लाइव न्यूज़ :

Happy Dussehra 2023: गोरखनाथ मंदिर में विजयादशमी उत्सव पर कुछ यूं दिखे सीएम योगी, नागफनी, शंख, ढोल, घंट और डमरू की गूंज, देखें वीडियो

By सतीश कुमार सिंह | Updated: October 24, 2023 16:03 IST

Happy Dussehra 2023: गोरखनाथ मंदिर में विजयादशमी उत्सव की शुरुआत मंगलवार सुबह श्रीनाथ जी (गुरु गोरखनाथ के रूप में भगवान शिव के अवतार) को समर्पित एक विशेष पूजा के साथ हुई।

Open in App
ठळक मुद्देपोशाक पहनकर परंपरा का पालन करते हुए श्रीनाथ जी की पूजा-अर्चना की।श्रीनाथ जी की पूजा के बाद मंदिर में सभी देवताओं के लिए एक विशेष पूजा-अर्चना भी की। मंदिर परिसर में नाथ संप्रदाय के पारंपरिक वाद्ययंत्र नागफनी, शंख, ढोल, घंट और डमरू की गूंज रही।

Happy Dussehra 2023: यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने गोरखपुर के गोरखनाथ मंदिर में पूजा-अर्चना की। श्रीनाथ जी की विशेष पूजा से हुई गोरखनाथ मंदिर में विजयादशमी उत्सव की शुरुआत की गई। गोरखनाथ मंदिर में विजयादशमी उत्सव की शुरुआत मंगलवार सुबह श्रीनाथ जी (गुरु गोरखनाथ के रूप में भगवान शिव के अवतार) को समर्पित एक विशेष पूजा के साथ हुई।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गोरक्षपीठाधीश्वर की पोशाक पहनकर परंपरा का पालन करते हुए श्रीनाथ जी की पूजा-अर्चना की। मंदिर प्रशासन के मुताबिक, मुख्यमंत्री ने श्रीनाथ जी की पूजा के बाद मंदिर में सभी देवताओं के लिए एक विशेष पूजा-अर्चना भी की।

इसके बाद मुख्यमंत्री ने श्रीनाथ जी और मंदिर में सभी देव प्रतिमाओं की परिक्रमा की तथा राज्य के लोगों की भलाई एवं समृद्धि के लिए प्रार्थना की। इस दौरान पूरे मंदिर परिसर में नाथ संप्रदाय के पारंपरिक वाद्ययंत्र नागफनी, शंख, ढोल, घंट और डमरू की गूंज रही। इससे माहौल भक्तिमय हो गया।

मंदिर प्रशासन के अनुसार, मुख्यमंत्री ने गोरखनाथ मंदिर में विजयादशमी के दौरान विशेष पूजा की प्रक्रिया के एक भाग के रूप में गौ-सेवा भी की। उन्होंने गाय को तिलक लगाया और घास, गुड़ तथा अन्य प्रसाद खिलाते हुए आशीर्वाद प्राप्त किया। इसने बताया कि गोरक्षपीठाधीश्वर ने भीम सरोवर की भी पूजा की और इसमें मौजूद मछलियों को दाना खिलाया।

टॅग्स :गोरखपुरउत्तर प्रदेशयोगी आदित्यनाथलखनऊदशहरा (विजयादशमी)नवरात्रि
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

क्राइम अलर्टबड़े भाई और भाभी को पिता प्रसिद्ध नारायण दीक्षित ने मार डाला, घर में ही किसी बात को लेकर झगड़ा?, छोटे बेटे ने सिर पर लोहे की रॉड से वार कर की हत्या?

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप