लाइव न्यूज़ :

भाजपा ने 2017 में यूपी के राज्यपाल आनंदीबेन पटेल की सीट से दिया था टिकट, लाखों वोट से जीते, जानिए कौन हैं भूपेंद्र रजनीकांत पटेल

By सतीश कुमार सिंह | Updated: September 12, 2021 20:16 IST

Gujarat New CM Updates: 182 सदस्यीय विधानसभा में भाजपा के 112 विधायकों में से अधिकतर बैठक में उपस्थित थे। भूपेंद्र रजनीकांत पटेल 2017 के विधानसभा चुनाव में राज्य की घाटलोडिया सीट से चुनाव जीते थे।

Open in App
ठळक मुद्देभारतीय जनता पार्टी के विधायक भूपेंद्र पटेल गुजरात के नए मुख्यमंत्री होंगे। आनंदीबेन 2012 में इसी सीट से चुनाव जीती थीं।विजय रुपाणी ने शनिवार को मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देने की घोषणा की थी।

Gujarat New CM Updates: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अमित शाह ने एक और चौंकाने वाला फैसला किया है। गुजरात में घाटलोडिया विधानसभा से विधायक भूपेंद्र रजनीकांत पटेल गुजरात के नए मुख्यमंत्री होंगे।

प्रदेश में बीजेपी के कई दिग्गज नेताओं को पीछे छोड़कर सीएम पद की रेस में आगे निलकने वाले भूपेंद्र पटेल गुजरात की घाटलोडिया विधानसभा से पहली बार के विधायक हैं। पटेल पूर्व मुख्यमंत्री आनंदीबेन पटेल के बेहद करीबी माने जाते हैं।

2012 के गुजरात विधानसभा चुनाव के दौरान आनंदीबेन पटेल ने घाटलोडिया विधानसभा से 1 लाख 75 हजार से भी ज्यादा वोटों से जीत दर्ज की थी। 2014 में मुख्यमंत्री बनने के वक्त भी वह घाटलोडिया से ही विधायक थीं। 2017 के गुजरात चुनावों के दौरान घाटलोडिया सीट से भूपेंद्र चुनाव पहली बार चुनाव लड़े थे।

भूपेंद्र पटेल ने 2017 में 1 लाख 17 हजार वोट से कांग्रेस के शशिकांत पटेल को हराया था। वह अहमदाबाद शहरी विकास प्रधिकरण के अध्यक्ष रह चुके हैं। इसके अलावा वह अहमदाबाद नगर निगम की स्टैंडिंग कमिटी के चेयरमैन भी रह चुके हैं। भूपेंद्र पटेल 2017 में पहली बार ही विधायक बने हैं और चार साल गुजरते-गुजरते बीजेपी आलाकमान ने उन्हें सीएम पद से नवाजा है।

गुजरात के अहमदाबाद जिले की 21 विधानसभा सीटों में से एक घाटलोडिया राज्य की सबसे चर्चित सीट बन गई हैं। 2012 से ही अस्तित्व में आई इस विधानसभा सीट से अब तक जो भी चुनाव लड़ा है, प्रदेश का मुख्यमंत्री बना है। 2012 में 1 लाख 10 हजार वोटों से जीतकर आनंदीबेन पटेल और 2017 में यहां से जीतकर भूपेंद्र पटेल पदेश के मुख्यमंत्री बने।

भूपेंद्र पटेल का मुख्यमंत्री के तौर पर चुनाव पार्टी के राज्य के वरिष्ठ नेताओं के लिए हैरान करने वाला फैसला है। हाई कमान के इस फैसले को पाटीदार सामज को साधने की रणनीति बताया जा रहा है। 2017 के चुनाव से पहले पाटीदार समाज में बीजेपी को लेकर बड़े पैमाने पर नाराजगी देखी गई थी, जिसका खामियाजा भी पार्टी को पिछले चुनावों में 100 से कम सीटें जीत कर चुकाना पड़ा था।

टॅग्स :भूपेंद्रभाई रजनीकांत पटेलगुजरातBJPविजय रुपानीनरेंद्र मोदीअमित शाहजेपी नड्डा
Open in App

संबंधित खबरें

भारतममता ने कहा- CRPF की 200 बटालियन आ रही, किचन से समान ले कर मारो?, अभिषेक कह रहे- भाजपा समर्थकों का हाथ-पैर तोड़ो, चुनाव आयोग के पास बीजेपी, वीडियो

कारोबारजयपुर मेट्रो परियोजनाः 13038 करोड़ रुपये की लागत, 36 स्टेशन और प्रहलादपुरा से तोड़ी मोड़ तक 41 किमी लंबा

भारतखरमास खत्म होने के बाद 15-16 अप्रैल को बिहार में नया मुख्यमंत्री?, सीएम नीतीश कुमार ने की अंतिम बार कैबिनेट की अध्यक्षता!, 10 अप्रैल को राज्यसभा में शपथ ग्रहण?

भारतबिहार के अस्पतालों में डॉक्टर, रुई और सुई नहीं, कहीं दवा नहीं तो बेड नहीं?, तेजस्वी यादव बोले-अमंगल दोष से ग्रसित स्वास्थ्य विभाग

भारतपंजाब में अमित शाह का प्रतिभा खोज अभियान?, आरिफ मोहम्मद खान ढाका जाएंगे!

भारत अधिक खबरें

भारतरेलवे में 8.85 प्रतिशत लोको पायलट ने लगातार 12 घंटे से अधिक काम किया?, रेलवे संघ ने कहा-46.96 प्रतिशत ने 9 घंटे शिफ्ट किए?

भारतपटना में महिलाएं-लड़कियां सरेआम पीती हैं सिगरेट, पुरुष खड़े होकर मुंह देखते रहते?, लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव बोले- बिहार में शराबबंदी पूरी तरह फेल

भारतमहाराष्ट्र लोक सेवा आयोग परिणाम: 624 अंक के साथ टॉप, सोलापुर के विजय नागनाथ लामका ने किया कारनामा?, 601 अंक लेकर आरती परमेश्वर जाधव ने महिला वर्ग में मारी बाजी?

भारतमप्र राज्यसभा चुनावः मीनाक्षी नटराजन और सज्जन सिंह वर्मा में टक्कर?, कांग्रेस में एक अनार-सौ बीमार?, अपनों की रार में भाजपा न मार ले जाए तीसरी सीट!

भारतKashmir Tourism: कश्मीर में होमस्टे का बढ़ता चलन टूरिज्म में जान डाल रहा