लाइव न्यूज़ :

Video: मां हीराबेन के साथ अपनी तस्वीर के लिए सुरक्षा घेरा तोड़ कार से उतरे पीएम मोदी-दिया ऑटोग्राफ, देखें वीडियो

By आजाद खान | Updated: October 11, 2022 08:37 IST

इस घटना का एक वीडियो भी सामने आया है जिसमें पीएम मोदी को तस्वीर लेते हुए देखा जा रहा है। यही नहीं वे तस्वीर पर ऑटोग्राफ दे रहे है, यह भी वीडियो में देखने को मिल रहा है।

Open in App
ठळक मुद्देगुजरात के जामनगर में पीएम मोदी ने अपनी कार से निकल कर लोगों के अभिवादन को स्वीकार किया है। ऐसे में एक शख्स ने पीएम मोदी को उनकी मां के साथ एक तस्वीर भेंट की है।उन्होंने इस तस्वीर को स्वीकार किया और दूसरे पर ऑटोग्राफ भी दिया है।

PM Modi Gujarat Visit: अपने तीन दिवसीय गुजरात दौरे के दौरान पीएम मोदी कार से निकलकर लोगों के अभिवादन को स्वीकार किया है। इस घटना का एक वीडियो भी सामने आया है जिसमें पीएम मोदी जामनगर के लोगों से मिल रहे है। 

यही नहीं लोगों ने पीएम मोदी को गिफ्ट्स भी दिया जिस उन्होंने स्वीकार किया और उस पर अपना ऑटोग्राफ दिया है। इस दौरान पीएम मोदी ने कई विकास परियोजनाओं का शिलान्यास और उद्घाटन भी किया है। 

वीडियो में क्या दिखाई दे रहा है

न्यूज एजेंसी एएनआई द्वारा जारी वीडियो में यह देखा गया है कि पीएम मोदी अपनी कार से उतरकर लोगों के अभिवादन को स्वीकार कर रहे है। इस दौरान एक शख्स ने पीएम मोदी को एक बड़ी सी तस्वीर को भेंट किया है। इस तस्वीर में पीएम मोदी अपनी मां हीराबेन के साथ दिखाई दे रहे है। 

उन्होंने उस तस्वीर को ले लिया और वे वहां से जाने लगे तभी उस शख्स ने उन्हें फिर से रोका और उसी फोटो का एक छोटा तस्वीर लेकर आया और पीएम मोदी का ऑटोग्राफ मांगने लगा। ऐसे में पीएम मोदी ने उस शख्स के तस्वीर पर ऑटोग्राफ दिया और वहां से चले गए। 

तीन दिवसीय गुजरात दौरे पर है पीएम मोदी

पीएम मोदी ने अपने तीन दिवसीय गुजरात दौरे पर भरूच जिले में 9 हजार 460 करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं का शिलान्यास और उद्घाटन किया है और इसके बाद वे जामनगर चले गए। यहां पर भी उन्होंने 1460 करोड़ रुपए की परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया है। 

आपको बता दें कि यह उद्घाटन और शिलान्यास की परियोजनाएं जलापूर्ति, सिंचाई, विद्युत और शहरी बुनियादी ढांचे में किया गया है। इसके उन्होंने एक जनसभा को संबोधित किया और 2001 में आई भयानक भूकंप को याद किया। 

इस दौरान उन्होंने जामनगर के पूर्व शासक जाम साहब महाराजा दिग्विजयसिंह को भी याद किया और उनकी तारीफ की।  

टॅग्स :नरेंद्र मोदीगुजरातJamnagarवायरल वीडियो
Open in App

संबंधित खबरें

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

क्रिकेटओ भाई बाल-बाल बचा अंपायर! PSL मैच के दौरान शान मसूद के ज़ोरदार शॉट से अंपायर क्रिस गैफ़नी ने गिरकर बचाई अपनी जान, Video

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

क्राइम अलर्टसस्ते केमिकल से बन रहा था 'ब्रांडेड' टूथपेस्ट, पूरा मामला जानिए

भारत अधिक खबरें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत