लाइव न्यूज़ :

गुजरात हाईकोर्ट की न्यायाधीश ने राहुल गांधी के मामले की सुनवाई से खुद को अलग किया

By शिवेन्द्र कुमार राय | Updated: April 26, 2023 20:20 IST

गुजरात उच्च न्यायालय की न्यायमूर्ति गीता गोपी ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी द्वारा मोदी उपनाम मामले की सुनवाई से खुद को अलग कर लिया है। अब राहुल गांधी का मामला कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश एजे देसाई के समक्ष रखा जाएगा, जो इसे दूसरी पीठ को सौंपेंगे।

Open in App
ठळक मुद्देमोदी सरनेम मामले की सुनवाई कर रहीं जस्टिस ने खुद को सुनवाई से अलग कियाराहुल गांधी द्वारा गुजरात हाईकोर्ट में दायर की गई थी याचिकाउच्च न्यायालय की न्यायमूर्ति गीता गोपी ने खुद को सुनवाई से अलग किया

अहमदाबाद: गुजरात उच्च न्यायालय की न्यायमूर्ति गीता गोपी ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी द्वारा मोदी उपनाम मामले की सुनवाई से खुद को अलग कर लिया है। सूरत मजिस्ट्रेट अदालत द्वारा पिछले महीने सुनाई गई सजा पर रोक लगाने की याचिका दायर की गई थी। बुधवार, 26 अप्रैल को न्यायमूर्ति गीता गोपी ने राहुल गांधी का याचिका पर सुनवाई से खुद को अलग कर लिया। गुजरात उच्च न्यायालय में  बुधवार, 26 अप्रैल को दोपहर के भोजन के बाद राहुल गांधी के वकील चंपानेरी अदालत के सामने मामला रखने के लिए खड़े हुए। इस पर न्यायमूर्ति गोपी ने कहा, "इस अदालत के समक्ष नहीं।" अब न्यायमूर्ति गोपी के इस मामले से खुद को अलग करने के बाद राहुल गांधी का मामला कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश एजे देसाई के समक्ष रखा जाएगा, जो इसे दूसरी पीठ को सौंपेंगे।

बता दें कि न्यायाधीशों से किसी मामले की सुनवाई से अपने अलग होने का कारण बताने की अपेक्षा नहीं की जाती है। इसलिए न्यायमूर्ति गीता गोपी ने खुद को सुनवाई से अलग क्यों किया इसका कारण सामने नहीं आया है।

न्यायमूर्ति गीता गोपी द्वारा मामले की सुनवाई से इंकार करने से पहले राहुल गांधी के वकील चंपानेरी ने उनसे मामले को सर्कुलेट करने की अनुमति देने का अनुरोध किया। राज्य सरकार ने मामले के शीघ्र पंजीकरण और सर्कुलेट करने  की इस मांग पर आपत्ति जताई। राहुल गांधी के वकील चंपानेरी ने अदालत से कहा कि राज्य सरकार महज एक औपचारिक पक्षकार है क्योंकि यह मामला एक निजी शिकायत का है। इस पर सरकारी वकील ने जोर देकर कहा कि हमें इस मामले में गंभीर आपत्ति है।

बता दें कि इस बीच मोदी सरनेम मामले में राहुल गांधी को पटना हाईकोर्ट से राहत मिल चुकी है।  कोर्ट ने उनके निचली अदालत में पेशी के आदेश पर फिलहाल रोक लगा दिया है। मोदी सरनेम मामले में राहुल गांधी को निचली अदालत में पेश होने का निर्देश दिया था। राहुल गांधी की तरफ से दायर याचिका पर पटना हाईकोर्ट के न्यायाधीश संदीप कुमार ने  इस मामले की अगली सुनवाई 15 मई को निर्धारित की है। राहुल गांधी को मोदी सरनेम को लेकर दिये बयान पर पटना की एमपी-एमएलए कोर्ट ने 25 अप्रैल को कोर्ट में हाज़िर होने का निर्देश दिया था।

टॅग्स :राहुल गांधीगुजरातहाई कोर्टनरेंद्र मोदी
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

कारोबार‘युवा आबादी’ के लाभ को भुनाने की चुनौती?, 20 से 29 वर्ष के 6.3 करोड़ स्नातकों में से 1.1 करोड़ बेरोजगार?

भारतVIDEO: चाय बागान से चुनावी हुंकार! पीएम मोदी ने श्रमिकों संग तोड़ी पत्तियां, बोले- असम में NDA हैट्रिक को तैयार

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

भारत अधिक खबरें

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos