताबिक नव गठित 15 वीं विधानसभा के पहले सत्र की बैठक दोपहर 12 बजकर 15 मिनट पर बुलायी गई है। आधिकारिक सूत्रों ने कहा कि विधानसभा अध्यक्ष एवं विधानसभा उपाध्यक्ष का निर्वाचन और शक्ति परीक्षण उसी दिन होंगे। 

जेडीएस नेता कुमारस्वामी और कांग्रेस नेता जी परमेश्वर को आज क्रमश कर्नाटक के मुख्यमंत्री एवं उप मुख्यमंत्री के पद की शपथ दिलायी गयी। बी एस येदियुरप्पा के नेतृत्व वाली भाजपा की सरकार के केवल तीन दिनों के बाद गिरने के साथ राज्यपाल वजुभाई वाला ने कुमारस्वामी के नेतृत्व वाले गठबंधन को सरकार के गठन के लिए बुलाया था और 15 दिनों के भीतर सदन में बहुमत साबित करने को कहा। 

117 विधायकों का समर्थन होने का दावा करने वाली गठबंधन सरकार ने विधानसभा अध्यक्ष के लिए कांग्रेस नेता रमेश कुमार के नाम पर फैसला किया है जबकि विधानसभा उपाध्यक्ष का पद जद (एस) के उम्मीदवार को दिया जाएगा। 

गौरतलब है कि जेडीएस प्रमुख एचडी कुमारस्वामी बुधवार को राज्य के 33वें मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ ली। कुमारस्वामी ने बेंगलुरु में शाम साढ़े चार बजे शपथ ग्रहण किया। राज्य के राज्यपाल वजुभाई वाला उन्हें मुख्यमंत्री पद की शपथ दिलाई। कुमारस्वामी दूसरी बार राज्य के मुख्यमंत्री बनेंगे। ये अलग बात है कि उनकी पार्टी ताजा चुनाव में तीसरे नंबर की पार्टी बनकर उभरी।

टॅग्स :कर्नाटक विधानसभा चुनाव 2018एचडी कुमारस्वामीजनता दल (सेक्युलर)कांग्रेस
Open in App

संबंधित खबरें

भारतकेरल सीएम सतीशन का पहला आदेश: महिलाओं के लिए मुफ़्त बस यात्रा, आशा कार्यकर्ताओं के मानदेय में ₹3,000 की बढ़ोतरी

भारतकौन हैं वडास्सेरी दामोदर मेनन सतीशन?, परावुर सीट से 2006, 2011, 2016, 2021 और 2026 में जीत हासिल की?

भारतमहाराष्ट्र विधान परिषद की 16 सीट पर चुनाव, 18 जून को पड़ेंगे वोट, निर्वाचन आयोग की घोषणा, जानें मतगणना कब?

भारतBilaspur Nikay Chunav Results: कुल 11 सीट और भाजपा ने 9 और कांग्रेस ने 2 सीट पर दर्ज की जीत?

भारतKerala Oath Taking Ceremony: 10 साल बाद कांग्रेस की वापसी?, केरल के नए सीएम सतीशन, राज्यपाल अर्लेकर ने 20 मंत्रियों को दिलाई शपथ, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतडिप्लोमेसी, डिनर और कोलोसियम की सैर; पीएम मोदी और जॉर्जिया मेलोनी की यादगार मुलाकात, देखें इटली दौरे की खास झलकियाँ

भारतPharmacy Strike Today: आज बंद रहेंगी दवा दुकानें! आज देशव्यापी हड़ताल पर रहेंगे दवा विक्रेता, मरीजों की बढ़ सकती है परेशानी

भारतWeather Today: आज बाहर निकलने से पहले देख लें वेदर अपडेट! दिल्ली में हीटवेव तो बेंगलुरु में बारिश की संभावना

भारतईमानदारी के अभाव में शातिर बन जाती है समझदारी

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार