लाइव न्यूज़ :

हापुड़ : ट्रेन और ट्रक में टक्कर,अब तक दो लोगों की मौत

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: March 3, 2018 08:39 IST

 उत्तर प्रदेश के हापुड़ जिले के पिलखुवा में आज ट्रेन हादसा हुआ है। खबर के मुताबिक आज सुबह एक ट्रक और ट्रेन में टक्कर हो गई है।

Open in App

हापुड़, (3 मार्च):  उत्तर प्रदेश के हापुड़ जिले के पिलखुवा में आज ट्रेन हादसा हुआ है। खबर के मुताबिक आज सुबह एक ट्रक और ट्रेन में टक्कर हो गई है। हादसे में ट्रक ड्राइवर समेत दो लोगों की मौत की खबर है, जबकि एक ट्रेन ड्राइवर बुरी तरह घायल है। वहीं, इस रेल हादसे में ट्रेन में तैनात दूसरे ड्राइवर की हालत गंभीर बताई जा रही है, जिसे इलाज के लिए निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

वहीं, अब तक घटना में किसी यात्री के हताहत होने की खबर  नहीं आई है।  ये हादसा किस वजह से हुआ, अब तक इस बारे में भी कोई जानकारी नहीं मिल सकी है।

खबर के अनुसार ट्रेन से टकराने का बाद ट्रक की हालत एक दम खराब है।  घटनास्थल पर मौजूद लोगों ने दोनों ड्राइवरों को पास के अस्पताल में भर्ती कराया।हादसे के वक्त ट्रक और ट्रेन की टक्कर से इतनी जोरदार आवाज हुई जिसके बाद घटनास्थल पर काफी लोग इकट्ठे हो गए। हादसे की जानकारी के बाद रेलवे के बड़े अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू कराया। 

इस मामले की जांच शुरू कर दी गई है।कहा जा रहा है कि ये हादसा इतना भयानक था कि ट्रेन ड्राइवर और परिचालक इंजन में ही फंस गए। दोनों को निकालने के लिए क्रेन, जेसीबी, गैस कटर की सहायता ली गई।  

टॅग्स :रेल हादसा
Open in App

संबंधित खबरें

भारतशहडोल-नागपुर एक्सप्रेस पटरी से उतरी, बाल-बाल बचे रेलयात्री, टला बड़ा हादसा

ज़रा हटकेदेवघर में बड़ा रेल हादसा, फाटक पर खड़े ट्रक से टकराई ट्रेन, मची अफरा-तफरी

विश्वThailand Train Accident: थाईलैंड में दर्दनाक ट्रेन हादसा, कंस्ट्रक्शन क्रेन के गिरने से कई यात्रियों की मौत; अन्य घायल

विश्वMexico Train Derailment: 13 की मौत और 98 घायल, प्रशांत महासागर को मेक्सिको की खाड़ी से जोड़ने वाली रेल लाइन पर हादसा,  इंटरओशनिक ट्रेन पटरी से उतरी, वीडियो

भारतBihar Train Derailment: जमुई में ट्रेन हादसा, मालगाड़ी के कई डब्बे पटरी से उतरे; परिचालन बाधित

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण