लाइव न्यूज़ :

Haryana Teacher Transfer Policy 2023: शिक्षक तबादला नीति 2023 को मंजूरी, नूंह और मोरनी में तैनात होने पर शिक्षकों को अतिरिक्त वेतन भत्ता, जानें बड़ी बातें

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: August 5, 2023 13:01 IST

Haryana 2023: मंत्रिमंडल ने पद्म पुरस्कार विजेताओं के लिए हरियाणा गौरव सम्मान योजना, 2023 शुरू करने के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी।

Open in App
ठळक मुद्देपद्म पुरस्कार विजेताओं को 10,000 रुपये मासिक पेंशन की घोषणा की। पिछली नीति को निरस्त कर शिक्षक तबादला नीति, 2023 के मसौदे को मंजूरी दे दी गई।फरीदाबाद और गुरुग्राम में स्थित किसी स्कूल से कक्षा 10वीं या 12वीं कक्षा की शिक्षा ली हो।

Haryana Teacher Transfer Policy 2023: हरियाणा मंत्रिमंडल ने शिक्षक तबादला नीति, 2023 को मंजूरी दे दी, जिसके तहत जो शिक्षक राज्य के नूंह और मोरनी क्षेत्रों में सेवा करना चाहेंगे, उन्हें अतिरिक्त वेतन भत्ता मिलेगा।

आधिकारिक बयान के अनुसार, नई नीति का उद्देश्य छात्रों के शैक्षणिक हितों की रक्षा करना और कर्मचारियों के बीच निष्पक्ष और पारदर्शी तरीके से नौकरी की संतुष्टि का वातावरण सुनिश्चित करना है। मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर की अध्यक्षता में यहां हुई मंत्रिमंडल की बैठक में पांच साल पहले जारी की गई पिछली नीति को निरस्त कर शिक्षक तबादला नीति, 2023 के मसौदे को मंजूरी दे दी गई।

नई नीति के अनुसार, शिक्षक को रिक्ति के अनुसार पंचकुला जिले के मोरनी शैक्षिक ब्लॉक, या पलवल जिले के हथीन शैक्षिक ब्लॉक या नूंह जिले (मेवात क्षेत्र के रूप में पहचाना जाने वाला) में स्थित स्कूल में तैनाती के लिए इच्छुक होना होगा। बशर्ते कि शिक्षकों ने मोरनी क्षेत्र के मामले में पंचकूला जबकि पलवल, नूंह, फरीदाबाद या गुरुग्राम को अपना गृह जिला घोषित न किया हो, न ही पंचकुला जिले और पलवल, नूंह, फरीदाबाद और गुरुग्राम में स्थित किसी स्कूल से कक्षा 10वीं या 12वीं कक्षा की शिक्षा ली हो।

बयान में कहा गया कि क्रमशः उक्त क्षेत्रों के लिए, ऐसे नियमित शिक्षकों को मूल वेतन का अतिरिक्त 10 प्रतिशत और डीए का भुगतान किया जाएगा और तैनाती अवधि के दौरान अतिथि शिक्षकों को 10,000 रुपये प्रति माह दिए जाएंगे। नई नीति के अनुसार, एक शिक्षक अपने सेवाकाल के दौरान किसी स्कूल में अधिकतम पांच साल तक तैनात रह सकता है।

इसमें कहा गया है कि योग्य नियमित शिक्षक और अतिथि शिक्षक न्यूनतम 10 शैक्षिक ब्लॉक का चयन कर सकते हैं। मंत्रिमंडल के एक अन्य फैसले में, राष्ट्र की सेवा में अपने प्राण न्योछावर करने वाले सैनिकों के परिवारों का मनोबल बनाए रखने के उद्देश्य से सरकार ने सशस्त्र बलों और केंद्रीय सशस्त्र पुलिस के परिवार के सदस्य के लिए ‘अनुकंपा नियुक्ति नीति’ को संशोधित किया है।

मंत्रिमंडल की बैठक में नीति में संशोधन लाने के प्रस्ताव को मंजूरी दी गई। वहीं, एक अन्य निर्णय में, मंत्रिमंडल ने पद्म पुरस्कार विजेताओं के लिए हरियाणा गौरव सम्मान योजना, 2023 शुरू करने के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी। मुख्यमंत्री खट्टर ने पिछले महीने राज्य के पद्म पुरस्कार विजेताओं के लिए 10,000 रुपये मासिक पेंशन की घोषणा की थी। 

टॅग्स :हरियाणामनोहर लाल खट्टरचंडीगढ़BJPदुष्यंत चौटालाजननायक जनता पार्टीटीचर एलिजिबिलिटी टेस्ट
Open in App

संबंधित खबरें

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारततमिलनाडु विधानसभा चुनावः अवनाशी से केंद्रीय मंत्री एल मुरुगन, मायलापुर से तेलंगाना की पूर्व राज्यपाल तमिलिसाई सौंदर्यराजन और कोयंबटूर उत्तर से वानती श्रीनिवासन को टिकट

भारत अधिक खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?