लाइव न्यूज़ :

गुजरात में पुल गिरने की घटना के बाद राजद ने मीडिया पर साधा निशाना, ट्वीट कर लिखी ये बात

By एस पी सिन्हा | Updated: October 31, 2022 14:19 IST

गुजरात के मोरबी में पुल गिरने के हादसे को लेकर राजद ने भाजपा पर निशाना साधा है। साथ ही पार्टी ने मीडिया की भूमिका पर भी सवाल खड़े कर दिए।

Open in App

पटना: गुजरात के मोरबी में मच्छु नदी पर बने पुल के गिरने से बडे पैमाने पर हुई मौत को लेकर राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) ने भाजपा को जिम्मेदार ठहराया है। साथ ही राजद की ओर स मीडिया की भूमिका को लेकर भी सवाल खड़े किए गए। लालू यादव की पार्टी की तरफ से कहा गया है कि कल्पना कीजिए अगर 140 मौतें गैर-भाजपा शासन में होती तो? 

राजद ने अपने ट्वीटर हैंडल के माध्यम से कहा है कि 'गुजरात में पुल गिरने से 140 निर्दोष लोगों की हत्या हो गई, लेकिन भ्रष्टाचार और मौतों पर गोदी मीडिया में सन्नाटा है क्योंकि वहां 27 सालों से भाजपा सरकार है। गोदी मीडिया मोदी-शाह के गृह राज्य में कोई दोष और अवगुण तो देखेगी नहीं? कल्पना कीजिए अगर 140 मौतें गैर-भाजपा शासन में होती तो?' 

राजद ने कहा कि अगर 140 मौतें गैर-भाजपा शासन में होती तो अब तक मीडिया में तूफान आ चुका होता? गोदी मीडिया उन राज्यों की सरकारों की जिम्मेवारी तय कर इस्तीफा मांग रही होती। दो टके के विश्लेषक अपना फूहड़ ज्ञान बांट रहे होते। लेकिन चूंकि गुजरात में 27 सालों से BJP सरकार है इसलिए सब बिकाऊ लोग मौन है। साहब जी, कुछ ड्रोन गुजरात भी भेज देते जहां एक केबल पुल के टूटने से 140 लोगों की हत्या हुई। जो मर्जी मुंह में आता है बोल बक देते है धरातल पर कुछ होता नहीं है और ना ही इनके रहते होना है।

टॅग्स :आरजेडीबिहार समाचारगुजरात
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टदोस्त से संबंध बनाओ?, मना किया तो प्रेमी किशन और पिंकू ने मिलकर प्रेमिका को मार डाला, मोबाइल दिलाने का लालच देकर घर से बुलाया था?

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?

भारतराष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टीः बाहुबली सूरजभान सिंह के छोटे भाई पूर्व सांसद चंदन सिंह नए अध्यक्ष?, पशुपति कुमार पारस ने किया ऐलान

भारतबिहार चुनावः 2026 में 17 सीट खाली, राज्यसभा के बाद MLC इलेक्शन में भी तेजस्वी यादव को लगेगा झटका, 1 सीट के लिए 25 विधायक?

भारतबिहार में नीतीश कुमार अभी कर रहे खेला?, राजद विधायक फैसल रहमान से मिले मुख्यमंत्री, जाते-जाते तेजस्वी यादव से छिनेंगे विपक्ष नेता पद?

भारत अधिक खबरें

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतबाबा विश्वनाथ और ‘काशी कोतवाल’ काल भैरव में दर्शन-पूजन, सीएम योगी आदित्यनाथ पहुंचे मंदिर, वीडियो

भारतपश्चिम बंगाल चुनावः 4660 अतिरिक्त मतदान केंद्र?, कुल संख्या 85379 और 23 और 29 अप्रैल को 2 चरणों में पड़ेंगे वोट

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी