लाइव न्यूज़ :

सऊदी अरब के आग्रह पर भारत सरकार ने लिया फैसला, इस साल हज यात्रा पर नहीं जाएगा कोई भारतीय नागरिक

By सुमित राय | Published: June 23, 2020 3:12 PM

सऊदी अरब सरकार के निर्णय का सम्मान करते हुए, हालात के मद्देनजर लोगों की सेहत-सलामती को प्राथमिकता देते हुए भारत ने भारतीय नागरिकों को हज पर नहीं भेजने का फैसला किया है।

Open in App
ठळक मुद्देकोरोना संक्रमण के कारण सऊदी अरब हज के लिए सीमित संख्या में लोगों अनुमति देगा।इसके बाद भारत सरकार ने भारतीय नागरिकों को हज पर नहीं भेजने का फैसला किया है।सऊदी अरब सरकार में हज मंत्री ने भारत को अपने नागरिकों को नहीं भेजने का आग्रह किया।

दुनियाभर में कोरोना वायरस के बढ़ते संक्रमण के बीच सऊदी अरब ने हज यात्रा के लिए बड़ा फैसला लिया है। सऊदी अरब सीमित संख्या में लोगों अनुमति देगा, क्योंकि बड़ी संख्या में लोगों के आने से कोरोना वायरस के आने का खतरा है।

सऊदी अरब के इस फैसले के बाद भारत सरकार ने भारतीय नागरिकों को हज पर नहीं भेजने का फैसला किया है। केंद्रीय अल्पसंख्यक कार्य मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

सऊदी अरब ने भारत से किया आग्रह

नकवी ने कहा, "सोमवार रात सऊदी अरब सरकार में हज मंत्री का फोन आया था। उन्होंने पूरी दुनिया में कोरोना महामारी के बारे में चर्चा की। उन्होंने कहा है कि हज-2020 के लिए इस बार भारत से हज यात्रियों को नहीं भेजा जाए।"

केंद्रीय अल्पसंख्यक कार्य मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी ने बताया कि भारत ने अपने नागरिकों को हज पर नहीं भेजने के फैसला किया है। (फाइल फोटो)

2.3 लाख लोगों के पैसे होंगे वापस

मुख्तार अब्बास नकवी ने कहा, "हमने सऊदी अरब के फैसले का सम्मान करते हुए निर्णय लिया है कि इस बार भारतीय हज यात्रियों को नहीं भेजा जाएगा। सभी चयनित 230000 लोगों को पैसे वापस कर दिए जाएंगे। मंत्री ने कहा कि हज-2020 पर जाने के लिए चयनित लोगों को पैसे वापस किए जाएंगे।"

जुलाई और अगस्त में प्रस्तावित है हज

भारतीय हज कमेटी ने पिछले दिनों एक परिपत्र के माध्यम से हज-2020 पर जाने के लिए चयनित लोगों से कहा था कि हज पर नहीं जाने की इच्छा रखने वाले लोग अपने पैसे वापस ले सकते हैं। सऊदी अरब में कोरोना वायरस के मामले लगातार सामने आ रहे हैं तथा वहां की सरकार ने कोई अंतिम निर्णय नहीं लिया है कि हज के लिए दूसरे देशों से लोग नहीं आएंगे। हज-2020 जुलाई के आखिर और अगस्त महीने की शुरुआत के बीच की अवधि में प्रस्तावित है।

टॅग्स :हजमुख्तार अब्बास नक़वी
Open in App

संबंधित खबरें

भारत"पप्पू के इस प्रॉक्सी प्रोफेसर की टिप्पणियों के कारण कांग्रेस ऐसी हालत में है", मुख्तार अब्बास नकवी ने सैम पित्रोदा के बयान पर घेरा राहुल गांधी को

भारतLok Sabha Election 2024: मुख्तार अब्बास के यूपी से लोकसभा चुनाव लड़ने की संभावना, पार्टी सीट को लेकर जल्द लेगी फैसला

भारतमुख्तार अब्बास नकवी ने ओबामा के बयान को बताया भारत के खिलाफ 'दुष्प्रचार', बोले- "मोदी की अगुवाई में हर भारतीय आगे बढ़ रहा है"

भारत"विदेश जाते ही उनके अंदर घुसती है जिन्ना की आत्मा", राहुल गांधी के अमेरिका में दिए बयानों पर बीजेपी का तंज

भारत'राहुल गांधी खानदान के सियासी पतन से अवसाद में हैं', रामपुर में बोले मुख्तार अब्बास नकवी

भारत अधिक खबरें

भारतNCBC Punjab and West Bengal: पंजाब-पश्चिम बंगाल में रोजगार आरक्षण कोटा बढ़ाने की सिफारिश, लोकसभा चुनाव के बीच एनसीबीसी ने अन्य पिछड़ा वर्ग दिया तोहफा, जानें असर

पूजा पाठJyeshtha Month 2024: कब शुरू हो रहा ज्येष्ठ महीना, जानें इस दौरान मनाए जानते हैं कौन-कौन से त्यौहार और व्रत

भारतCongress leader Alamgir Alam: लोकसभा चुनाव के बीच कांग्रेस को झटका, मंत्री आलम पर शिकंजा, 6 दिन के लिए ईडी रिमांड, जानें तीन फेस चुनाव में क्या होगा असर

भारत"अगर सत्यजीत रे जीवित होते तो फिर से 'हीरक रानी' बनाते", अमित शाह ने ममता बनर्जी पर कटाक्ष करने के लिए महान फिल्मकार के क्लासिक का जिक्र किया

भारतसुप्रीम कोर्ट से ईडी को लगा तगड़ा झटका, कोर्ट ने कहा- 'विशेष अदालत के संज्ञान लेने के बाद एजेंसी नहीं कर सकती है गिरफ्तारी'