लाइव न्यूज़ :

भूपेंद्र भाई पटेल होंगे गुजरात के नए मुख्यमंत्री, बीजेपी विधायक दल की बैठक में फैसला

By सतीश कुमार सिंह | Updated: September 12, 2021 17:25 IST

गुजरात के अगले मुख्यमंत्री पर असमंसज की स्थिति खत्म हो गई। भारतीय जनता पार्टी के विधायक दल की बैठक के बाद घोषणा की गई।

Open in App
ठळक मुद्देविजय रुपाणी ने शनिवार को अपने पद से इस्तीफा दे दिया था। गुजरात में चुनाव होने से एक साल पहले अचानक यह घोषणा की गई।रुपाणी (65) कोरोना वायरस महामारी के दौरान भाजपा शासित राज्यों में पद छोड़ने वाले चौथे मुख्यमंत्री हैं।

गांधीनगरः भूपेंद्र भाई पटेल होंगे गुजरात के नए मुख्यमंत्री होंगे। बीजेपी विधायक दल की बैठक में फैसला लिया गया। विजय रुपाणी (65) ने शनिवार को मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया था। घाटलोडिया के विधायक भूपेंद्र पटेल को राज्य के अगले मुख्यमंत्री के रूप में चुना गया।

रविवार को गुजरात में भाजपा विधायकों की एक बैठक में यह निर्णय लिया गया। भाजपा ने केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर और प्रह्लाद जोशी को नया मुख्यमंत्री चुनने के लिए विधायक दल की बैठक के लिए पर्यवेक्षक नियुक्त किया था। केंद्रीय मंत्री और गुजरात के लिए भाजपा के केंद्रीय पर्यवेक्षक प्रह्लाद जोशी ने कहा, "मैं गुजरात के नेताओं के साथ विचार-विमर्श करूंगा, और फिर केंद्रीय नेतृत्व निर्णय लेगा।" 

गुजरात के उपमुख्यमंत्री नितिन पटेल और राज्य के कृषि मंत्री आरसी फालदू के नामों को लेकर भी कयास लगाए जा रहे थे। विजय रुपाणी ने अगले साल राज्य में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले अचानक इस्तीफे की घोषणा की।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के गृह राज्य गुजरात की 182 विधानसभा सीटों के लिए दिसंबर 2022 में चुनाव होने हैं। रुपाणी (65) कोरोना वायरस महामारी के दौरान भाजपा शासित राज्यों में पद छोड़ने वाले चौथे मुख्यमंत्री हैं। उन्होंने दिसंबर 2017 में मुख्यमंत्री के तौर पर दूसरी पारी के लिये पद की शपथ ली थी।

उन्होंने राज्यपाल आचार्य देवव्रत से मुलाकात और उन्हें इस्तीफा पत्र सौंपने के बाद पत्रकारों से कहा, ‘‘मैंने गुजरात के मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया है। मुझे पांच साल तक राज्य की सेवा करने का मौका दिया गया। मैंने राज्य के विकास में योगदान दिया।

मेरी पार्टी जो कहेगी, आगे मैं वही करूंगा।’’ रुपाणी सबसे पहले आनंदीबेन पटेल के इस्तीफे के बाद सात अगस्त 2016 को गुजरात के मुख्यमंत्री बने थे और वह 2017 विधानसभा चुनावों में भाजपा की जीत के बाद पद पर बने रहे।

टॅग्स :गुजरातनरेंद्र मोदीविजय रुपानीBJPअमित शाहजेपी नड्डाभूपेंद्रभाई रजनीकांत पटेल
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटके14 अप्रैल को 87 बंदियों की होगी समय पूर्व रिहाई, 7 को मिलेगी सजा में छूट, मप्र गृह विभाग का बड़ा निर्णय

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतअसम का चुनाव अच्छा चल रहा, पवन खेड़ा के बड़बोलेपन की वजह से कांग्रेस की छवि को नुकसान?, उद्धव ठाकरे के प्रवक्ता आनंद दुबे बरसे, वीडियो

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर

भारतMBOSE SSLC 10th Result 2026: कक्षा 10 का परिणाम घोषित?, परिणाम देखने के लिए इस लिंक पर जाइये

भारतKarnataka 2nd PUC Result 2026: रोल नंबर तैयार रखें, कभी भी आ सकता है रिजल्ट

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल