लाइव न्यूज़ :

गुजरात: नाथूराम गोडसे से भाजपा, आरएसएस का कोई लेना-देना नहीं, मंत्री ने विधानसभा में दी सफाई

By विशाल कुमार | Updated: March 9, 2022 10:19 IST

कांग्रेस के वरिष्ठ विधायक पुंजा वंश और शैलेश परमार ने कई मुद्दों पर भाजपा की आलोचना की और कुछ हालिया घटनाओं का हवाला देते हुए दावा किया ये घटनाएं यह दर्शाती हैं कि भाजपा के शासन में महात्मा गांधी के हत्यारे को गुजरात में महत्व दिया जा रहा है।

Open in App
ठळक मुद्देकांग्रेस के वरिष्ठ विधायक पुंजा वंश और शैलेश परमार ने कई मुद्दों पर भाजपा की आलोचना की।भाजपा के शासन में महात्मा गांधी के हत्यारे को महत्व दिए जाने का आरोप लगाया।आरएसएस का बचाव करते हुए कहा कि तीन प्रतिबंध झेलने के बाद भी बच गया है।

गांधीनगर:गुजरात के मंत्री पूर्णेश मोदी ने मंगलवार को विधानसभा में कहा कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) या राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) का महात्मा गांधी के हत्यारे नाथूराम गोडसे से कोई लेना-देना नहीं है। मंत्री का यह बयान विपक्षी कांग्रेस के लगातार आरोपों की पृष्ठभूमि में आया है कि सत्तारूढ़ भाजपा का गोडसे के प्रति नरम रुख है।

इससे पहले सदन में कांग्रेस के वरिष्ठ विधायक पुंजा वंश और शैलेश परमार ने कई मुद्दों पर भाजपा की आलोचना की और कुछ हालिया घटनाओं का हवाला देते हुए दावा किया ये घटनाएं यह दर्शाती हैं कि भाजपा के शासन में महात्मा गांधी के हत्यारे को गुजरात में महत्व दिया जा रहा है।

वंश ने कहा कि एक तरफ हम गांधी की बात करते हैं तो दूसरी तरफ गांधी के हत्यारे नाथूराम गोडसे की मूर्ति लगाई जा रही है। ऐसे लोगों के खिलाफ कार्रवाई करने के बजाय इसे तोड़ऩे वाले लोगों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

वह पिछले साल नवंबर की उस घटना का जिक्र कर रहे थे जब जामनगर में कुछ लोगों ने गोडसे की प्रतिमा स्थापित की थी। इसके बाद, कुछ कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रतिमा को तोड़ दिया था।

इसके अलावा, उन्होंने कहा कि यह इस राज्य का दुर्भाग्य है कि स्कूलों में 'माई आइडियल, नाथूराम गोडसे' विषय पर भाषण प्रतियोगिताएं आयोजित की जा रही हैं। वह हाल ही में वलसाड के एक प्राथमिक विद्यालय में आयोजित भाषण प्रतियोगिता का जिक्र कर रहे थे।

इसके जवाब में कांग्रेस के केंद्रीय नेतृत्व पर ‘‘भगवा आतंकवाद’’ की गलत धारणा गढ़ने का आरोप लगाते हुए मोदी ने कहा कि आरएसएस देशभक्त बनाता है और नागरिकों में देशभक्ति की भावना पैदा करता है। उन्होंने कहा कि भाजपा तुष्टीकरण की राजनीति में विश्वास नहीं करती है।

आरएसएस का बचाव करते हुए, उन्होंने कहा कि संगठन अलग-अलग अवधि में तीन प्रतिबंध झेलने के बाद भी बच गया है क्योंकि यह देशभक्ति की भावना पैदा करता है।

टॅग्स :गुजरातनाथूराम गोडसेBJPआरएसएस
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारत अधिक खबरें

भारतअल्केमिस्ट एसेट रिकंस्ट्रक्शन कंपनी प्राइवेट लिमिटेड केस से अलग हुए सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश न्यायमूर्ति केवी विश्वनाथन, आखिर कारण

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतबाबा विश्वनाथ और ‘काशी कोतवाल’ काल भैरव में दर्शन-पूजन, सीएम योगी आदित्यनाथ पहुंचे मंदिर, वीडियो

भारतपश्चिम बंगाल चुनावः 4660 अतिरिक्त मतदान केंद्र?, कुल संख्या 85379 और 23 और 29 अप्रैल को 2 चरणों में पड़ेंगे वोट

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"