लाइव न्यूज़ :

Gyanvapi Survey: ज्ञानवापी मस्जिद परिसर के सर्वे में निकले शिवलिंग के दावे को लेकर विश्व हिंदू परिषद ने क्या कहा

By रुस्तम राणा | Updated: May 16, 2022 15:02 IST

 न्यूज एजेंसी एएनआई के मुताबिक  वाराणसी कोर्ट ने डीएम वाराणसी को "उस क्षेत्र को सील करने का आदेश दिया जहां 'शिवलिंग' पाया गया है और क्षेत्र में किसी भी व्यक्ति के प्रवेश को प्रतिबंधित कर दिया गया है।

Open in App
ठळक मुद्देवीएचपी ने कहा-  न्यायालय का निर्णय आने के बाद हम इसके बारे में आगे विचार करेंगेकोर्ट द्वारा उस क्षेत्र को सील करने का आदेश दिया जहां 'शिवलिंग' पाया गया है

काशी: ज्ञानवापी मस्जिद परिसर का सर्वे को पूरा हो चुका है। अब सर्वे टीम कल कोर्ट में सर्वे की रिपोर्ट को पेश करेगी। इस बीच हिंदू पक्ष ने यह दावा किया है कि सर्वे के दौरान ज्ञानवापी मस्जिद में मौजूद तालाब रूपी कुएं में शिवलिंग मिला है। इस पर विश्व हिंदू परिषद की ओर से बयान आया है। 

विश्व हिंदू परिषद के नेता आलोक कुमान ने एएनआई से बात करते हुए कहा, वाराणसी के ज्ञानवापी में सर्वे के दौरान एक कमरे में शिवलिंग प्राप्त हुआ है, बहुत आनंद का समाचार है। दोनों पक्षों की और उनके वकीलों की उपस्थिति में उसे प्राप्त किया गया है। इसलिए वो स्थान जहां शिवलिंग है, वो मंदिर है, अब भी है और 1947 में भी था।

उन्होंने कहा, मामला न्यायालय में है, न्यायालय ने उस हिस्से को संरक्षित किया है, पुलिस अधिकारियों की ज़िम्मेदारी लगाई है कि कोई छेड़छाड़ न हो।  न्यायालय का निर्णय आने के बाद हम इसके बारे में आगे विचार करेंगे। तब विश्व हिन्दू परिषद तय कर पाएगी कि आगामी कदम कौन से होंगे।

वहीं उत्तर प्रदेश के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने इसको लेकर कहा कि ज्ञानवापी परिसर की सर्वे में शिवलिंग प्राप्त होने के समाचार से शिव भक्त के नाते मैं बहुत खुश हूं। सदियों से जो नंदी बाबा की प्रतीक्षा थी कि कब भोलेनाथ मिलें और कब मैं उनके दर्शन करूं, वो सर्वे में शिवलिंग मिलने से सब स्पष्टता हो गई है।

 न्यूज एजेंसी एएनआई के मुताबिक  वाराणसी कोर्ट ने डीएम वाराणसी को "उस क्षेत्र को सील करने का आदेश दिया जहां 'शिवलिंग' पाया गया है और क्षेत्र में किसी भी व्यक्ति के प्रवेश को प्रतिबंधित कर दिया गया है। डीएम, पुलिस आयुक्त, पुलिस आयुक्त, और सीआरपीएफ कमांडेंट वाराणसी सील क्षेत्र की सुरक्षा के लिए जिम्मेदार हैं। 

टॅग्स :Kashi Vishwanath Temple-Gyanvapi Masjidवीएचपीvhp
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीज्योति सिंह के साथ नहीं रहना चाहता और मुझे तलाक चाहिए?, भोजपुरी फिल्म अभिनेता और गायक पवन सिंह ने अदालत में कहा?

ज़रा हटके12 साल की उम्र में किताब-कलम नहीं, कलाई पर शादी का धागा बांध बचपन की हंसी को घूंघट की ओट में छिपा दिया?, बाल-विवाह की बेड़ियां तोड़, अनगिनत लड़कियों के लिए उम्मीद की राह?

क्राइम अलर्टईरान युद्ध के बीच 'भ्रामक' पोस्ट, यूएई ने 19 भारतीयों के खिलाफ की बड़ी कार्रवाई?, डिजिटल प्लेटफॉर्म की कड़ी निगरानी

बॉलीवुड चुस्कीकिस्सा कोर्ट कचहरी का रिव्यू: कोर्ट रूम ड्रामा की परिभाषा बदलती एक मर्मस्पर्शी फ़िल्म!

भारत2020 Delhi riots: कोर्ट ने शरजील इमाम को भाई की शादी में शामिल होने के लिए 10 दिन की दी अंतरिम ज़मानत

भारत अधिक खबरें

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव चड्डा ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

भारतअल्केमिस्ट एसेट रिकंस्ट्रक्शन कंपनी प्राइवेट लिमिटेड केस से अलग हुए सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश न्यायमूर्ति केवी विश्वनाथन, आखिर कारण