लाइव न्यूज़ :

हरिद्वार महाकुंभ में सोमवती अमावस्या पर आज दूसरा शाही स्नान, जम कर उड़ी कोरोना नियमों की धज्जियां

By विनीत कुमार | Updated: April 12, 2021 10:16 IST

सोमवती अमावस्या पर आज शाही स्नान हो रहा है। इस मौके पर हरिद्वार में कोरोना गाइडलाइंस की भी अनदेखी की जा रही है।

Open in App
ठळक मुद्देसोमवती अमावस्या के मौके पर हरिद्वार महाकुंभ में आज शाही स्नान, बड़ी संख्या में आए श्रद्धालुकोरोना गाइडलाइंस की हो रही है अनदेखी, सोशल डिस्टेंसिंग और मास्क का उपयोग नहीं कर रहे ज्यादातर लोगउत्तराखंड में कोरोना के रविवार को 1333 नए मामले सामने आए हैं, हरिद्वार में 386 नए केस

कोरोना महामारी के बीच हरिद्वार महाकुंभ में चैत्र अमावस्या पर आज दूसरा शाही स्नान हो रहा है। इस शाही स्नान में तमाम आखाड़ों के साधु-संत सहित आम लोग भी हरिद्वार में हर की पौड़ी में आस्था की डुबकी लगा रहे हैं। इस बीच हालांकि कोरोना गाइडलाइंस की भी जमकर धज्जियां उड़ रही हैं। कोरोना प्रोटोकॉल के नियम रविवार को भी हरिद्वार में टूटते नजर आए थे।

सोशल डिस्टेंडिंग का पालन होता नजर नहीं आ रहा है। साथ ही कई लोग बिना मास्क लगाए स्नान के लिए पहुंचे हैं। बता दें कि जारी महाकुंभ के बीच शाही स्नान से पहले उत्तराखंड में कोरोना के बड़ी संख्या में नए मामले सामने आए हैं।

उत्तराखंड में कोरोना के पिछले 24 घंटे में 1333 नए मामले सामने आए हैं। वहीं, 8 लोगों की मौत भी हुई है। सबसे अधिक देहरादून में 582 नए मामले सामने आए हैं। वहीं, हरिद्वार में 386, नैनीताल में 122 नए केस मिले हैं। हर की पौड़ी पर भी रविवार को रैंडम टेस्टिंग की गई, जिसमें नौ लोग कोरोना संक्रमित मिले।

सोमवती अमावास्या पर महाकुंभ शाही स्नान से ठीक पहले अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष महंत नरेंद्र गिरि भी कोविड-19 से संक्रमित मिले हैं।

आइसोलेशन में रह रहे महंत नरेंद्र गिरी के कोविड-19 ग्रस्त होने के बावजूद रविवार को उनसे उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने निरंजनी अखाड़ा पहुंचकर मुलाकात की। 

इस दौरान किसी ने भी उन्हें महंत नरेंद्र गिरी से मिलने से नहीं रोका। इससे पहले, शनिवार देर रात स्वास्थ्य बिगड़ने पर महंत नरेंद्र गिरी को हरिद्वार के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था जहां उनका हाल— चाल पूछने मेलाधिकारी दीपक रावत व मेला के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनमेजय खंडूड़ी भी गए थे।

टॅग्स :कोरोना वायरसकुम्भ मेलाउत्तराखण्ड
Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठभगवान हनुमान के अवतार माने जाते हैं बाबा नीम करोली?, कैंची में बनाया अपना धाम, हर साल जाते हैं करोड़ों लोग?

क्राइम अलर्टदेहरादून क्राइमः पुलिस हिरासत में पीआरडी जवान सुनील रतूड़ी की मौत, रायपुर थाना प्रभारी समेत 3 पुलिसकर्मी लाइन हाजिर, SSP प्रमेन्द्र सिंह डोबाल ने दिए जांच आदेश

भारतChar Dham Yatra 2026: 19 अप्रैल से शुरू हो रही चार धाम यात्रा, सबसे पहले खुलेंगे यमुनात्री और गंगोत्री द्वार; पूरा शेड्यूल यहां

भारतउत्तराखंड सीएम धामी के मंत्रिमंडल में 5 नए मंत्री शामिल, देखिए किसे-किसे बनाया मंत्री

क्रिकेटनीले रंग की मखमली शेरवानी में कुलदीप और कढ़ाई से सजे लहंगे में बेहद खूबसूरत लगीं वंशिका चड्ढा?, शानदार एंट्री और डांस परफॉर्मेंस, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया