लाइव न्यूज़ :

Hathras Stampede Accident: हाथरस मामला सुप्रीम कोर्ट पहुंचा, 5 रिटायर्ड जजों की निगरानी में जांच कराने की मांग की

By आकाश चौरसिया | Updated: July 3, 2024 14:12 IST

Hathras Stampede Accident: हाथरस मे हुई भगदड़ में मारे गए लोगों को लेकर सुप्रीम कोर्ट मे जनहित याचिका दाखिल की गई है। याचिका मे 5 सदस्यीय एक्सपर्ट कमेटी से सुप्रीम कोर्ट के रिटायर जज की निगरानी में जांच कराने की मांग की गई है।

Open in App
ठळक मुद्देहाथरस हादसे को लेकर सुप्रीम कोर्ट में जनहित याचिका दाखिल5 सदस्यीय एक्सपर्ट कमेटी से सुप्रीम कोर्ट के रिटायर जज की निगरानी में जांच कराने की मांग कीदूसरी तरफ एफआईआर में जल्द भोले बाबा का भी नाम आ सकता है

Hathras Stampede Accident: हाथरस में हुए सत्संग के बाद भगदड़ हादसे पर यह मामला सुप्रीम कोर्ट पहुंच गया है। इसमें अब तक 122 लोगों की मौत हो चुकी है। इसके साथ मामले में 38 से ज्यादा लोग घायल हुए हैं। फिलहाल, हाथरस मे हुई भगदड़ में मारे गए लोगों को लेकर सुप्रीम कोर्ट मे जनहित याचिका दाखिल की गई है। याचिका मे 5 सदस्यीय एक्सपर्ट कमेटी से सुप्रीम कोर्ट के रिटायर जज की निगरानी में जांच कराने की मांग की गई है।

याचिका में घटना के लिए जिम्मेदार लोगों और अधिकारियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई किए जाने की मांग की गई है। याचिका में ऐसे समारोह के आयोजनों के लिए एक गाइडलाइन बनाने की मांग की गई है। गौरतलब है कि सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) के वकील विशाल तिवारी ने याचिका दाखिल की है।

हाथरस हादसे पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यानाथ ने दोषियों पर कार्रवाई की बात कही है तो वहीं, सत्संग करवाने वाला संत भोले बाबा उर्फ नारायण साकार हरि अब तक गायब हैं। 

हाथरस में भगदड़ के कारण हुई सैकड़ों लोगों की मौत के मामले को लेकर प्रयागराज हाई कोर्ट के चीफ जस्टिस को भी चिट्ठी भेजी गई है। मुख्य न्यायाधीश को भेजे गए पत्र में हादसे की सीबीआई जांच कराने की मांग की गई है। हाई कोर्ट में वकील गौरव द्विवेदी ने प्रयागराज चीफ जस्टिस के नाम लेटर पेटिशन भेजी है।

भोले बाबा पर भी हो सकती है FIR सूत्रों के अनुसार खबर ये भी आई है कि हाथरस भगदड़ मामले में अब भोले बाबा उर्फ नारायण साकार हरि का नाम भी FIR में जल्द ही जोड़ा जा सकता है। सामने आई खबरों के मुताबिक, या तो पुलिस एक एफआईआर भी बाबा को नामजद करते हुए दर्ज कर सकती है।

टॅग्स :सुप्रीम कोर्टहाथरस केसउत्तर प्रदेश
Open in App

संबंधित खबरें

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

भारत अधिक खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं