लाइव न्यूज़ :

ज्ञानवापी मामला: वाराणसी कोर्ट के आदेश को सुप्रीम कोर्ट में चुनौदी देगा हिन्दू पक्ष

By रुस्तम राणा | Updated: October 14, 2022 17:00 IST

हिन्दू पक्ष जिला अदालत के इस आदेश को सुप्रीम कोर्ट में चुनौती देगा। आदेश के बाद हिंदू पक्ष के वकील विष्णु शंकर जैन ने कहा, हम इस आदेश के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट जाएंगे।

Open in App
ठळक मुद्देवहीं हिन्दू पक्ष जिला अदालत के आदेश को सुप्रीम कोर्ट में चुनौती देगाअदालत ने कथित शिवलिंग की कार्बन डेटिंग कराने की मांग को खारिज कर दियाहिन्दू पक्ष कथित शिवलिंग की कार्बन डेटिंग कराने की मांग कर रहा है

वाराणसी: उत्तर प्रदेश के वाराणसी में ज्ञानवापी मस्जिद से जुड़े विवाद में जिला अदालत ने शुक्रवार को मस्जिद के परिसर में कथित शिवलिंग की कार्बन डेटिंग कराने की मांग को खारिज कर दिया। कोर्ट का यह आदेश हिन्दू पक्ष के लिए झटका है। कोर्ट ने अपने आदेश में सर्वोच्च न्यायालय के परिसर को सील करने के आदेश को बरकरार रखा है। कोर्ट ने कहा है कि कार्बन डेटिंग की प्रक्रिया से कथित शिवलिंग को नुकसान पहुंच सकता है। 

वहीं हिन्दू पक्ष जिला अदालत के इस आदेश को सुप्रीम कोर्ट में चुनौती देगा। आदेश के बाद हिंदू पक्ष के वकील विष्णु शंकर जैन ने कहा, हम इस आदेश के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट जाएंगे। कोर्ट ने ये कहा है कि सुप्रीम कोर्ट ने उस जगह को सील कर रखा है इसलिए हम इसमें कोई भी ऑर्डर पास नहीं कर सकते। 

इस सप्ताह की शुरुआत में, मुस्लिम पक्ष की दलील सुनने के बाद अदालत ने अपना फैसला सुरक्षित रख लिया था। वादी द्वारा कार्बन डेटिंग और फव्वारे की वैज्ञानिक जांच की मांग करने वाली याचिका पर मुस्लिम पक्ष ने कड़ी आपत्ति जताई थी। ज्ञानवापी मस्जिद परिसर में मिले शिवलिंग नुमा पत्थर को जहां मुस्लिम पक्ष ने फव्वारा बताया है तो वहीं हिन्दू पक्ष ने शिवलिंग होने का दावा किया है। 

मुस्लिम पक्ष अंजुमन इंतेजामिया मस्जिद समिति (एआईएमसी) के वकील रईस अहमद ने अपनी दलील में यह कहा था कि "पत्थर की कार्बन डेटिंग संभव नहीं है, क्योंकि पत्थर एक कार्बनिक पदार्थ नहीं है।" इसके अलावा, एआईएमसी के वकील ने जवाब में यह भी कहा कि संरचना सूट संपत्ति का हिस्सा नहीं है और इसलिए इसकी उम्र को सत्यापित करने के लिए कार्बन डेटिंग या वैज्ञानिक जांच करना 'अप्रासंगिक' है।

टॅग्स :ज्ञानवापी मस्जिदकोर्टसुप्रीम कोर्ट
Open in App

संबंधित खबरें

भारत2020 Delhi riots case: अदालत ने बीमार माँ की देखभाल के लिए उमर खालिद को अंतरिम ज़मानत देने से किया इनकार

भारतकुत्तों के काटने की घटनाओं को नजरअंदाज नहीं किया जा सकता?, सुप्रीम कोर्ट ने स्कूलों और अस्पतालों के पास आवारा कुत्तों को हटाने के आदेश को बरकरार रखा?

भारतजमानत नियम और जेल अपवाद, यूएपीए मामले में भी यही नियम?, सुप्रीम कोर्ट ने हंदवाड़ा निवासी सैयद इफ्तिखार अंद्राबी को दी राहत, पासपोर्ट जमा करने और हर 15 दिन में एक बार थाने जाओ?

भारतदिल्ली बार काउंसिल चुनावः मतगणना पर रोक, प्रधान न्यायाधीश सूर्यकांत ने कहा- न्यायालय फैसला नहीं सुनाता, तब तक मतपत्रों की गिनती स्थगित

भारतकभी किसी के विचारों पर आत्मावलोकन भी तो हो!

भारत अधिक खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज