लाइव न्यूज़ :

Haryana: हरियाणा में लागू होगा 'कोटा के अंदर कोटा', राज्य में क्रोनिक किडनी रोगियों को दी जाएगी मुफ्त डायलिसिस की सुविधा, सैनी ने किया ऐलान

By रुस्तम राणा | Updated: October 18, 2024 15:28 IST

अपने मंत्रिमंडल की पहली बैठक की अध्यक्षता करने के बाद एक संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य आज ही उच्चतम न्यायालय के उस फैसले को लागू करेगा, जिसमें राज्यों को आरक्षण देने के लिए अनुसूचित जातियों के भीतर उप-वर्गीकरण करने का अधिकार दिया गया है।

Open in App

चंडीगढ़: हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने शुक्रवार को घोषणा की कि हरियाणा के सभी सरकारी अस्पताल क्रोनिक किडनी रोगियों को मुफ्त डायलिसिस सेवाएं प्रदान करेंगे, जो सत्तारूढ़ भाजपा का पहला चुनावी वादा पूरा होगा। अपने मंत्रिमंडल की पहली बैठक की अध्यक्षता करने के बाद एक संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य आज ही उच्चतम न्यायालय के उस फैसले को लागू करेगा, जिसमें राज्यों को आरक्षण देने के लिए अनुसूचित जातियों के भीतर उप-वर्गीकरण करने का अधिकार दिया गया है।

गुरुवार को दूसरी बार मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने वाले सैनी ने कहा कि हरियाणा की जनता ने भाजपा को तीसरी बार सत्ता में लाकर कांग्रेस के झूठ और किसानों व गरीबों को भड़काने के प्रयासों को परास्त कर दिया है। उन्होंने कहा कि भाजपा को बड़ा जनादेश देकर लोगों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की नीतियों पर अपनी मुहर लगाई है। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य के सभी सरकारी अस्पतालों में क्रोनिक किडनी रोगियों को मुफ्त डायलिसिस सेवाएं उपलब्ध कराई जाएंगी।

उन्होंने कहा, "मैंने कार्यभार संभालने के बाद सबसे पहली फाइल पर हस्ताक्षर किए, जो किडनी रोगियों से संबंधित निर्णय के बारे में थी। हमने चुनाव में भी यह वादा किया था। डायलिसिस का खर्च करीब 20,000 से 25,000 रुपये प्रति माह है। अब हरियाणा सरकार इसका खर्च उठाएगी।" सैनी ने कहा कि उनके मंत्रिमंडल ने सुप्रीम कोर्ट के उस फैसले को लागू करने का फैसला किया है, जिसमें कहा गया है कि राज्यों को आरक्षण देने के लिए अनुसूचित जातियों के भीतर उप-वर्गीकरण करने का संवैधानिक अधिकार है। 

उन्होंने कहा, "पहली बैठक में हमारे मंत्रिमंडल ने आज से ही इस फैसले को लागू करने का फैसला किया है।" मुख्यमंत्री ने राज्य में अपराधियों से भी अपने तौर-तरीके सुधारने को कहा। उन्होंने कहा, "मैं आपराधिक गतिविधियों में शामिल लोगों को चेतावनी देता हूं कि वे या तो राज्य छोड़ दें या फिर अपने तौर-तरीके सुधार लें।"

टॅग्स :नायब सिंह सैनीहरियाणाआरक्षण
Open in App

संबंधित खबरें

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

क्राइम अलर्टइस्लाम धर्म अपनाओ?, मना करने पर जहीर ने कई दिन तक बंधक बनाकर नर्स से किया रेप, आपत्तिजनक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी

भारत63 अधिकारी यहां से वहां?, हरियाणा में बड़ा फेरबदल, रवि प्रकाश गुप्ता की जगह गीता भारती होंगी हिसार मंडल आयुक्त, देखिए पूरी लिस्ट

क्राइम अलर्टगुरुग्राम में 3 साल की बच्ची से बलात्कार?, उच्चतम न्यायालय ने कहा- आयुक्त से लेकर सब-इंस्पेक्टर तक नाकाम?, कानून का जरा भी सम्मान तो तबादला करो

क्राइम अलर्ट120 दिन पहले शादी, जहरीला इंजेक्शन देकर रेडियोलॉजिस्ट पति अरुण शर्मा ने नर्स पत्नी काजल को मार डाला, शारीरिक उत्पीड़न और दहेज उत्पीड़न ने ली जान?

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील