लाइव न्यूज़ :

बीजेपी उम्मीदवार का बयान, 'मुझे विधायक बना के भेजोगे, तो खत्म कर दूंगा नशे, चालान जैसी छोटी-मोटी समस्याएं', वीडियो वायरल

By अभिषेक पाण्डेय | Updated: October 10, 2019 10:25 IST

Dudaram Bishnoi: फतेहाबाद से बीजेपी उम्मीदवार डूडराम बिश्नोई ने कहा है कि अगर उन्हें विधायक चुना गया तो वह नशे, चालान जैसी समस्याएं खत्म कर देंगे

Open in App
ठळक मुद्देडूडाराम बिश्नोई हैं कुलदीप बिश्नोई के भाई, कांग्रेस छोड़ बीजेपी में हुए शामिलडूडाराम को बीजेपी ने फतेहाबाद से दिया है टिकट, पार्टी के कई अन्य नेता नाराज

हरियाणा विधानसभा चुनावों की तारीख नजदीक आते ही सभी पार्टियों के प्रचार में तेजी आ गई है। इस बीच फतेहाबाद सीट से बीजेपी के उम्मीदवार डूडाराम बिश्नोई ने ऐसा बयान दिया है, जिसका वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है।

अपनी एक चुनावी सभा में बीजेपी उम्मीदवार डूडा राम ने कहा कि अगर लोग उन्हें जिताते हैं तो उनके क्षेत्र से नशा और चालान जैसी छोटी-मोटी समस्याएं खुद ही खत्म हो जाएंगी। 

बीजेपी उम्मीदवार डूडा राम का चुनावी वादा, वीडियो वायरल

डूडा राम इस वायरल वीडियो में कह रहे हैं, 'आप सब मुझे यहां से विधायक बना के भेजोगे, नशा की बात है, शिक्षा की बात है, मोटल वाले आपको चालान कर दें, ये जो छोटी-मोटी दिक्कतें हैं, जब आपका बेटा विधायक बनेगा तो अपने आप खत्म हो जाएंगी।'  कुलदीप विश्नोई के भाई डूडा राम हाल ही में कांग्रेस छोड़कर बीजेपी में शामिल हुए थे और पार्टी ने उन्हें फतेहाबाद से टिकट दे दिया। डूडा राम के खिलाफ बीजेपी में बगावती सुप भी तेज होने लगे हैं।

90 सीटों वाली हरियाणा विधानसभा चुनावों के लिए 21 अक्टूबर को वोट डाले जाएंगे, जबकि मतगणना 24 अक्टूबर को होगी।

टॅग्स :भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)हरियाणा विधानसभा चुनाव 2019असेंबली इलेक्शन २०१९विधानसभा चुनाव
Open in App

संबंधित खबरें

भारतसमन्वय की राजनीति की जागती उम्मीद

भारतधनबल और बाहुबल चुनाव जीतनाः सरकारों पर संगठन की सख्त नकेल जरूरी

भारतजब अपने दुश्मन बनते हैं तो दुश्मन से भी अधिक भयानक होते हैं!

भारतवामपंथ ने अपनी आखिरी सरकार भी गंवाई 

भारतक्षेत्रीय पार्टियों के लिए गंभीर संक्रमण काल

भारत अधिक खबरें

भारतPharmacy Strike Today: आज बंद रहेंगी दवा दुकानें! आज देशव्यापी हड़ताल पर रहेंगे दवा विक्रेता, मरीजों की बढ़ सकती है परेशानी

भारतWeather Today: आज बाहर निकलने से पहले देख लें वेदर अपडेट! दिल्ली में हीटवेव तो बेंगलुरु में बारिश की संभावना

भारतईमानदारी के अभाव में शातिर बन जाती है समझदारी

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा