लाइव न्यूज़ :

Father's Day Google Doodle: गूगल ने "फादर्स डे" पर बनाया प्यारा डूडल, एनिमेटेड ग्रीटिंग कार्ड बनाकर दी शुभकामनाएं

By दीप्ती कुमारी | Updated: June 20, 2021 08:41 IST

Fathers Day 2021: दुनिया के कई देशों में 20 जून को फादर्स डे के रूप में मनाया जाता है। इस दिन को खास बनाने के लिए गूगल ने भी एक प्यारा एनिमेटेड डूडल बनाया है ।

Open in App
ठळक मुद्देगूगल ने फादर्स डे पर बनाया है बेहद प्यारा और अनोखा डूडल पॉप-अप ग्रीटिंग कार्ड बनाकर गूगल ने दुनिया भर के पिताओं को किया सम्मानित गूगल का ये खास डूडल डूडलर ओलिविया व्हेन ने तैयार किया है

नई दिल्ली: 'फादर्स डे' हर बच्चे के लिए खास दिन होता है । इस दिन वह अपने जीवन के सबसे खास शख्स को सबसे स्पेशल फील कराना चाहते हैं । बच्चे अपने पापा के लिए प्यारा-सा गिफ्ट या कोई उपयोगी चीज याद के तौर पर देन चाहते हैं । हर साल जून के तीसरे रविवार को फादर्स डे मनाया जाता है । इस बार 20 जून को फादर्स डे मनाया जा रहा है । 

Google ने भी फादर्स डे के अवसर पर सभी पिताओं के लिए एनिमेटेड डूडल के साथ सम्मानित किया और सभी पिताओं को "हैप्पी फादर्स डे" की शुभकामनाएं दी है । दिग्गज सर्च इंजन कंपनी ने एक प्यारा-सा एनिमेटेड ग्रीटिंग कार्ड पोप-अप बनाया है, जिसे डिजाइन डूडलर ओलिविया व्हेन द्वारा किया गया है । 

कुछ देशों में फादर्स डे की तारीख अलग-अलग होती है। भारत में भी फादर्ड डे आज मनाया जा रहा है। वही पुर्तगाल, स्पेन, क्रोएशिया, इटली जैसे कैथोलिक यूरोपीय देशों के लिए फादर्स डे 19 मार्च को मनाया जाता है, सेंट जोसेफ दिवस है । ऑस्ट्रेलिया इसे सितंबर के पहले रविवार को मनाता ह।  नॉर्वे स्वीडन और फिनलैंड नवंबर में दूसरे रविवार को फादर्स डे मनाते हैं। रूस 23 फरवरी को मनाता है।

आपको बताते दें कि फादर्स डे सबसे पहले वेस्ट वर्जीनिया चर्च में 5 जुलाई 1908 को मनाया गया था । यह दिवस  दिसंबर 1907 में एक विस्फोट में मारे गए 362 आदमियों की याद में मनाया जाता है । दरअसल  मोनोंगाह में फेयरमोंट कोल कंपनी की खदानों में हुए विस्फोट में इन लोगों की जान गई थी । 

टॅग्स :फादर्स डेगूगलडूडल
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वईरान 1 अप्रैल से पश्चिम एशिया में यूएस फर्मों को निशाना बनाएगा, 18 कंपनियों की सूची में Microsoft, Google और Apple शामिल

विश्व'एआई की रेस Google जीतेगा': एलन मस्क ने मानी यह बात, दावा किया कि स्पेस के क्षेत्र में Grok की होगी जीत

विश्वभारत के लिए गौरव की बात: सर्वम एआई ने लैंग्वेज प्रोसेसिंग में गूगल जेमिनी और चैटजीपीटी को पछाड़ा

टेकमेनियाGoogle Doodle Today: नए साल के पहले दिन पर गूगल ने बनाया खास डूडल, जानिए क्यों है ये खास

टेकमेनियाYouTube down: यूट्यूब हुआ डाउन, भारत और यूएस में हजारों यूजर्स ने वीडियो स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म के साथ समस्याओं की शिकायत की

भारत अधिक खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?