लाइव न्यूज़ :

Hathras Stampede: मायावती ने SIT रिपोर्ट पर उठाए सवाल, हाथरस मामले के लिए सरकार को ठहराया जिम्मेदार

By राजेंद्र कुमार | Updated: July 10, 2024 11:33 IST

उत्तर प्रदेश में 2 जुलाई को हुए हाथरस कांड को लेकर विशेष जांच टीम (एसआईटी) द्वारा 9 जुलाई को सरकार को सौंपी गई रिपोर्ट पर बहुजन समाज पार्टी (बसपा) की सुप्रीमो मायावती ने सवाल उठा दिया है।

Open in App
ठळक मुद्देहाथरस में नारायण साकार हरि भोले बाबा के सत्संग के हुई भगदड़ से 121 लोगों की मौत हो गई थी। बुधवार को बसपा सुप्रीमो मायावती ने एसआईटी की रिपोर्ट पर सवाल खड़े करते हुए इसे राजनीति से प्रेरित बताया है। मायावती का यह भी माना है कि भोले बाबा की भूमिका के संबंध में एसआईटी की खामोशी भी लोगों में चिंता का कारण है।

Hathras Stampede:उत्तर प्रदेश में 2 जुलाई को हुए हाथरस कांड को लेकर विशेष जांच टीम (एसआईटी) द्वारा 9 जुलाई को सरकार को सौंपी गई रिपोर्ट पर बहुजन समाज पार्टी (बसपा) की सुप्रीमो मायावती ने सवाल उठा दिया है। हाथरस में नारायण साकार हरि भोले बाबा के सत्संग के हुई भगदड़ से 121 लोगों की मौत हो गई थी। 

एसआईटी की जांच रिपोर्ट में भोले बाबा के सत्संग के हुई भगदड़ के लिए सत्संग के आयोजकों और कुछ अफसरों को दोषी ठहराया गया है। इस रिपोर्ट के आधार पर योगी सरकार ने एसडीएम सहित छह अधिकारियों को निलंबित करने का फैसला 9 जुलाई को लिया था। बुधवार को बसपा सुप्रीमो मायावती ने एसआईटी की रिपोर्ट पर सवाल खड़े करते हुए इसे राजनीति से प्रेरित बताया है। 

मायावती का यह भी माना है कि भोले बाबा की भूमिका के संबंध में एसआईटी की खामोशी भी लोगों में चिंता का कारण है। साथ ही भोले बाबा के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई करने के बजाय उसे क्लीनचित दें का प्रस खासा चर्चा का विषय है। बसपा सुप्रीमो मायावती द्वारा बुधवार को किए गए इस ट्वीट के चलते हाथरस सत्संग कांड को लेकर एसआईटी की जांच रिपोर्ट को लेकर योगी सरकार द्वारा की गई कार्रवाई पर सवालिया निशान लग गया है। 

बसपा नेताओं का कहना है कि सूबे की सरकार एसआईटी रिपोर्ट के जरिए हाथरस सत्संग कांड के मुख्य आयोजक नारायण साकार हरि भोले बाबा को बचाने में लगी है। इसके लिए छोटे अधिकारी और कुछ आयोजकों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही हैं। मायावती ने अपने ट्वीट में कुछ ऐसा ही लिखा है। 

मायावती के अनुसार, हाथरस सत्संग कांड में 121 निर्दोष महिलाओं व बच्चों आदि की दर्दनाक मौत सरकारी लापरवाही का जीता-जागता प्रमाण। इसके बाद भी इस अति-जानलेवा घटना के मुख्य आयोजक भोले बाबा की भूमिका के संबंध में एसआईटी की खामोशी भी लोगों में चिंताओं का कारण है। एसआईटी द्वारा भोले बाबा के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई के बजाय उसे क्लीनचिट देने का प्रयास खासा चर्चा का विषय है। 

सरकार जरूर ध्यान दे ताकि ऐसी घटनाएं दोबारा न हों। मायावती का मत है कि एसआईटी द्वारा सरकार को पेश रिपोर्ट घटना की गंभीरता के हिसाब से नहीं होकर राजनीति से प्रेरित ज्यादा लगती है, यह अति-दुखद।

कांग्रेस ने एसआईटी रिपोर्ट पर खड़ा किया था सवाल

कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने भी मंगलवार को हाथरस हादसे को लेकर प्रदेश सरकार द्वारा गठित की गई एसआईटी को रिपोर्ट को लिपा पोती की रिपोर्ट बताया था। अजय राय का कहना था कि पूरी एसआईटी रिपोर्ट एक धोखा है। 

इस रिपोर्ट के जरिए प्रदेश सरकार बड़े अधिकारियों और मुख्य आरोपियों को बचाने का दुर्भाग्यपूर्ण प्रयास कर रही है। जबकि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को हाथरस कांड की निष्पक्ष जांच कराकर कठोरतम कार्यवाही कर एक नजीर स्थापित करना चाहिए। अजय राय ने कहा है कि अगर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्यवाही नहीं हुई तो कांग्रेस पार्टी पीड़ित परिवारों को इंसाफ दिलाने सड़़क पर उतरकर संघर्ष करेगी।

एसआईटी ने आयोजकों को बताया था दोषी

हाथरस कांड को लेकर एसआईटी ने अपनी जांच रिपोर्ट में सत्संग आयोजकों को दोषी बताया था। एसआईटी का कहना था कि भीड़ को नियंत्रित करने के लिए आयोजकों ने उचित व्यवस्था नहीं की। आयोजकों ने तथ्यों को छिपाकर कार्यक्रम की इजाजत हासिल करने में कामयाबी पाई।  एसआईटी ने इस भगदड़ के पीछे किसी बड़ी साजिश से इनकार नहीं किया और मामले की गहन जांच की जरूरत बताई है। 

एसआईटी की इस रिपोर्ट के आधार पर यूपी सरकार ने स्थानीय सब डिविजनल मजिस्ट्रेट (एसडीएम), एक सर्किल अधिकारी और चार अन्य को निलंबित कर दिया था। इस संबंध में जारी आदेश में कहा गया था कि  स्थानीय एसडीएम, सर्किल अधिकारी, तहसीलदार (राजस्व अधिकारी), इंस्पेक्टर और चौकी प्रभारी अपने कर्तव्यों का निर्वहन करने में लापरवाही के दोषी हैं। इसलिए इन्हे निलंबित किया गया है।

टॅग्स :मायावतीहाथरस केसहाथरसउत्तर प्रदेशBahujan Samaj Party
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेप्रथम स्थान पर 30 छात्रा?, कस्तूरबा गांधी विद्यालय की पहले बैच की सभी छात्राओं ने सफलता का परचम लहराया

भारतUP Board 10th, 12th Result 2026 LIVE: यूपी बोर्ड 10वीं, 12वीं रिजल्ट जारी होते ही वेबसाइट क्रैश? ऐसे करें तुरंत चेक

भारतट्रक ब्रेक फेल और कंटेनर से टकराया, दोनों ट्रकों के बीच ऑल्टो फंसी, 12 लोग जिंदा जले और कई घायल, वीडियो

क्राइम अलर्ट3 नाबालिग बच्चों के सामने मां-पापा को चाकू से वार कर हत्या, पुलिस मुठभेड़ में आरोपी अरेस्ट

भारतकौन हैं ज्ञानेंद्र विश्वकर्मा?, अखिल भारतीय पंचायत परिषद के राष्ट्रीय सचिव बने

भारत अधिक खबरें

भारतबिहार में भी 'ऑपरेशन लोटस'? कांग्रेस एमएलसी समीर कुमार सिंह ने की सम्राट चौधरी से मुलाकात, पार्टी विधायक सुरेंद्र कुशवाहा भी कर चुके हैं मुख्यमंत्री से मीटिंग

भारतएनसीसी ने मॉरीशस प्रतिनिधिमंडल को किया प्रभावित, कैडेट की घुड़सवारी से लेकर नेतृत्व क्षमता के कायल हुआ प्रतिनिधिमंडल

भारतBJP में विलय के बाद पहले हमले में, राघव चड्ढा ने 'शीश महल 2' को लेकर केजरीवाल को लिया आड़े हाथों

भारतAAP छोड़ने के 24 घंटे के भीतर राघव चड्ढा के इंस्टाग्राम पर 1 मिलियन फॉलोअर्स घटे

भारत"बाबूजी धीरे चलना, हां बड़े धोखे इस राह में"?, भाजपा के भीतर और एनडीए गठबंधन में संतुलन पर ध्यान, सीएम सम्राट चौधरी पर हिट हो रहा गाना?