लाइव न्यूज़ :

हरियाणा के पूर्व सीएम ओमप्रकाश चौटाला दसवीं में पास, अंग्रेजी पेपर में 100 में मिले इतने नंबर

By लोकमत समाचार ब्यूरो | Updated: September 4, 2021 20:44 IST

86 वर्षीय हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री ओमप्रकाश चौटाला ने गत 18 अगस्त को अंग्रेजी विषय की परीक्षा दी थी।

Open in App
ठळक मुद्देपरिणाम आज घोषित हुआ जिसमें चौटाला ने 88 प्रतिशत अंक प्राप्त किए हैं। शिक्षा बोर्ड चेयरमैन डॉ. जगबीर सिंह ने चौटाला को फोन कर उनके 10वीं के परिणाम की सूचना दी।हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड ने उनका 12वीं का परिणाम भी रोक रखा है।

भिवानीः हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री ओमप्रकाश चौटाला अंग्रेजी के पेपर में पास होने के साथ ही अब दसवीं कक्षा में उत्तीर्ण हो गए हैं। 86 वर्षीय चौटाला ने गत 18 अगस्त को अंग्रेजी विषय की परीक्षा दी थी।

 

 

इसका परिणाम आज घोषित हुआ जिसमें चौटाला ने 88 प्रतिशत अंक प्राप्त किए हैं। दसवीं ओपन की परीक्षा के परिणामों की घोषणा के बाद शिक्षा बोर्ड चेयरमैन डॉ. जगबीर सिंह ने चौटाला को फोन कर उनके 10वीं के परिणाम की सूचना दी। सिंह ने बताया कि चौटाला का 10वीं का अंग्रेजी विषय का परिणाम न आने के चलते हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड ने उनका 12वीं का परिणाम भी रोक रखा है।

उन्होंने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री को अब एक प्रार्थना पत्र बोर्ड को देना होगा जिसमें इस बात का उल्लेख हो कि उनका 10वीं का परिणाम घोषित कर दिया गया है तथा उनका 12वीं का लंबित परिणाम भी घोषित किया जाए। उन्होंने कहा कि इसके बाद हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड सोमवार को उनका 12वीं का परीक्षा परिणाम भी घोषित करने में सक्षम हो पाएगा।

गौरतलब है कि 10वीं ओपन की अंग्रेजी विषय की परीक्षा पूर्व मुख्यमंत्री ने सिरसा स्थित आईएस सीनियर सेकंडरी स्कूल में राइटर के माध्यम से दी थी। अंग्रेजी विषय के अंकों को जोडऩे के बाद पूर्व मुख्यमंत्री अब प्रथम श्रेणी में 10वीं कक्षा पास कर चुके हैं। इससे पूर्व, अंग्रेजी विषय के अंकों को जोड़े बगैर अन्य विषयों में उनके लगभग 54 प्रतिशत अंक थे। 

टॅग्स :हरियाणाOm Prakash Chautalaजननायक जनता पार्टीJJP Jannayak Janata Party
Open in App

संबंधित खबरें

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारततमिलनाडु विधानसभा चुनावः अवनाशी से केंद्रीय मंत्री एल मुरुगन, मायलापुर से तेलंगाना की पूर्व राज्यपाल तमिलिसाई सौंदर्यराजन और कोयंबटूर उत्तर से वानती श्रीनिवासन को टिकट

भारत अधिक खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?