लाइव न्यूज़ :

हरियाणा: नूंह में हुई हिंसा के पीछे गृहमंत्री अनिल विज ने जताई सोची-समझी साजिश की आशंका, अब तक 4 लोगों की जान गई

By शिवेन्द्र कुमार राय | Updated: August 1, 2023 11:28 IST

गुरुग्राम से सटे हरियाणा के नूंह में एक धार्मिक जुलूस के दौरान हुई पत्थरबाजी और उसके बाद भड़की हिंसा में अब तक 4 लोगों की जान चली गई है। हरियाणा के गृहमंत्री अनिल विज ने आशंका जताई है कि इस हिंसा के पीछे सोची समझी साजिश है।

Open in App
ठळक मुद्देनूंह में हुई हिंसा में अब तक 4 लोगों की जान चली गई हैहरियाणा के बाकी हिस्सों में भी फैल रहा हैगृहमंत्री अनिल विज ने आशंका जताई है कि इस हिंसा के पीछे सोची समझी साजिश है

नई दिल्ली:  गुरुग्राम से सटे हरियाणा के नूंह में एक धार्मिक जुलूस के दौरान हुई पत्थरबाजी और उसके बाद भड़की हिंसा में अब तक 4 लोगों की जान चली गई है। झड़प में दो होम गार्ड समेत तीन लोगों की मौत पहले हुई थी और एक घायल ने मंगलवार को दम तोड़ दिया। नूंह की घटना के बाद अब तनाव हरियाणा के बाकी हिस्सों में भी फैल रहा है। इसे देखते हुए चार जिलों में धारा 144 लागू कर दी गई है। कई इलाकों में इंटरनेट बंद है। साथ ही एयर फोर्स को भी स्टैंडबाय मोड पर रखा गया है ताकि किसी पीड़ित को एयरलिफ्ट  करने की जरूरत पड़े तो तुरंत निकाला जा सके। 

इस बीच हरियाणा के गृहमंत्री अनिल विज ने आशंका जताई है कि इस हिंसा के पीछे सोची समझी साजिश है। उन्होंने कहा, "नूंह में स्थिति नियंत्रण में है और जिले में कर्फ्यू लगा दिया गया है। दोनों समुदाय लंबे समय से नूंह में शांतिपूर्वक रह रहे हैं। इसके पीछे एक साजिश है। जिस तरह से पत्थर, हथियार, गोलियां मिलीं, ऐसा लगता है कि इसके पीछे कोई मास्टरमाइंड है। हम विस्तृत जांच करेंगे और इसमें शामिल लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करेंगे।"

तनाव की शुरुआत मेवात के नूंह इलाके से हुई। यहां हिंदू संगठनों द्वारा निकाली जा रही ब्रजमंडल यात्रा के दौरान दो गुटों में टकराव हुआ। पत्थरबाजी भी हुई और देखते ही देखते हिंसा व्यापक रूप से फैल गई। कई गाड़ियों को आग के हवाले कर दिया गया। विश्व हिंदू परिषद, मातृ शक्ति दुर्गा वाहिनी और बजरंग दल द्वारा सोमवार को ब्रजमंडल 84 कोस शोभा यात्रा निकाली गई थी।

बताया जा रहा है कि जुनैद-नासिर हत्याकांड में आरोपी रहे मोनू मानेसर के ब्रजमंडल यात्रा में शामिल होने की खबर के बाद से समुदाय विशेष भड़का हुआ था। इस बीच सामाजिक संगठनों और राजनीतिक दलों से जुड़े लोग शांति की अपील भी कर रहे हैं। अर्धसैनिक बलों की 13 कंपनियां भी नूंह पहुंच गई हैं।

टॅग्स :हरियाणाअनिल विजHaryana Policeक्राइमCrime
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्ट'ग़ज़वा-ए-हिन्द' मकसद था: यूपी में पाकिस्तान से जुड़ा आतंकी मॉड्यूल पकड़ा गया, हमले की साज़िश रचने के आरोप में 4 गिरफ्तार

क्राइम अलर्टMP News: लॉरेंस गैंग के गुर्गे राजपाल का सरेंडर, फिरौती, फायरिंग जैसे अपराधों को काबूला

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

क्राइम अलर्टVIDEO: नालंदा में महिला से छेड़छाड़, गैंगरेप की कोशिश, तमाशबीनों ने बनाया घिनौनी हरकत का वीडियो

क्राइम अलर्टCCTV Footage: वसई में पिता से झगड़े के बाद एक व्यक्ति ने उसके दो साल के बच्चे को बेहरमी से सड़क पर पटका, फिर सिर लोहे के रॉड पर दे मारा

भारत अधिक खबरें

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम