लाइव न्यूज़ :

Haryana Political Crisis: 'अगर कांग्रेस द्वारा अविश्वास प्रस्ताव लाया गया, तो हमारे सभी MLA भाजपा के खिलाफ'- दुष्यंत चौटाला

By आकाश चौरसिया | Updated: May 8, 2024 12:36 IST

Haryana Political Crisis: हरियाणा की नायब सरकार के ऊपर संकट मंडरा रहा है, क्योंकि 3 निर्दलीय विधायकों ने समर्थन वापस ले लिया। अब खुद दुष्यंत चौटाला ने भी कह दिया कि अगर BJP के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लाया गया तो हमारे सभी MLA उनके खिलाफ वोट करेंगे।

Open in App
ठळक मुद्देहरियाणा सरकार पर संकट के बादल छाएं क्योंकि 3 निर्दलीय विधायकों ने अपना समर्थन वापस लिएअब खुद दुष्यंत चौटाला ने ऐलान कर दिया कि अगर अविश्वास प्रस्ताव आया, तो हमारे सभी MLA

Haryana Political Crisis:हरियाणा सरकार पर अब संकट गहराता जा रहा है, क्योंकि आज तीन निर्दलीय विधायकों ने भाजपा को समर्थन वापस ले लिया है। वहीं, अब पूर्व उप मुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने इस प्रकरण पर कांग्रेस का समर्थन करते हुए कहा कि अगर भाजपा सरकार के विरुद्ध अविश्वास प्रस्ताव लाया जाता है, तो जननायक जनता पार्टी के सभी विधायक नायब सिंह सैनी सरकार के खिलाफ वोट करेंगे।  

इन तीन निर्दलीय विधायकों के नाम पुंडरी से रणधीर गोलन, नीलोखेड़ी से धर्मपाल गोंदर और दादरी से सोमबीर सिंह सांगवान हैं। समर्थन वापस लेने का पत्र विधायकों ने हरियाणा के राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय को लिखकर भेज दिया। 

यहां ये ध्यान देने जरूरी है कि तीन निर्दलीय विधायकों ने भाजपा से समर्थन वापस लेने के साथ पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हु्ड्डा और राज्य कांग्रेस प्रमुख उदय भान के साथ आकर प्रेस कॉन्फ्रेंस की और अब उन्होंने विपक्ष में बैठी कांग्रेस का समर्थन कर दिया है।   

दुष्यंत चौटाला ने मीडिया से कहा, "अगर विपक्ष के नेता भूपिंदर सिंह हुड्डा द्वारा अविश्वास प्रस्ताव लाया जाता है, तो हमारे सभी विधायक भाजपा सरकार के खिलाफ मतदान करेंगे।" दूसरी तरफ खुद पूर्व सीएम भूपेंद्र हुड्डा ने इस बयान के सामने आते है कह दिया कि अब वक्त आ गया है, जेजेपी ये साबित करे कि वो भाजपा की बी-टीम नहीं है। 

भूपेंद्र सिंह ने आगे कहा, "यदि वे (JJP) भाजपा की बी-टीम नहीं हैं, तो उन्हें तुरंत राज्यपाल को लिखना चाहिए। हम राष्ट्रपति शासन लगाने की मांग करते हैं और चुनाव होने चाहिए।'' हरियाणा के लोग अपनी अगली सरकार चुनने के लिए अक्टूबर में मतदान करेंगे।

जानिए, हरियाणा विधानसभा का गणितअभी 90 सदस्यीय हरियाणा विधानसभा में मौजूदा वक्त में 88 विधायक हैं। अगर पार्टियों के हिसाब से देखें तो क्रमवार भाजपा के पास 40, कांग्रेस के पास 30 विधायक और जननायक जनता पार्टी (JJP) के पास 10 विधायक हैं। इनके अलावा कई निर्दलीय विधायक हैं। 

टॅग्स :हरियाणाHaryana Assemblyचंडीगढ़गुरुग्रामजननायक जनता पार्टीJJP Jannayak Janata Party
Open in App

संबंधित खबरें

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारततमिलनाडु विधानसभा चुनावः अवनाशी से केंद्रीय मंत्री एल मुरुगन, मायलापुर से तेलंगाना की पूर्व राज्यपाल तमिलिसाई सौंदर्यराजन और कोयंबटूर उत्तर से वानती श्रीनिवासन को टिकट

भारत अधिक खबरें

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष