लाइव न्यूज़ :

हरियाणा उपचुनाव: फिर से हारे ओलंपिक पदक विजेता योगेश्वर दत्त, कांग्रेस प्रत्याशी ने दी इतने हजार वोट से मात

By राजेन्द्र सिंह गुसाईं | Updated: November 10, 2020 16:51 IST

2019 में हुए विधानसभा चुनाव में 90 में से 40 विधानसभा सीटें भाजपा ने जीती थीं और बाद में जेजेपी के समर्थन से राज्य में सरकार बनाई थी...

Open in App
ठळक मुद्देपहलवान योगेश्वर दत्त बरोदा सीट से हारे।कांग्रेस प्रत्याशी ने दी शिकस्त।कृष्ण हुड्डा के निधन के बाद खाली हुई थी सीट।

ओलंपिक पदक विजेता पहलवान योगेश्वर दत्त एक बार फिर चुनाव हार गए हैं। हरियाणा की बरोदा विधानसभा सीट पर हुए उपचुनाव में भाजपा उम्मीदवार को कांग्रेस प्रत्याशी से हार का सामना करना पड़ा।

दूसरी बार करना पड़ा हार का सामना

यह दूसरी बार है जब ओलंपियन पहलवान दत्त को इस सीट पर हार का सामना करना पड़ा है। कांग्रेस उम्मीदवार कृष्णा हुड्डा ने 2019 के विधानसभा चुनाव में दत्त को लगभग 4,800 मतों से हराया था।

कांग्रेस उम्मीदवार इंदु राज ने योगेश्वर को 12, 300 वोटों से मात दी। इंदु राज को 45,779 वोटों के साथ जीत मिली, जबकि योगेश्वर दत्त को 37,948 वोट मिले हैं।

हरियाणा कांग्रेस प्रमुख कुमारी सैलजा ने कहा कि बरोदा के लोगों ने ‘‘किसान विरोधी’’ और ‘‘श्रमिक विरोधी ताकतों’’ को ‘‘करारा जवाब’’ दिया है। सैलजा ने ट्वीट किया, ‘‘इंदु राज नरवाल की जीत किसानों और श्रमिकों की जीत है। मैं बरोदा के निवासियों को विश्वास दिलाती हूं कि कांग्रेस उनकी उम्मीदों पर खरा उतरेगी।’’

कृष्ण हुड्डा के निधन के बाद खाली हुई थी सीट

बरोदा विधानसभा सीट अप्रैल में कांग्रेस विधायक श्री कृष्ण हुड्डा के निधन की वजह से खाली हुई थी। वह इस सीट से 2009, 2014 और 2019 में तीन बार चुनाव जीते थे। इस सीट पर तीन नवंबर को 68.57 प्रतिशत मतदान हुआ था, जहां 14 प्रत्याशी अपनी किस्मत आजमा रहे थे। 

भाजपा-कांग्रेस के बीच था सीधा मुकाबला

बरोदा उपचुनाव भाजपा और कांग्रेस के बीच सीधे मुकाबले के तौर पर देखा जा रहा था, जहां सत्तारूढ़ भाजपा बरोदा सीट को जीतना चाहती थी, तो वहीं कांग्रेस इसे बचाने में लगी थी।

नेशनल लोकदल के लिए उपचुनाव अहम

यह उपचुनाव इंडियन नेशनल लोकदल के लिए भी अहम है, क्योंकि पार्टी 2019 के विधानसभा चुनाव में 90 में से एक सीट जीत पाई थी। भाजपा ने पिछले साल हुए विधानसभा चुनाव में विधानसभा की 90 सीटों में से 40 पर जीत दर्ज की थी और बाद में दुष्यंत चौटाला की जजपा के साथ मिलकर सरकार बनाई थी। जजपा ने 10 सीटे जीतें थीं।

टॅग्स :योगेश्वर दत्तहरियाणा विधानसभा चुनाव 2019भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेसभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)हरियाणा
Open in App

संबंधित खबरें

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

क्राइम अलर्टइस्लाम धर्म अपनाओ?, मना करने पर जहीर ने कई दिन तक बंधक बनाकर नर्स से किया रेप, आपत्तिजनक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी

भारत63 अधिकारी यहां से वहां?, हरियाणा में बड़ा फेरबदल, रवि प्रकाश गुप्ता की जगह गीता भारती होंगी हिसार मंडल आयुक्त, देखिए पूरी लिस्ट

क्राइम अलर्टगुरुग्राम में 3 साल की बच्ची से बलात्कार?, उच्चतम न्यायालय ने कहा- आयुक्त से लेकर सब-इंस्पेक्टर तक नाकाम?, कानून का जरा भी सम्मान तो तबादला करो

क्राइम अलर्ट120 दिन पहले शादी, जहरीला इंजेक्शन देकर रेडियोलॉजिस्ट पति अरुण शर्मा ने नर्स पत्नी काजल को मार डाला, शारीरिक उत्पीड़न और दहेज उत्पीड़न ने ली जान?

भारत अधिक खबरें

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?

भारतक्या राघव चड्ढा किसी अन्य दल से जुड़े हुए हैं, पंजाब सीएम मान ने कहा-हां, समोसा और जहाज किराया पर बोल रहे थे और पंजाब मुद्दे पर नहीं, वीडियो