लाइव न्यूज़ :

हरियाणाः खट्टर सरकार ने 3.79 लाख में खरीदीं 10 गीता, चौटाला ने कहा-गीता के नाम पर भी चोरी

By रामदीप मिश्रा | Updated: January 9, 2018 10:15 IST

हिसार से लोकसभा सांसद दुष्यंत चौटाला ने गीता जयंती में हुए खर्चों को लेकर एक आरटीआई लगाई थी, जिसमें चौकाने वाले खुलासे हुए हैं।

Open in App

हरियाणा में पिछले साल कुरुक्षेत्र अंतराष्ट्रीय गीता जयंती समारोह आयोजित किया गया था। इस समारोह में 10 गीता पुस्तकों की खरीद 3,79,500 रुपए में की गई, जिसको लेकर विपक्ष ने हरियाणा सरकार पर तीखा हमला बोला है और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर तंज कसते हुए कहा गया है कि हमारे हरियाणा में कितनी ईमानदार सरकार है।

दरअसल, इंडियन नेशनल लोक दल (आईएनएलडी) पार्टी के नेता और हिसार से लोकसभा सांसद दुष्यंत चौटाला ने गीता जयंती में हुए खर्चों को लेकर एक आरटीआई लगाई थी, जिसमें चौकाने वाले खुलासे हुए हैं।

उन्होंने इसका खुलासा अपने ट्विटर हैंडल के जरिए किया और कहा कि हरियाणा सरकार ने गीता की 10 पुस्तकें 3,79,500 में खरीदी हैं। चौटाला ने इस पर पीएम मोदी से कहा कि वाह नरेंद्र मोदी जी, हमारे हरियाणा में कितनी ईमानदार सरकार है। गीता के नाम पर भी चोरी, ऊपर से सीना जोरी। खबरों के मुताबिक इस मामले को लेकर हरियाणा के सीएम मनोहरलाल खट्टर ने तीखी प्रतिक्रिया दी है और कहा कि गीता जयंती पर खर्च हुआ है और यह खर्च हम आगे भी डंके की चोट पर करेंगे। हम जो खर्च करते हैं सोच समझ कर करते हैं, जो खर्च हमने किया है, वह किसी ने 10 जन्म भी नहीं सोचा होगा। इससे मनुष्य निर्माण, समाज निर्माण होता है। सामाजिक चेतना जागृत होती है।

टॅग्स :मनोहर लाल खट्टरनरेंद्र मोदीबीजेपी
Open in App

संबंधित खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप