लाइव न्यूज़ :

गुजरात मौसम अपडेट: तटीय क्षेत्र को लेकर जारी हुआ हाई अलर्ट, मछुआरों को 2 जुलाई तक समुद्र में न जाने की चेतावनी

By आजाद खान | Updated: June 28, 2023 22:29 IST

मौसम विभाग ने चेतावनी जारी करते हुए कहा है कि गुजरात तट के साथ जखाऊ, मांडवी (कच्छ), मुंद्रा, न्यू कांडला, नवलखी, जामनगर, सलाया, ओखा और पोरबंदर सहित कई और क्षेत्रों में भी मौसम खराब हो सकता है।

Open in App
ठळक मुद्देगुजरात मौसम अपडेट को लेकर आईएमडी ने अलर्ट जारी किया है। आईएमडी ने कहा है कि गुजरात के तटीय क्षेत्र में तेज हवाएं चल सकती है। ऐसे में 2 जुलाई तक मछुआरों को समुद्र में न जाने की चेतावनी दी गई है।

गांधीनगर: भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने गुजरात तट विशेष रूप से दक्षिण गुजरात तट पर काम करने वाले मछुआरों के लिए चेतावनी जारी की है। आईएमडी ने चेतावनी जारी कर यह कहा है कि मछुआरों को 28 जून से 2 जुलाई तक समुद्र में न जाने की सख्त चेतावनी दी जाती है। विभाग ने कहा है कि इस दौरान बहुत तेज हवाएं चलने वाले है जिस कारण समुद्र में जाने वाले मछुआरों के साथ खतरा हो सकता है। 

विभाग के अनुसार, 28 जून से 2 जुलाई तक गुजरात तट पर और उसके आसपास की हवा की गति 40-45 किमी प्रति घंटे और हवा की गति 55 किमी प्रति घंटे तक होने के साथ तूफानी मौसम जैसी स्थिति उत्पन्न होने की उम्मीद है। ऐसे में विभाग ने मछुआरों को इस अवधिक के दैरान अरब सागर में जाने से बचने की जरूरी सलाह दी है। 

इन क्षेत्रों को जारी हुई है चेतावनी

आईएमडी ने चेतावनी जारी करते हुए कहा है कि गुजरात तट के साथ जखाऊ, मांडवी (कच्छ), मुंद्रा, न्यू कांडला, नवलखी, जामनगर, सलाया, ओखा और पोरबंदर सहित कई क्षेत्रों में मौसम खराब हो सकता है। विभाग ने यह भी कहा है कि यह चेतावनी दक्षिण गुजरात तट के पास के क्षेत्रों जैसे मुलद्वारका, वेरावल, दीव, जाफराबाद, पिपावाव, विक्टर, भावनगर, अलंग, भरूच, दहेज, मगदल्ला और दमन पर भी लागू होता है।

उठ सकती है ऊंची लहरें 

मौसम विभाग के अनुसार, गुजरात तट के जखाउ से दीव हेड तक के तट पर 3.2 से 3.6 मीटर तक ऊंची लहरें उठ सकती है, जो 27 जून को 17.30 बजे से 28 जून को 23.30 बजे तक शुरू होंगी। ऐसे में  विभाग ने लहरों की वर्तमान गति 68 और 121 के बीच होने का अनुमान लगाया है। 

बता दें कि इससे पहले गुजरात में चक्रवाती तूफान बिपरजॉय आया था जो वहां भारी तबाही मचाया था। इस चक्रवात के कारण गुजरात के पड़ोसी राज्यों पर भी इसका असर पड़ा है। 

टॅग्स :गुजरातभारतीय मौसम विज्ञान विभागमौसम
Open in App

संबंधित खबरें

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतWeather Updates: पश्चिमी विक्षोभ के बावजूद जम्मू-कश्मीर में मार्च का महीना गुजरा सूखा, 34 फीसदी दर्ज हुई गिरावट

भारतPM मोदी आज गुजरात में मनाएंगे महावीर जयंती, 20,000 करोड़ रुपये की परियोजनाओं समेत कई घोषणाओं की उम्मीद

क्राइम अलर्ट13 और 14 वर्ष की 2 बेटियों से बलात्कार, 1 हुई गर्भवती तो खुलासा, मां के 38-वर्षीय 'लिव-इन पार्टनर' ने किया हैवानियत

भारतJammu and Kashmir: मार्च के महीने में जम्मू-कश्मीर में 43% बारिश की कमी, लगातार 7वीं बार सर्दियों के मौसम में सूखे का असर

भारत अधिक खबरें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत