लाइव न्यूज़ :

अमित शाह के संसदीय क्षेत्र में अनुच्छेद 370 के नाम पर स्पोर्ट्स लीग, भाजपा ने शुरू की तैयारियां, शाह ने दिया था आइडिया

By विशाल कुमार | Updated: November 30, 2021 09:37 IST

गांधीनगर लोकसभा क्षेत्र के भाजपा प्रभारी हर्षद पटेल ने कहा कि गृह मंत्री अमित शाह ने सबसे पहले इस (विचार) पर पार्टी में लगभग 8-10 लोगों के साथ चर्चा की। इसके बाद 200-250 पार्टी कार्यकर्ताओं की एक बैठक बुलाई गई और विभिन्न जिम्मेदारियां सौंपी गईं।

Open in App
ठळक मुद्देलीग का नाम अनुच्छेद 370 के नाम पर रखा गया है।अनुच्छेद 370 को 2019 में अमित शाह के नेतृत्व में निरस्त कर दिया गया था।गृह मंत्री अमित शाह ने सबसे पहले इस (विचार) पर पार्टी में लगभग 8-10 लोगों के साथ चर्चा की थी।

गांधीनगर: केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के संसदीय क्षेत्र गांधीनगर में गुजरात की भाजपा इकाई गांधीनगर लोकसभा प्रीमियर लीग  370 (जीएलपीएल 370) के तहत क्रिकेट और कबड्डी टूर्नामेंट के आयोजन की तैयारी कर रही है। स्थानीय नेताओं ने कहा कि इसका उद्देश्य पार्टी में अत्यधिक संख्या में युवाओं को शामिल करना है।

इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट के अनुसार, अहमदाबाद शहर की भाजपा इकाई के महासचिव जीतूभाई पटेल ने कहा कि लीग का नाम अनुच्छेद 370 के नाम पर रखा गया है, जिसे 2019 में अमित शाह के नेतृत्व में निरस्त कर दिया गया था और दिसंबर के मध्य में टूर्नामेंट शुरू करने की योजना है।

वहीं, गांधीनगर लोकसभा क्षेत्र के भाजपा प्रभारी हर्षद पटेल ने कहा कि मतदाता सूची में शामिल (युवा) मतदाताओं को भाजपा समर्थक बनाने के लिए कार्यक्रम आयोजित किए गए हैं। उसके लिए क्रिकेट और कबड्डी का चयन किया गया है। प्रत्येक वार्ड में कम से कम दो टीमें (क्रिकेट और कबड्डी के लिए एक-एक) रखने का लक्ष्य है।

हर्षद पटेल ने कहा कि गृह मंत्री अमित शाह ने सबसे पहले इस (विचार) पर पार्टी में लगभग 8-10 लोगों के साथ चर्चा की। इसके बाद 200-250 पार्टी कार्यकर्ताओं की एक बैठक बुलाई गई और विभिन्न जिम्मेदारियां सौंपी गईं।

शाह 2007 से गुजरात क्रिकेट एसोसिएशन (जीसीए) से जुड़े हुए थे और उन्होंने राज्य इकाई में कांग्रेस नेताओं के 16 साल के शासन को समाप्त करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। जब गुजरात के तत्कालीन मुख्यमंत्री नरेंद्र मोदी अध्यक्ष थे तब शाह जीसीए के उपाध्यक्ष भी थे। शाह के बेटे जय शाह वर्तमान बीसीसीआई सचिव हैं।

टॅग्स :अमित शाहगुजरातGandhinagarधारा 370Article 370
Open in App

संबंधित खबरें

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारततमिलनाडु विधानसभा चुनावः अवनाशी से केंद्रीय मंत्री एल मुरुगन, मायलापुर से तेलंगाना की पूर्व राज्यपाल तमिलिसाई सौंदर्यराजन और कोयंबटूर उत्तर से वानती श्रीनिवासन को टिकट

भारत अधिक खबरें

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष