लाइव न्यूज़ :

हाथरस रेप केस: आगरा में प्रदर्शन कर रहे वाल्मिकी समाज के सदस्यों और पुलिस के बीच हुई झड़प

By भाषा | Updated: October 3, 2020 18:26 IST

अधिकारियों ने बताया कि ताजनगरी के कोठी मीना बाजार इलाके में नगर निगम के कार्यालय के सामने हुई झड़प के बाद बड़ी संख्या में पुलिस कर्मियों की तैनाती की गई है।

Open in App
ठळक मुद्देआगरा में प्रदर्शन कर रहे वाल्मिकी समाज के सदस्यों की शनिवार को पुलिस के साथ हिंसक झड़प हो गई। प्रदर्शनकारियों ने पुलिसकर्मियों और उनके वाहनों पर पत्थरबाजी की।

आगरा: हाथरस में एक दलित लड़की के साथ कथित सामूहिक दुष्कर्म के खिलाफ आगरा में प्रदर्शन कर रहे वाल्मिकी समाज के सदस्यों की शनिवार को पुलिस के साथ हिंसक झड़प हो गई। प्रदर्शनकारियों ने पुलिसकर्मियों और उनके वाहनों पर पत्थरबाजी की।अधिकारियों ने बताया कि ताजनगरी के कोठी मीना बाजार इलाके में नगर निगम के कार्यालय के सामने हुई झड़प के बाद बड़ी संख्या में पुलिस कर्मियों की तैनाती की गई है। कुछ तस्वीरों में कथित तौर पर दिख रहा है कि लोहामंडी के राजनगर से नगर निगम कार्यालय आए वाल्मिकी समाज के सदस्यों ने दोपहर करीब 12 बजे कूड़ा ढ़ोने वाले वाहनों पर पत्थरबाजी शुरू कर दी।

बाद में दर्जनों पुलिसकर्मी जिनमें कुछ दंगा रोधी साजोसामान से लैस थे घटना स्थल पर पहुंचे और प्रदर्शन कर रही भीड़ ने उन पर भी पत्थबाजी शुरू कर दी। इस वजह से सड़क पर यातायात भी बाधित हो गया।

आगरा पुलिस ने बयान जारी कर रहा, ‘‘पर्याप्त संख्या में पुलिस बल वरिष्ठ अधिकारियों के साथ घटनास्थल पर पहुंच गए हैं। कानून व्यवस्था को कायम रखने और हालात को सामान्य बनाने की कोशिश की जा रही है।’’

गौरतलब है कि 14 सितंबर को हाथरस में 19 वर्षीय दलित लडक़ी से चार लोगों ने कथित रूप से दुष्कर्म किया था जिसकी पूरे देश में निंदा हो रही है। कोरोना वायरस की महामारी को लेकर जागरूकता फैलाने के लिए जिले में पुलिस के फ्लैग मार्च के बावजूद वाल्मिकी समुदाय का यह प्रदर्शन हुआ। 

टॅग्स :गैंगरेपउत्तर प्रदेशuttar pradesh
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

भारत अधिक खबरें

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव

भारतबिहार से दिल्ली तक की नई पारी, नीतीश कुमार 10 अप्रैल को लेंगे राज्यसभा सांसद की शपथ, पूरी डिटेल यहां

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत