लाइव न्यूज़ :

जम्मू हवाईअड्डे पर कांग्रेस के नेता गुलाब नबी आजाद को रोका गया, बैरंग लौटाये गये

By भाषा | Updated: August 21, 2019 04:41 IST

Open in App

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता गुलाम नबी आजाद को मंगलवार को जम्मू हवाईअड्डे पर रोक दिया गया और उन्हें वापस दिल्ली भेज दिया गया। पार्टी के एक नेता ने यह जानकारी दी। जम्मू कश्मीर का विशेष दर्जा वापस लिये जाने के बाद इस महीने में यह दूसरी बार है जब राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री को यहां आने की इजाजत नहीं दी गयी।

प्रदेश कांग्रेस के मुख्य प्रवक्ता रवींद्र शर्मा ने पीटीआई-भाषा को बताया, ‘‘आजाद साहब दिल्ली से यहां दिन में करीब पौने तीन बजे पहुंचे और उन्हें हवाईअड् डे से आगे बढ़ने की इजाजत नहीं दी गयी तथा जबरन शाम चार बजकर 10 मिनट के विमान से दिल्ली भेज दिया गया।’’

आजाद के करीबी सहयोगियों ने बताया कि राज्यसभा में विपक्ष के नेता आजाद को न तो उनके घर जाने दिया गया और न ही वह प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय में पार्टी की बैठक में शामिल हो पाये। शाम में वह दिल्ली जाने वाले विमान से लौट गये। 

हवाईअड्डे पर उन्होंने पत्रकारों से कहा, ‘‘यह सही लोकतंत्र’’ नहीं है। आजाद ने सवाल किया कि अगर पार्टियों के नेता नहीं जायेंगे तो आखिर वहां कौन जायेगा, कौन प्रभावित लोगों से मिलेगा। उन्होंने जम्मू कश्मीर के शीर्ष नेताओं का जिक्र किया जिन्हें गिरफ्तार किया गया है। उन्होंने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री होने के नाते उन्हें भी वहां जाने की इजाजत नहीं दी जा रही।

आजाद इससे पहले आठ अगस्त को भी जम्मू कश्मीर गये थे लेकिन तब भी उन्हें वहां से वापस भेज दिया गया था। 

टॅग्स :जम्मू कश्मीरकांग्रेस
Open in App

संबंधित खबरें

भारतWeather Today: आज बाहर निकलने से पहले देख लें वेदर अपडेट! दिल्ली में हीटवेव तो बेंगलुरु में बारिश की संभावना

भारतकेरल सीएम सतीशन का पहला आदेश: महिलाओं के लिए मुफ़्त बस यात्रा, आशा कार्यकर्ताओं के मानदेय में ₹3,000 की बढ़ोतरी

भारतकौन हैं वडास्सेरी दामोदर मेनन सतीशन?, परावुर सीट से 2006, 2011, 2016, 2021 और 2026 में जीत हासिल की?

भारतजमानत नियम और जेल अपवाद, यूएपीए मामले में भी यही नियम?, सुप्रीम कोर्ट ने हंदवाड़ा निवासी सैयद इफ्तिखार अंद्राबी को दी राहत, पासपोर्ट जमा करने और हर 15 दिन में एक बार थाने जाओ?

भारतमहाराष्ट्र विधान परिषद की 16 सीट पर चुनाव, 18 जून को पड़ेंगे वोट, निर्वाचन आयोग की घोषणा, जानें मतगणना कब?

भारत अधिक खबरें

भारतPM मोदी और मेलोनी की वायरल सेल्फी से फिर चर्चा में आया रोम का कोलोसियम

भारतडिप्लोमेसी, डिनर और कोलोसियम की सैर; पीएम मोदी और जॉर्जिया मेलोनी की यादगार मुलाकात, देखें इटली दौरे की खास झलकियाँ

भारतPharmacy Strike Today: आज बंद रहेंगी दवा दुकानें! आज देशव्यापी हड़ताल पर रहेंगे दवा विक्रेता, मरीजों की बढ़ सकती है परेशानी

भारतईमानदारी के अभाव में शातिर बन जाती है समझदारी

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार