लाइव न्यूज़ :

Hajj 2022: इस बार बिना मेहरम के 5,000 भारतीय मुस्लिम महिलाएं करेंगी हज यात्रा, मुख्तार अब्बास नकवी ने दी जानकारी

By रुस्तम राणा | Updated: April 23, 2022 19:04 IST

नकवी ने कहा, इंडोनेशिया के बाद भारत से सबसे ज़्यादा लोग हज पर जाएंगे। सभी आरोहण स्थलों पर टीकाकरण और आरटी-पीसीआर जांच की व्यवस्था की गई है।

Open in App
ठळक मुद्देहज यात्रा के लिए आए थे 90,000 से ज़्यादा आवेदनहज कोटे को सीमित करके 79,237 किया गयाइस साल 65 साल से कम उम्र के लोग ही कर सकेंगे यात्रा

नई दिल्ली: केंद्रीय अल्पसंख्यक मामलों के मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी ने शनिवार को हज यात्रा से जुड़ी जानकारी देते हुए कहा, इस बार 5,000 मुस्लिम महिलाएं बिना मेहरम के हज यात्रा पर जाएंगी। उन्होंने बताया कि हमने इस बार 10 आरोहण बिंदु बनाए हैं जहां से हज यात्री हज के लिए जा सकते हैं। 

हज यात्रा के लिए आए थे 90,000 से ज़्यादा आवेदन

इस बार करीब 90,000 से ज़्यादा आवेदन आए हैं। उन्होंने बताया कि भारत से इस बार करीब 80,000 लोग हज यात्रा पर जाएंगे। नकवी ने कहा, इंडोनेशिया के बाद भारत से सबसे ज़्यादा लोग हज पर जाएंगे। सभी आरोहण स्थलों पर टीकाकरण और आरटी-पीसीआर जांच की व्यवस्था की गई है।

यात्रा के लिए बनाया गया है 10 शहरों को केंद्र

इस बार देश के दस शहरों को हज केंद्र के रूप में बनाया गया है। इनमें मुंबई, दिल्ली, लखनऊ, अहमदाबाद, गुवाहाटी, श्रीनगर, कोच्चि, हैदराबाद और बेंगलुरु शामिल हैं। हालांकि इससे पहले 21 प्रस्थान स्थल होते थे। 

हज कोटे को सीमित करके 79,237 किया गया

गौर हो कि सऊदी अरब की सरकार ने भारत को सूचित किया है कि इस साल भारतीय नागरिक हज यात्रा कर सकेंगे, हालांकि कोविड संबंधी नियमों के चलते उसने हज कोटे को सीमित करके 79,237 कर दिया है। इसमें से 56,601 हज यात्री भारतीय हज समिति के माध्यम से हज पर जाएंगे तो 22,636 हज यात्री निजी टूर ऑपरेटर के जरिए जाएंगे। 

65 साल से कम उम्र के लोग ही हज यात्रा कर सकेंगे

अल्पसंख्यक कार्य मंत्रालय के अधिकारियों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी थी। उन्होंने बताया कि सऊदी अरब की सरकार ने भारतीय पक्ष को बताया कि इस साल 65 साल से कम उम्र के लोग ही हज यात्रा कर सकेंगे।

टॅग्स :मुख्तार अब्बास नक़वीहज यात्रा
Open in App

संबंधित खबरें

भारतSaudi Arabia bus crash: बस में 01 ही परिवार की 3 पीढ़ियों के 18 सदस्य सवार, पत्नी, बेटे, तीन बेटियों और पोते-पोतियों के साथ मदीना जा रहे थे शेख नजीरुद्दीन

भारतSaudi Tragedy: हैदराबाद से  54 जायरीन 9 नवंबर को जेद्दा गए थे और 23 नवंबर को लौटना था?, तेल टैंकर से टक्कर और 45 की मौत, वीडियो

भारतIndian Hajj Quota: सऊदी अरब ने भारतीय निजी हज कोटे में 80% की कटौती की, महबूबा मुफ्ती, उमर अब्दुल्ला ने जताई चिंता

विश्वहज यात्रा के दौरान 2024 में 1,300 से अधिक लोगों की मौत, सऊदी अरब ने साझा की जानकारी

पूजा पाठHajj 2024: मुस्लिमों के लिए बहुत पवित्र है मक्का में काबा की तीर्थयात्रा, जानें क्या है महत्व

भारत अधिक खबरें

भारतMahaparinirvan Diwas 2025: आज भी मिलिंद कॉलेज में संरक्षित है आंबेडकर की विरासत, जानें

भारतडॉ. आंबेडकर की पुण्यतिथि आज, पीएम मोदी समेत नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

भारतIndiGo Crisis: लगातार फ्लाइट्स कैंसिल कर रहा इंडिगो, फिर कैसे बुक हो रहे टिकट, जानें

भारतIndigo Crisis: इंडिगो की उड़ानें रद्द होने के बीच रेलवे का बड़ा फैसला, यात्रियों के लिए 37 ट्रेनों में 116 कोच जोड़े गए

भारतPutin Visit India: भारत का दौरा पूरा कर रूस लौटे पुतिन, जानें दो दिवसीय दौरे में क्या कुछ रहा खास