लाइव न्यूज़ :

Har Ghar Tiranga 2024 certificate: स्वतंत्रता दिवस के मौके पर ऐसे डाउनलोड करें 'हर घर तिरंगा सर्टिफिकेट'

By रुस्तम राणा | Updated: August 10, 2024 18:32 IST

'हर घर तिरंगा' अभियान 2022 में आज़ादी का अमृत महोत्सव के बैनर तले शुरू हुआ और यह एक जन आंदोलन बन गया है। अभियान की एक प्रमुख विशेषता संसद सदस्यों के साथ एक विशेष 'तिरंगा बाइक रैली' है, जो 13 अगस्त को दिल्ली में होने वाली है।

Open in App

Har Ghar Tiranga 2024 certificate: 78वें स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य पर 'हर घर तिरंगा' अभियान का तीसरा संस्करण 9 अगस्त से शुरू हो चुका है, जो 15 अगस्त यानी स्वतंत्रता दिवस तक चलेगा। 'हर घर तिरंगा' अभियान 2022 में आज़ादी का अमृत महोत्सव के बैनर तले शुरू हुआ और यह एक जन आंदोलन बन गया है। अभियान की एक प्रमुख विशेषता संसद सदस्यों के साथ एक विशेष 'तिरंगा बाइक रैली' है, जो 13 अगस्त को दिल्ली में होने वाली है। यह रैली भारत मंडपम, प्रगति मैदान से शुरू होगी और इंडिया गेट से होते हुए मेजर ध्यानचंद स्टेडियम पर समाप्त होगी।

पीएम मोदी ने देशवासियों से की इस अभियान में शामिल होने की अपील

इससे पहले 9 अगस्त को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक्स पर लोगों से “जन आंदोलन” में शामिल होने का आग्रह किया था। उन्होंने लिखा, “इस साल स्वतंत्रता दिवस के करीब आते ही, आइए फिर से हर घर तिरंगा को एक यादगार जन आंदोलन बनाएं। मैं अपनी प्रोफ़ाइल तस्वीर बदल रहा हूँ और मैं आप सभी से भी ऐसा करके हमारे तिरंगे का जश्न मनाने में मेरा साथ देने का आग्रह करता हूँ। और हाँ, अपनी सेल्फी harghartiranga.com पर ज़रूर शेयर करें।”

2022 में 23 करोड़ से अधिक लोगों ने लिया इस अभियान में हिस्सा

2022 में 23 करोड़ से ज़्यादा घरों में राष्ट्रीय ध्वज फहराया गया और छह करोड़ लोगों ने ध्वज के साथ अपनी सेल्फी एचजीटी पोर्टल पर अपलोड की। संस्कृति मंत्रालय ने एक बयान में कहा कि 2023 में एचजीटी अभियान के तहत 10 करोड़ से ज़्यादा सेल्फी अपलोड की गईं। इस पहल के पीछे का उद्देश्य लोगों के दिलों में देशभक्ति की भावना जगाना और भारतीय राष्ट्रीय ध्वज के बारे में जागरूकता को बढ़ावा देना है।

हर घर तिरंगा प्रमाण पत्र कैसे डाउनलोड करें

चरण 1: आधिकारिक वेबसाइट यानी harghartiranga.com पर जाएँ और फिर 'अपलोड सेल्फी' पर क्लिक करें।

चरण 2: अब "भाग लेने के लिए क्लिक करें" चुनें।

चरण 3: अपना नाम, फ़ोन नंबर, देश और राज्य दर्ज करें और अपलोड सेल्फी पर क्लिक करें।

चरण 4: "सेल्फ़ी या तस्वीर अपलोड करें और इसे अपने प्रियजनों के साथ साझा करें"

चरण 5: प्रतिज्ञा पढ़ें, "मैं पोर्टल पर अपनी तस्वीर के उपयोग को अधिकृत करता हूँ" और सबमिट पर क्लिक करें

चरण 6: अब "जनरेट सर्टिफिकेट" पर क्लिक करें।

चरण 7: प्रमाणपत्र को सहेजने के लिए डाउनलोड विकल्प का उपयोग करें, या इसे ऑनलाइन पोस्ट करने के लिए शेयर आइकन का उपयोग करें।

टॅग्स :हर घर तिरंगाआजादी का अमृत महोत्सवस्वतंत्रता दिवसनरेंद्र मोदी
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबार‘युवा आबादी’ के लाभ को भुनाने की चुनौती?, 20 से 29 वर्ष के 6.3 करोड़ स्नातकों में से 1.1 करोड़ बेरोजगार?

भारतVIDEO: चाय बागान से चुनावी हुंकार! पीएम मोदी ने श्रमिकों संग तोड़ी पत्तियां, बोले- असम में NDA हैट्रिक को तैयार

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

कारोबारMP-UP Sahyog Sammelan: मप्र-उप्र मिलकर लिखेंगे विकास की नई इबारत?, बाबा विश्वनाथ की शरण में सीएम डॉ. मोहन

भारतमाता शीतला मंदिर भगदड़ः अव्यवस्था-पुलिस सुस्ती?, श्रद्धालु बोले- 8 महिलाओं की मौत, प्रशासन जिम्मेदार?, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?