लाइव न्यूज़ :

गुजरात : तय समय पर ही होगा प्राथमिक शिक्षकों का सर्वेक्षण

By भाषा | Updated: August 23, 2021 21:18 IST

Open in App

गुजरात सरकार ने तमाम विरोधों को दरकिनार करते हुए सोमवार को कहा कि वह प्राथमिक शिक्षकों की तैयारियों की जांच के लिए 24 अगस्त को एक सर्वेक्षण कराएगी। शिक्षकों के कई संगठन इस सर्वेक्षण का बहिष्कार कर रहे हैं। उनका मानना है कि यह सर्वेक्षण शिक्षकों के लिए एक परीक्षा की तरह है। राष्ट्रीय शिक्षक महासंघ की ओर से इस मामले पर विरोध दर्ज कराने के बाद, राज्य शिक्षा विभाग ने हाल ही में घोषणा की थी कि शिक्षकों के लिए 'शिक्षक सज्जता सर्वेक्षण' या शिक्षक तैयारी सर्वेक्षण में भाग लेना अनिवार्य नहीं है। यह सर्वेक्षण तय समय पर मंगलवार को ही होगा। राष्ट्रीय शिक्षक महासंघ-गुजरात के कड़े रुख और सर्वेक्षण को रद्द करने की मांग के बाद गुजरात के शिक्षा मंत्री भूपेंद्र सिंह चूड़ासमा ने सोमवार को कहा कि उनका विभाग इस सर्वेक्षण को लेकर पीछे नहीं हटेगा। उन्होंने दावा किया कि एक लाख से अधिक प्राथमिक शिक्षकों ने इस सर्वेक्षण का हिस्सा बनने की इच्छा व्यक्त की थी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतगुजरात में कक्षा छठी से आठवीं तक के स्कूल दो सितम्बर से खुलेंगे

भारत अधिक खबरें

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज

भारत2020 Delhi riots case: अदालत ने बीमार माँ की देखभाल के लिए उमर खालिद को अंतरिम ज़मानत देने से किया इनकार

भारतइंदौर कलेक्टर शिवम वर्मा सहित मप्र के पांच कलेक्टर फेम इंडिया-एशिया पोस्ट की सर्वश्रेष्ठ जिलाधिकारी 2026 सूची में शामिल

भारतFalta Assembly Constituency: 21 मई को फाल्टा में पुनर्मतदान, तृणमूल कांग्रेस उम्मीदवार जहांगीर खान ने उम्मीदवारी वापस ली, वीडियो