लाइव न्यूज़ :

Happy Republic Day 2024: आपके साथ होने पर खुशी और गर्व, फ्रांस के राष्ट्रपति मैक्रों ने गणतंत्र दिवस पर 'प्रिय मित्र' पीएम मोदी और भारतीयों को बधाई दी

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: January 26, 2024 11:21 IST

Happy Republic Day 2024: फ्रांस के राष्ट्रपति एमैनुएल मैक्रों ने सोशल मीडिया मंच एक्स पर एक पोस्ट में कहा, ‘‘मेरे प्रिय मित्र नरेन्द्र मोदी और भारत के लोग। गणतंत्र दिवस पर मेरी हार्दिक शुभकामनाएं। आपके साथ होने पर खुशी और गर्व है।

Open in App
ठळक मुद्देइस साल के गणतंत्र दिवस समारोह में मुख्‍य अतिथि हैं। बृहस्पतिवार को जयपुर में ली गई एक सेल्फी भी साझा की। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने मैक्रों का स्वागत किया।

Happy Republic Day 2024: फ्रांस के राष्ट्रपति एमैनुएल मैक्रों ने शुक्रवार को 75वें गणतंत्र दिवस पर देशवासियों को शुभकामनाएं दीं और कहा कि इस अवसर पर उन्हें भारत के लोगों के बीच होने की खुशी और गर्व, दोनों हैं। मैंक्रों इस साल के गणतंत्र दिवस समारोह में मुख्‍य अतिथि हैं। वह कर्तव्य पथ पर गणतंत्र दिवस परेड देखेंगे जहां भारत की सैन्‍य क्षमता और सांस्‍कृतिक विविधता का प्रदर्शन किया जायेगा। मैक्रों ने सोशल मीडिया मंच एक्स पर एक पोस्ट में कहा, ‘‘मेरे प्रिय मित्र नरेन्द्र मोदी और भारत के लोग। गणतंत्र दिवस पर मेरी हार्दिक शुभकामनाएं। आपके साथ होने पर खुशी और गर्व है।

आइये, जश्न मनाते हैं!’’ इस पोस्ट के साथ ही उन्होंने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के साथ बृहस्पतिवार को जयपुर में ली गई एक सेल्फी भी साझा की। मैक्रों अपने भारत दौरे के तहत बृहस्पतिवार दोपहर जयपुर पहुंचे थे जहां राज्यपाल कलराज मिश्र, विदेश मंत्री एस जयशंकर और मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने मैक्रों का स्वागत किया।

उन्होंने प्रधानमंत्री मोदी के साथ जयपुर के परकोटे में स्थित जंतर मंतर से सांगानेरी गेट तक रोड शो भी किया। प्रधानमंत्री मोदी ने मैक्रों को अयोध्या में नवनिर्मित राम मंदिर की प्रतिकृति उपहार में दी। दोनों नेताओं ने एक साथ मसाला चाय की चुस्की भी ली। जोरदार स्वागत किया गया और उन्होंने पीएम मोदी के साथ द्विपक्षीय वार्ता की और व्यापक द्विपक्षीय और वैश्विक मुद्दों पर विचारों का आदान-प्रदान किया।

टॅग्स :गणतंत्र दिवसफ़्रांसनरेंद्र मोदी
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबार‘युवा आबादी’ के लाभ को भुनाने की चुनौती?, 20 से 29 वर्ष के 6.3 करोड़ स्नातकों में से 1.1 करोड़ बेरोजगार?

भारतVIDEO: चाय बागान से चुनावी हुंकार! पीएम मोदी ने श्रमिकों संग तोड़ी पत्तियां, बोले- असम में NDA हैट्रिक को तैयार

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

भारतविदेश में रोड शो करने पर 20 करोड़ रुपए खर्च करेगी योगी सरकार, जापान, जर्मनी, यूएस सहित सात देशों में रोड शो करने ही तैयारी

कारोबारMP-UP Sahyog Sammelan: मप्र-उप्र मिलकर लिखेंगे विकास की नई इबारत?, बाबा विश्वनाथ की शरण में सीएम डॉ. मोहन

भारत अधिक खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?