लाइव न्यूज़ :

Gujarat results: वीरमगाम से बीजेपी के हार्दिक पटेल जीते, इसी साल जून में कांग्रेस से बीजेपी में हुए थे शामिल

By रुस्तम राणा | Updated: December 8, 2022 14:59 IST

पटेल ने कांग्रेस के लाखा भारवाड़ के खिलाफ चुनाव लड़ा था, जो एक ओबीसी उम्मीदवार हैं और वीरमगाम से दो बार के विधायक हैं। जबकि आप उम्मीदवार अमरसिंह ठाकोर जो वीरमगाम में सबसे प्रभावशाली समुदाय से ताल्लुक रखते हैं। वह भी पटेल के खिलाफ चुनाव लड़ रहे थे। 

Open in App
ठळक मुद्देचुनाव आयोग के रुझान के अनुसार पटेल 40743 मतों से आगे चल रहे हैं वे कांग्रेस के लाखा भारवाड़ के खिलाफ चुनावी मैदान पर थे जो एक ओबीसी उम्मीदवार हैं जबकि आप उम्मीदवार अमरसिंह ठाकोर भी पटेल के खिलाफ इसी सीट से चुनाव लड़ा है

अहमदाबाद: बीजेपी के पाटीदार नेता हार्दिक पटेल वीरमगाम निर्वाचन क्षेत्र से चुनाव जीत गए हैं। चुनाव आयोग के रुझान के अनुसार पटेल 40743 मतों से आगे चल रहे हैं। जो कि एक बहुत बड़ा मार्जन है। उन्होंने जून में कांग्रेस का दामन छोड़ बीजेपी का हाथ थाम था। पटेल ने कांग्रेस के लाखा भारवाड़ के खिलाफ चुनाव लड़ा था, जो एक ओबीसी उम्मीदवार हैं और वीरमगाम से दो बार के विधायक हैं। जबकि आप उम्मीदवार अमरसिंह ठाकोर जो वीरमगाम में सबसे प्रभावशाली समुदाय से ताल्लुक रखते हैं। वह भी पटेल के खिलाफ चुनाव लड़ रहे थे। 

गुजरात विधानसभा चुनाव के लिए वोटों की गिनती चल रही है। बीजेपी यहां प्रचंड बहुमत के साथ सातवें कार्यकाल की ओर बढ़ रही है। पटेल ने इससे पहले कहा था कि भाजपा गुजरात में लोगों की उम्मीदों पर खरी उतरी है और लोगों ने उनकी पार्टी को वोट दिया क्योंकि उसने राज्य में सुशासन दिया। 

उन्होंने कहा था, "सरकार काम के आधार पर बनाई जा रही है। पिछले 20 वर्षों में यहां कोई दंगे/आतंकवादी हमले नहीं हुए। लोग जानते हैं कि भाजपा उनकी उम्मीदों पर खरी उतरी। वे 'कमल' दबाते हैं क्योंकि भाजपा के तहत उनका भविष्य सुरक्षित रहेगा। इसने सुशासन किया और इस भरोसे को मजबूत किया।" 

पटेल ने आगे कहा कि बीजेपी सीटों के मामले में 135-145 के आंकड़े तक पहुंचेगी और सरकार बनाएगी। उन्होंने कहा था कि हम निश्चित रूप से सरकार बनाने जा रहे हैं।" हालांकि रुझान के मुताबिक भारतीय जनता पार्टी राज्य की 182 विधानसभा सीटों में से 154 पर आगे चल रही है। कांग्रेस पार्टी 19 सीटों की बढ़त के साथ दूसरे स्थान पर रही, जबकि आम आदमी पार्टी 6 सीटों पर आगे चल रही थी। 3 सीटों पर एक निर्दलीय प्रत्याशी समेत अन्य आगे चल रहे हैं।

टॅग्स :हार्दिक पटेलगुजरात विधानसभा चुनाव 2022BJPगुजरात
Open in App

संबंधित खबरें

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारततमिलनाडु विधानसभा चुनावः अवनाशी से केंद्रीय मंत्री एल मुरुगन, मायलापुर से तेलंगाना की पूर्व राज्यपाल तमिलिसाई सौंदर्यराजन और कोयंबटूर उत्तर से वानती श्रीनिवासन को टिकट

भारत अधिक खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?