लाइव न्यूज़ :

Hathras Stampede Accident: हाथरस घटना के बाद सामने आया CCTV वीडियो, कार से भागा सूरजपाल सिंह जाटव

By आकाश चौरसिया | Updated: July 4, 2024 14:08 IST

Hathras Stampede Accident: घटना के बाद अब घटनास्थल के पास से सीसीटीवी वीडियो सामने आया है, जिसमें सूरजपाल सिंह जाटव उर्फ भोले बाबा अपनी कार से भागते हुए दिख रहा है। फिलहाल पुलिस की ओर से तालाशी अभियान जारी है।

Open in App
ठळक मुद्देहाथरस घटना के बाद वीडियो आया सामनेकार से भोले बाबा नाम के सूरजपाल सिंह जाटव को भागते हुए देखा गयाफिलहाल पुलिस की ओर से तालाशी अभियान जारी है

Hathras Stampede Accident: हाथरस में सत्संग की घटना के बाद आज एक सीसीटीवी वीडियो सामने आया, जिसमें साफ नजर आ रहा है कि सूरजपाल कार से भाग निकला। गौरतलब है कि सामने आई रिपोर्ट में अब तक कुल 123 लोगों की मौत हो चुकी है और कई अन्य घायल भी है। सभी का उपचार जिला के अस्पताल में जारी है। फिलहाल घटना के बाद सूबे के सीएम योगी आदित्यनाथ ने घटनास्थल पर पहुंचकर जायजा लिया।

इसके साथ मुख्यमंत्री ने चश्मदीद महिला सिपाही से भी सच्चाई जानी और अस्पताल में भर्ती सभी मरीजों को भी देखा और उनसे उनका हाल जाना।     

फिलहाल उत्तर प्रदेश मैनपुरी में स्थित भोले बाबा के राम कुटीर चैरिटबल ट्रस्ट में सर्च ऑपरेशन चला रही है। हालांकि, अभी तक इस केस में किसी भी गिरफ्तारी नहीं हो पाई है। लेकिन पुलिस ने एफआईआर लॉक की, जिसमें इस बड़े इवेंट को कराने वाले ऑर्गनाइजर पर शिकायत दर्ज की गई है। 

यूपी पुलिस के मैनपुरी में तैनात डिप्टी सुपरीटेंडेंट ऑफ पुलिस सुनील कुमार ने बताया कि अभी तक आश्रम से कोई भी नहीं मिला और बाबा भी यहां पर नहीं है। पुलिस अधिकारी ने बताया कि 40 से 50 सेवादार आश्रम में मौजूद है। लेकिन 'भोले बाबा' नाम से मशहूर सूरजपाल सिंह जाटव आश्रम में नहीं पाया गया। उनके अलावा एसपी सिटी राहुल मिठास भी आश्रम गए, लेकिन उनकी भी तालाशी अभियान में कोई नहीं मिला। 

एक आधिकारिक बयान के अनुसार, जांच में विषय वस्तु की व्यापकता और पारदर्शिता सुनिश्चित करने के लिए न्यायमूर्ति (सेवानिवृत्त) ब्रिजेश कुमार श्रीवास्तव की अध्यक्षता में तीन सदस्यीय न्यायिक जांच आयोग का गठन भी किया गया है। न्यायिक आयोग अगले दो महीने में हाथरस भगदड़ के विभिन्न पहलुओं की जांच करेगा और जांच के बाद एक रिपोर्ट राज्य सरकार को सौंपेगा।

टॅग्स :उत्तर प्रदेशहाथरस केस
Open in App

संबंधित खबरें

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया