लाइव न्यूज़ :

राजस्थान के कुख्यात पेपर लीक आरोपी के घर रुकते थे 'भोले बाबा', पुलिस ने की पहचान, पुराने परिचित निकले

By शिवेन्द्र कुमार राय | Updated: July 5, 2024 12:29 IST

पुलिस के मुताबिक सूरज पाल जब भी राजस्थान आता था तो दौसा में हर्षवर्धन मीना के यहां रुकता था। एडीजीपी (स्पेशल ऑपरेशंस ग्रुप) वी के सिंह ने कहा है कि मीना राजस्थान 2020 जूनियर इंजीनियर परीक्षा (जेईएन) भर्ती परीक्षा पेपर लीक का मुख्य आरोपी है।

Open in App
ठळक मुद्देधार्मिक उपदेशक सूरज पाल के सत्संग में भगदड़ मचने से 121 लोगों की जान चली गईराजस्थान के एक कुख्यात पेपर लीक आरोपी से परिचित थे सूरज पाल जब भी राजस्थान आता था तो दौसा में हर्षवर्धन मीना के यहां रुकता था

नई दिल्ली: हाथरस में जिस बाबा और धार्मिक उपदेशक सूरज पाल के सत्संग में भगदड़ मचने से 121 लोगों की जान चली गई उनके बारे में एक चौंकाने वाली जानकारी सामने आई है। इंडियन एक्सप्रेस के अनुसार सूरज पाल, जिन्हें नारायण साकार विश्व हरि या 'भोले बाबा' के नाम से भी जाना जाता है, राजस्थान के एक कुख्यात पेपर लीक आरोपी से परिचित थे।

पुलिस के मुताबिक सूरज पाल जब भी राजस्थान आता था तो दौसा में हर्षवर्धन मीना के यहां रुकता था।  एडीजीपी (स्पेशल ऑपरेशंस ग्रुप) वी के सिंह ने कहा है कि मीना राजस्थान 2020 जूनियर इंजीनियर परीक्षा (जेईएन) भर्ती परीक्षा पेपर लीक का मुख्य आरोपी है।

अधिकारी के अनुसार, जनवरी में पुलिस ने पेपर लीक मामले में दौसा में मीना के घर पर छापा मारा था। लेकिन पुलिस के पहुंचने से पहले ही वहां रह रहा बाबा भाग गया। वह पेपर लीक मामले से जुड़ा नहीं है। उपदेशक मीना के घर पर भी सत्संग आयोजित करता था। मीना के घर के सामने अब भी बाबा के पोस्टर और बैनर लगे हुए हैं। उन्होंने कहा कि जब कुछ एसओजी अधिकारियों ने मीडिया में हाथरस भगदड़ की तस्वीरें देखीं, तो उन्होंने उस आदमी को 'भोले बाबा' के रूप में पहचाना।

मीना ने कथित तौर पर विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं के पेपर लीक करके पिछले 15 वर्षों में विभिन्न सरकारी विभागों में 500 से अधिक युवाओं के लिए सरकारी नौकरियों की व्यवस्था की थी। लाभान्वित होने वाले कम से कम 20 लोग उसके परिवार से हैं। पुलिस ने जयपुर, दौसा और महवा में मीणा की जमीनों के दस्तावेज जब्त किए तो 5 करोड़ रुपए की बेनामी संपत्ति का पता चला। फरवरी 2024 में एसओजी ने मीना को गिरफ्तार किया था।

बता दें कि हाथरस में सत्संग में हुई भगदड़ की घटना में  2 जुलाई को 121 लोगों की मौत हो गई। हाथरस के सिकंदरराऊ इलाके के फुलरई गांव में नारायण साकार विश्व हरि के नाम से लोकप्रिय ‘भोले बाबा’ के सत्संग में लाखों अनुयायी पहुंचे थे। हादसा इसी समय हुआ। 

टॅग्स :हाथरस केसराजस्थानPoliceक्राइमक्राइम न्यूज हिंदी
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील