लाइव न्यूज़ :

हरिद्वार हेट स्पीच: कार्यक्रम के आयोजक यति नरसिंहानंद देर रात गिरफ्तार, सुप्रीम कोर्ट के नोटिस के बाद मामले में दूसरी गिरफ्तारी

By विशाल कुमार | Updated: January 16, 2022 07:31 IST

धर्म संसद का आयोजन 17-19 दिसंबर को हुआ था लेकिन वसीम रिजवी उर्फ जितेंद्र नारायण त्यागी और कार्यक्रम के प्रमुख आयोजक नरसिंहानंद की गिरफ्तारी सुप्रीम कोर्ट द्वारा केंद्र, दिल्ली पुलिस और उत्तराखंड सरकार को पिछले सोमवार को नोटिस जारी करने के बाद हुई है।

Open in App
ठळक मुद्दे उत्तराखंड पुलिस ने यति नरसिंहानंद को शनिवार की रात गिरफ्तार कर लिया।धर्म संसद का आयोजन 17-19 दिसंबर को हुआ था।लेकिन त्यागी और नरसिंहानंद की गिरफ्तारी सुप्रीम कोर्ट द्वारा सोमवार को नोटिस जारी करने के बाद हुई है।

देहरादून: पिछले महीने हरिद्वार में आयोजित तीन दिवसीय धर्म संसद के सिलसिले में वसीम रिजवी उर्फ जितेंद्र नारायण त्यागी की गिरफ्तारी के दो दिन बाद उत्तराखंड पुलिस ने कार्यक्रम के प्रमुख आयोजक यति नरसिंहानंद को शनिवार की रात गिरफ्तार कर लिया। कार्यक्रम में मुसलमानों को निशाना बनाकर और उनके खिलाफ हिंसा का आह्वान करते हुए कई नफरत भरे भाषण दिए गए थे।

उत्तराखंड पुलिस ने शनिवार को यति नरसिंहानंद को हरिद्वार स्थित उनके धरना स्थल से धर्म संसद के मामले में उठा लिया, जहां मुसलमानों के खिलाफ कथित रूप से नफरत भरे भाषण दिए गए थे।

हरिद्वार के पुलिस अधीक्षक (नगर) स्वतंत्र कुमार ने बताया कि यति नरसिंहानंद को पुलिस थाने लाया गया है। हालांकि, अधिकारी ने कहा कि यह तकनीकी रूप से गिरफ्तारी नहीं है। 

गाजियाबाद के डासना मंदिर के विवादास्पद महंत नरसिंहानंद ने 17-19 दिसंबर तक हरिद्वार में कार्यक्रम का आयोजन किया था। उन्हें वहीं से उठाया गया, जहां वे मामले के एक अन्य आरोपी जितेंद्र नारायण त्यागी की हाल ही में गिरफ्तारी के विरोध में धरने पर बैठे थे।

त्यागी को पहले वसीम रिज़वी के नाम से जाना जाता था और उन्होंने हिंदू धर्म अपनाने के बाद अपना नाम बदल लिया था। त्यागी ने हिंदू धर्म अपनाने से पहले उत्तर प्रदेश शिया वक्फ बोर्ड का नेतृत्व किया था। वह कुछ दिन पहले इस मामले में गिरफ्तार होने वाले पहले व्यक्ति थे। 

अधिकारी ने कहा कि आगे की कार्रवाई इस बात पर निर्भर करेगी कि जांच कैसे आगे बढ़ती है। त्यागी और नरसिंहानंद दोनों घटना के संबंध में दर्ज प्राथमिकी में नामजद आरोपियों में शामिल हैं।

सूत्रों ने कहा कि इससे पहले दिन में नरसिंहानंद का एक पत्रकार के साथ झगड़ा हुआ था, जिसके साथ कथित तौर पर मारपीट की गई थी। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि पत्रकार की शिकायत के आधार पर नरसिंहानंद के खिलाफ एक और प्राथमिकी दर्ज की गई है।

शनिवार देर रात पुलिस थाने के बाहर समर्थकों की भीड़ जमा हो गई थी और अधिकारियों ने कहा कि उन्हें तितर-बितर करने के लिए मामूली बल का इस्तेमाल करना पड़ा।

बता दें कि, धर्म संसद का आयोजन 17-19 दिसंबर को हुआ था लेकिन त्यागी और नरसिंहानंद की गिरफ्तारी सुप्रीम कोर्ट द्वारा केंद्र, दिल्ली पुलिस और उत्तराखंड सरकार को पिछले सोमवार को नोटिस जारी करने के बाद हुई है।

टॅग्स :उत्तराखण्डHaridwarसुप्रीम कोर्टsupreme court
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टडंडा और रॉड से हमला कर पत्नी फूल कुमारी दास, 3 बच्चे ह्रदय दास, संध्या दास और सोन दास को मार डाला, चंदनपट्टी गांव से दिल दहला देने वाली घटना

भारतकौन थे भुवन चंद्र खंडूरी?, देहरादून में निधन

क्राइम अलर्टसुखदेवगिरी गोस्वामी से जागृति की शादी, 2 बच्चे की मां को पति के बड़े भाई शांतिगिरी से हुआ प्यार और की शादी, मन नहीं भरा तो कांतिलाल से दूसरा प्रेम?, 25000 रुपये देकर ऐसे रचा साजिश?

भारतकुत्तों के काटने की घटनाओं को नजरअंदाज नहीं किया जा सकता?, सुप्रीम कोर्ट ने स्कूलों और अस्पतालों के पास आवारा कुत्तों को हटाने के आदेश को बरकरार रखा?

क्राइम अलर्टTwisha Sharma death case: 60 दिन की गर्भवती और मारिजुआना का सेवन?, ट्विशा शर्मा की सास ने कहा-ग्लैमर की दुनिया में धकेली गई और माता-पिता ने छोड़ दी?

भारत अधिक खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज