लाइव न्यूज़ :

हार्दिक के उपवास का 17वां दिन, मेवाणी बोले- सरकार को बात करनी चाहिए

By भाषा | Updated: September 11, 2018 02:50 IST

निर्दलीय विधायक मेवाणी ने हार्दिक पटेल से भेंट की और उनके आंदोलन के प्रति समर्थन व्यक्त किया। हार्दिक पटेल आरक्षण और कृषि ऋण माफ करने की मांग को लेकर शहर के बाहरी इलाके में अपने घर पर 25 अगस्त से उपवास पर हैं।

Open in App

अहमदाबाद, 11 सितंबरः दलित नेता जिग्नेश मेवाणी ने मांग की कि गुजरात की भाजपा सरकार पाटीदारों के लिए आरक्षण की मांग को लेकर अनिश्चितकालीन उपवास पर बैठे पाटीदार नेता हार्दिक पटेल से बातचीत करे। पटेल के उपवास का सोमवार को 17 वां दिन था। निर्दलीय विधायक मेवाणी ने हार्दिक पटेल से भेंट की और उनके आंदोलन के प्रति समर्थन व्यक्त किया। हार्दिक पटेल आरक्षण और कृषि ऋण माफ करने की मांग को लेकर शहर के बाहरी इलाके में अपने घर पर 25 अगस्त से उपवास पर हैं।

इन निर्दलीय विधायक ने कहा, ‘‘सरकार को अपना अहं एक तरफ रखकर हार्दिक से ऋण माफी के मुद्दे पर बातचीत करना चाहिए। मैं हार्दिक से अपील करता हूं कि यदि सरकार ध्यान नहीं देती है तो वह आंदोलन के दूसरे तरीकों पर ध्यान दें। ’’ उन्होंने पुलिस पर हार्दिक पटेल के समर्थकों पर उनसे मिलने से रोकने का भी आरोप लगाया।

मेवाणी के आने से पहले हार्दिक पटेल की पुलिसकर्मियों के साथ कहासुनी हुई जब उनके एक रिश्तेदार को उनसे मिलने से कथित रुप से रोका गया। कॉलोनी के मुख्य द्वार पर अपने रिश्तेदार को रोके जाने की खबर पाक हार्दिक पटेल कार से वहां पहुंचे और पुलिसवालों से कहा कि ‘मेरे रिश्तेदारों को नहीं रोको।’ 

हार्दिक पटेल की तबीयत शुक्रवार को बिगड़ने के बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था। दो दिन बाद वह अपने घर लौट आए और उन्होंने भूख हड़ताल जारी रखी।

टॅग्स :हार्दिक पटेलजिग्नेश मेवानी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतGujarat Bridge Collapse: पालनपुर में कंक्रीट के बड़े स्लैब के नीचे एक व्यक्ति कुचला, CCTV में कैद दर्दनाक हादसा

भारतगुजरात: हार्दिक पटेल को मिली बड़ी राहत, अदालत ने पांच साल पुराने मामले में किया बरी

भारतगुजरात: शपथ ग्रहण समारोह से पहले बोले हार्दिक पटेल- पार्टी मुझे जो भी भूमिका देगी उसे स्वीकार करूंगा

भारतगुजरात में 25 सीटों पर भाजपा की बड़े अंतर से जीत, दो सीटों पर करीब दो लाख का अंतर, नोटा पर पड़े वोट भी घटे

भारतगुजरात चुनाव में बीजेपी की बंपर जीत को किसने कश्मीर से जोड़ा?

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर