लाइव न्यूज़ :

अंबाला लोकसभा सीटः स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज ने दी गाली, भड़के लोगों ने लगाए कटारिया मुर्दाबाद और विज मुर्दाबाद के नारे

By बलवंत तक्षक | Updated: May 9, 2019 08:11 IST

स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज: विज एक घर की सीढ़ियां उतरते हुए नारेबाजी कर रहे लोगों के बीच पहुंचे तो वहां इकट्ठे हुए लोगों ने जोर-जोर से कटारिया मुर्दाबाद, विज मुर्दाबाद के नारे लगाने शुरू कर दिए. यह सब देख कर नाराज हुए विज के अचानक गाली देने से माहौल और खराब हो गया.

Open in App

स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज के गाली देने से अंबाला लोकसभा क्षेत्र का माहौल गर्मी में और गर्म हो गया है. विज के गाली देने का वीडिओ सोशल मीडिया पर बड़ी तेजी से वायरल हो रहा है. वीडिओ में विज गाली देते हुए दिखाई दे रहे हैं. अंबाला लोकसभा क्षेत्र के तहत आने वाले मछौंड़ा गांव में विज भाजपा उम्मीदवार रतन लाल कटारिया के पक्ष में वोट मांगने के लिए आए थे.इसी दौरान गांव के लोगों ने इकट्ठे हो कर नारेबाजी शुरू कर दी. गांव की समस्याओं की तरफ सांसद के ध्यान नहीं देने से लोगों में नाराजगी थी. जब विज एक घर की सीढ़ियां उतरते हुए नारेबाजी कर रहे लोगों के बीच पहुंचे तो वहां इकट्ठे हुए लोगों ने जोर-जोर से कटारिया मुर्दाबाद, विज मुर्दाबाद के नारे लगाने शुरू कर दिए. यह सब देख कर नाराज हुए विज के अचानक गाली देने से माहौल और खराब हो गया. जवाब में लोगों ने भी विज को न केवल खूब गालियां दीं, बल्कि उन्हें पकड़ने के लिए तेजी से उनकी तरफ बढ़े भी.पुलिस ने बीच-बचाव कर उन्हें गाड़ी में बैठाया और वहां से निकाल ले गए. भीड़ में बड़ी तादाद में सिख समुदाय के लोग भी थे, जो कुछ ज्यादा ही उत्तेजित थे. उनका कहना था कि विज ने हमारी समस्या सुनने के बजाए गाली दी.भाजपा को चुनाव में इसका खामियाजा भुगतना पड़ेगा. इसमें कोई शक नहीं है कि इस घटना से भाजपा उम्मीदवार और मौजूदा सांसद रतन लाल कटारिया कि परेशानियां बढ़ गई हैं. कटारिया का मुकाबला पूर्व केंद्रीय मंत्री कुमारी सैलजा से है. अंबाला में 12 मई को मतदान होना है.

टॅग्स :लोकसभा चुनावभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)अंबालाहरियाना लोकसभा चुनाव 2019अनिल विज
Open in App

संबंधित खबरें

भारतHaryana Municipal Elections Result 2026: अंबाला में सैनी, पंचकूला में बंसल और सोनीपत में जैन बने मेयर, धारूहेड़ा, रेवाड़ी, सांपला में बीजेपी की जीत, कांग्रेस साफ?

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतकौन हैं उपासना यादव? वो महिला पुलिस अफसर जिसने हरियाणा के मंत्री अनिल विज को दिया जवाब, देखें दोनों के बीच हुई तीखी बहस का VIDEO

भारतकौन होगा बीजेपी का अगला अध्यक्ष? इन तीन दावेदारों पर सबकी नजर...

भारतLok Sabha polls: एनडीए को अगले आम चुनाव में 400 सीट?, केंद्रीय मंत्री रामदास अठावले ने कहा-विपक्ष की सीट कम होंगी, सामाजिक न्याय देने वाला बजट

भारत अधिक खबरें

भारतकुत्तों के काटने की घटनाओं को नजरअंदाज नहीं किया जा सकता?, सुप्रीम कोर्ट ने स्कूलों और अस्पतालों के पास आवारा कुत्तों को हटाने के आदेश को बरकरार रखा?

भारतदीदी का डिजाइन, सुवेंदु का एक्शन; साल्ट लेक स्टेडियम से हटेगी ममता बनर्जी द्वारा बनाई गई फुटबॉल की मूर्ति

भारतDelhi Traffic Update: दिल्ली वाले ध्यान दें! 19 मई को ट्रैफिक जाम से बचना है, तो इन रास्तों का करें इस्तेमाल

भारतभविष्य के लिए ये कैसी पौध तैयार कर रहे हैं हम ?

भारत'भारत अब नक्सल-मुक्त है': अमित शाह ने छत्तीसगढ़ में उग्रवाद के खात्मे की घोषणा की