लाइव न्यूज़ :

HASSAN Lok Sabha Election 2024 LIVE: रेवन्ना हसन में आगे, कांग्रेस अध्यक्ष खड़गे के दामाद राधाकृष्ण डोड्डामणि पीछे, 17 सीट पर भाजपा, 8 कांग्रेस और 3 पर जदएस आगे, देखें अपडेट

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: June 4, 2024 10:44 IST

HASSAN Lok Sabha Election 2024 LIVE: पूर्व विधानसभा अध्यक्ष विश्वेश्वर हेगड़े कागेरी (भाजपा) और पूर्व मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई (भाजपा) ने क्रमश: उत्तर कन्नड़ और हावेरी सीट पर शुरुआती बढ़त बना ली है।

Open in App
ठळक मुद्देHASSAN Lok Sabha Election 2024 LIVE: भाजपा नेता तेजस्वी सूर्या बेंगलुरु दक्षिण से आगे हैं।HASSAN Lok Sabha Election 2024 LIVE: जद(एस) उन्हें पार्टी से पहले ही निलंबित कर चुकी है।HASSAN Lok Sabha Election 2024 LIVE: पूर्व प्रधानमंत्री एच डी देवेगौड़ा के दामाद डॉ. सी एन मंजूनाथ (भाजपा) से बेंगलुरु ग्रामीण सीट से पीछे हैं।

HASSAN Lok Sabha Election 2024 LIVE: कर्नाटक में 28 लोकसभा सीट के लिए मतगणना के शुरुआती रुझानों में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) 17 सीट जबकि कांग्रेस आठ तथा जनता दल (सेक्युलर) तीन सीट पर आगे हैं। निर्वाचन आयोग के अधिकारियों के अनुसार, हसन से सांसद प्रज्वल रेवन्ना आगे हैं। वह कई महिलाओं के यौन उत्पीड़न के आरोपों का सामना कर रहे हैं।

जद(एस) उन्हें पार्टी से पहले ही निलंबित कर चुकी है। आधिकारिक सूत्रों के अनुसार, जद(एस) नेता एवं पूर्व मुख्यमंत्री एच डी कुमारस्वामी तथा केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी (भाजपा) क्रमश: मांड्या और धारवाड़ लोकसभा सीट पर आगे हैं। शुरुआती रुझान में पूर्ववर्ती मैसूर शाही परिवार के वंशज व भाजपा के यदुवीर कृष्णदत्ता चामराज वडियार मैसूर से, पार्टी के वरिष्ठ नेता बी एस येदियुरप्पा के बेटे बी वाई राघवेंद्र शिमोगा, भाजपा के वरिष्ठ नेता व पूर्व मुख्यमंत्री जगदीश शेट्टार बेलगाम और भाजपा नेता तेजस्वी सूर्या बेंगलुरु दक्षिण से आगे हैं।

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के दामाद राधाकृष्ण डोड्डामणि गुलबर्गा से पीछे हैं। पूर्व विधानसभा अध्यक्ष विश्वेश्वर हेगड़े कागेरी (भाजपा) और पूर्व मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई (भाजपा) ने क्रमश: उत्तर कन्नड़ और हावेरी सीट पर शुरुआती बढ़त बना ली है।

शिमोगा में भाजपा के निष्काासित नेता के एस ईश्वरप्पा और फिल्म कलाकार शिवराजकुमार की पत्नी व कांग्रेस प्रत्याशी गीता शिवराजकुमार शुरुआती रुझानों में पीछे हैं। शुरुआती रुझानों के अनुसार, उपमुख्यमंत्री डी के शिवकुमार के भाई और सांसद डी के सुरेश भी प्रतिष्ठित हृदय रोग विशेषज्ञ व पूर्व प्रधानमंत्री एच डी देवेगौड़ा के दामाद डॉ. सी एन मंजूनाथ (भाजपा) से बेंगलुरु ग्रामीण सीट से पीछे हैं।

दक्षिण भारत में भाजपा के लिए कर्नाटक सबसे महत्वपूर्ण है, क्योंकि पूर्व में यहां भाजपा सत्ता में रही है। वर्ष 2019 के आम चुनाव में कांग्रेस ने राज्य की कुल 28 में से मात्र एक सीट जीती थी। भाजपा ने पिछले लोकसभा चुनाव में 25 सीट पर जीत हासिल की थी, जबकि उसके समर्थन वाला एक निर्दलीय उम्मीदवार भी जीता था।

पूर्व प्रधानमंत्री एच.डी. देवेगौड़ा की अध्यक्षता वाली जद(एस) एक निर्वाचन क्षेत्र में विजयी रही थी। उस समय कांग्रेस और जद (एस) गठबंधन की सरकार थी और उन्होंने मिलकर चुनाव लड़ा था। क्षेत्रीय दल पिछले साल सितंबर में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) में शामिल हो गया और भाजपा के साथ गठबंधन में लोकसभा चुनाव लड़ने का फैसला किया। जद (एस) तीन सीट मांड्या, हसन और कोलार पर चुनाव लड़ रही है।

टॅग्स :लोकसभा चुनाव परिणाम 2024लोकसभा चुनाव 2024कर्नाटक लोकसभा चुनाव २०२४
Open in App

संबंधित खबरें

भारतChhattisgarh Nikay Chunav Result 2025: भाजपा 10 और कांग्रेस 0?, नगरपालिका में 35 और नगर पंचायत में 81 सीट पर कब्जा, बीजेपी ने छत्तीसगढ़ निकाय चुनाव में किया क्लीन स्वीप!

कारोबारमेटा इंडिया के अधिकारी ने मार्क जुकरबर्ग की भारत चुनाव संबंधी टिप्पणी के लिए मांगी माफी

भारतसंसदीय समिति मार्क जुकरबर्ग की लोकसभा चुनाव संबंधी टिप्पणी पर मेटा को करेगी तलब

भारतManmohan Singh death: देशभक्ति, शौर्य और सेवा का मूल्य केवल 4 साल?, 2024 लोकसभा चुनाव में पत्र लिखकर पीएम मोदी की आलोचना...

भारतBihar Election Scam: चुनाव कर्मी ने रोजाना खाया 10 प्लेट खाना?, भोजन, नाश्ता, पानी और चाय पर 180000000 रुपए खर्च, पटना में एक और घोटाला!

भारत अधिक खबरें

भारतशशि थरूर को व्लादिमीर पुतिन के लिए राष्ट्रपति के भोज में न्योता, राहुल गांधी और खड़गे को नहीं

भारतIndiGo Crisis: सरकार ने हाई-लेवल जांच के आदेश दिए, DGCA के FDTL ऑर्डर तुरंत प्रभाव से रोके गए

भारतबिहार विधानमंडल के शीतकालीन सत्र हुआ अनिश्चितकाल तक के लिए स्थगित, पक्ष और विपक्ष के बीच देखने को मिली हल्की नोकझोंक

भारतBihar: तेजप्रताप यादव ने पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ कुमार दास के खिलाफ दर्ज कराई एफआईआर

भारतबिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का नाम हुआ लंदन के वर्ल्ड बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में दर्ज, संस्थान ने दी बधाई