लाइव न्यूज़ :

Haryana Political Crisis: 3 निर्दलीय MLA के कांग्रेस के साथ आने पर दुष्यंत चौटाला का दावा, फ्लोर टेस्ट के लिए गर्वनर को लिखा पत्र

By आकाश चौरसिया | Updated: May 9, 2024 14:38 IST

Haryana Political Crisis: बीते दिन यानी बुधवार को राज्य की भाजपा सरकार से 3 निर्दलीय विधायकों के समर्थन वापस लेने के बाद अब जेजेपी प्रमुख और पूर्व उप मुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने गर्वनर को फ्लोर टेस्ट कराने के लिए पत्र लिखा है।

Open in App
ठळक मुद्देहरियाणा सरकार के अल्पमत की बात को लेकर दुष्यंत चौटाला ने राज्यपाल को लिखा पत्रहालांकि, इस पत्र के लिए बुधवार को पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र हुड्डा ने इसे लेकर दुष्यंत से कहा थाइस प्रस्ताव पर हामी भरते हुए उन्होंने आज राज्यपाल को पत्र लिख दिया है

Haryana Political Crisis: नायब सिंह सैनी सरकार से तीन निर्दलीय विधायकों के समर्थन वापस लेने के बाद आज JJP चीफ और पूर्व उप मुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने हरियाणा के गर्वनर बंडारू दत्तात्रेय को पत्र लिखकर फ्लोर टेस्ट कराने का आग्रह किया है। उन्होंने इस पत्र में सरकार के अल्पमत आने की बात का जिक्र किया और कहा कि अनुच्छेद 174 के तहत गर्वनर को ये शक्ति है कि चाहे तो सरकार को बहुमत पास कराएं अन्यथा राज्य में राष्ट्रपति शासन लागू कर दें।

वहीं, बुधवार को खुद विपक्ष के नेता और राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने दुष्यंत चौटाला को संबोधित करते हुए कहा था कि आप पहले गर्वनर को पत्र लिखे और फिर, हम आपके प्रस्ताव पर विचार करेंगे। जवाब में दुष्यंत ने कहा था कि वो कांग्रेस को अपने सभी 10 विधायकों का समर्थन देने के लिए तैयार हैं।  

हरियाणा के पूर्व उपमुख्यमंत्री और JJP नेता दुष्यंत चौटाला ने मीडिया से बात करते हुए इस मामले पर कहा, "2 महीने पहले जो सरकार बनी थी आज वे अल्पमत में चली गई है क्योंकि उनका समर्थन करने वाले 2 विधायक ने इस्तीफा दे दिया है। 3 विधायकों ने अपना समर्थन वापस ले लिया है। JJP ने खुलकर कहा है कि अगर इस सरकार के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव आता है तो हम बाहर से उसका समर्थन करेंगे। हमने मांग की है कि फ्लोर टेस्ट के लिए आदेश करें। कांग्रेस कदम उठाए और परिवर्तन के लिए लिखित में राज्यपाल को लिखे।"

रोहतक लोकसभा क्षेत्र से कांग्रेस उम्मीदवार दीपेंद्र सिंह हुडा ने कहा, "हरियाणा में जिस प्रकार से 3 निर्दलीय विधायकों ने अपना समर्थन वापस लेकर कांग्रेस को समर्थन दिया है इससे यहां की सरकार अल्पमत में आ गई है। अल्पमत की सरकार को कोई नैतिक अधिकार नहीं है। ये सरकार तुरंत इस्तीफा दे यदि इस्तीफा नहीं देती है तो राज्यपाल महोदय को मामले का संज्ञान लेते हुए हरियाणा में राष्ट्रपति शासन लगाकर चुनाव कराना चाहिए।"

टॅग्स :हरियाणाHaryana Assemblyजननायक जनता पार्टीदुष्यंत चौटालाDushyant Chautala
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारत अधिक खबरें

भारतअल्केमिस्ट एसेट रिकंस्ट्रक्शन कंपनी प्राइवेट लिमिटेड केस से अलग हुए सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश न्यायमूर्ति केवी विश्वनाथन, आखिर कारण

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतबाबा विश्वनाथ और ‘काशी कोतवाल’ काल भैरव में दर्शन-पूजन, सीएम योगी आदित्यनाथ पहुंचे मंदिर, वीडियो

भारतपश्चिम बंगाल चुनावः 4660 अतिरिक्त मतदान केंद्र?, कुल संख्या 85379 और 23 और 29 अप्रैल को 2 चरणों में पड़ेंगे वोट

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"