लाइव न्यूज़ :

गुजरात एफडीसीए ने करीब 24 हजार गर्भपात किट जब्त किए, आठ गिरफ्तार

By भाषा | Updated: June 13, 2021 22:02 IST

Open in App

अहमदाबाद, 13 जून गुजरात में खाद्य और औषधि नियंत्रण प्रशासन (एफडीसीए) ने करीब 1.5 करोड़ रुपये मूल्य के 24,363 गर्भपात किट के अलावा मादक पदार्थ जब्त किया है,जिसे गैर कानूनी तरीके से बेचा जा रहा था। अधिकारियों ने रविवार को बताया कि इस मामले में आठ लोगों को गिरफ्तार किया गया है।

उन्होंने बताया कि आरोपियों को एफडीसीए ने शुक्रवार और शनिवार को चलाए गए अभियान के तहत अहमदाबाद और सूरत सहित राज्य के विभिन्न स्थानों से पकड़ा है।

एफडीसीए आयुक्त हेमंत कोशिया ने बताया कि सात आरोपियों पर औषधि एवं प्रसाधन सामग्री अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है जबकि एक व्यक्ति को गुजरात पुलिस ने उसके पास से ऑक्सीटोसीन इंजेक्शन की तीन लाख शीशियों सहित मादक पदार्थ मिलने के बाद एनडीपीएस अधिनियम के तहत गिरफ्तार किया।

उन्होंने बताया कि चिकित्सकीय गर्भपात अधिनियम के तहत गर्भपात किट स्त्रीरोग विशेषज्ञ की अनुशंसा पर ही बेची जा सकती है।

एफडीसीए ने एक विज्ञप्ति में बताया कि आरोपियों में से एक अहमदाबाद निवासी पिंटू शाह गर्भपात किट, एक अन्य आरोपी व बनासकांठा के दीसा में वितरक विनोद माहेश्वरी और लोकेश माहेश्वरी से गैर कानूनी तरीके से खरीदता था और उन्हें बिना डॉक्टर की पर्ची के ऑनलाइन बेचता था। शाह ने गत डेढ़ साल में करीब 800 ऐसे किट की बिक्री ऑनलाइन की है।

विज्ञप्ति के मुताबिक दीसा के रहने वाले माहेश्वरी को ये किट फर्जी चिकित्सा पर्ची के आधार पर सूरत के जावेरी सांगला से मिलते थे। सांगला को ये किट आरोपी राजेश यादव से मिलते थे, जो मुंबई की विपणन कंपनी में रीजनल सेल्स मैनेजर है।

एफडीसीए के मुताबिक अन्य आरोपी की पहचान निलय वोरा के तौर पर की गई है जो मुंबई स्थित कंपनी में विपणन प्रतिनिधि है। उसके अलावा अन्य आरोपियों में विपुल पटेल और मोनीश पंचाल भी शामिल हैं, जिनके पास से ऐसे 700 किट मिले हैं।

बयान में कहा गया कि अन्य आरोपी तुषार ठक्कर के पास से मादक पदार्थ मिले हैं जिसे पुलिस को सौंप दिया गया है । उसे एनडीपीएस अधिनियम के तहत गिरफ्तार किया गया है।

अधिकारी ने बताया कि ठक्कर के पास से ऑक्सीटोसीन इंजेक्शन की तीन लाख शीशियां, बिना लेबल वाले अन्य इंजेक्शन के साथ अन्य दवाओं एवं मादक पदार्थ को जब्त किया गया है।

विज्ञप्ति के मुताबिक, ‘‘ऑक्सीटोसीन इंजेक्शन को जांच के लिए वडोदरा स्थित एफडीसीए प्रयोगशाला भेजा गया है। ठक्कर के पास से इसके अलावा एल्प्रासेन 0.5 टैबलेट (इसमें अल्प्राजोलम होती है), इडीटैक्स एन-2 टैबलेट (ब्रूप्रेनॉरफीन और नैलोक्सोन) और एसपीएएस-ट्रानकैन टैबलेट (ट्रामाडोल) जब्त की गई है, जिन्हें वह बिना लाइसेंस बेच रहा था।’’

विज्ञप्ति के मुताबिक ठक्कर से जब्त दवाएं राजस्थान से लाई गई थीं और इस कोण से भी जांच की जा रही है। एफडीसीए ने बताया कि ठक्कर को पुलिस के नार्कोटिक प्रकोष्ठ को सौंप दिया गया है, जिसने उसे अपनी हिरासत में ले लिया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारPNG Price Hike: रसोई का बजट बिगड़ा! आईजीएल ने बढ़ाए पीएनजी के दाम, ₹1.7 प्रति एससीएम की हुई बढ़ोतरी

भारतJammu-Kashmir: आतंकियों से सांठ-गांठ के चलते गई नौकरी, 2 सरकारी कर्मचारी बर्खास्त; अब तक 90 अधिकारी

भारतWest Bengal Polls 2026: ममता बनर्जी ने भवानीपुर सीट से नामांकन दाखिल किया, जानें चुनावी समीकरण

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

क्रिकेटDC vs GT, IPL 2026: दिल्ली में बादलों का डेरा, जानें DC vs GT मैच में बारिश खेल बिगाड़ेगी या नहीं?

भारत अधिक खबरें

भारतनहीं रहीं मोहसिना किदवई, उत्तर प्रदेश से लेकर केंद्र की राजनीति तक, 5 दशकों तक छाई रहने वाली कांग्रेस दिग्गज नेता का निधन

भारतDC vs GT, IPL 2026: फ्री होकर देखिए मैच, दिल्ली मेट्रो देर रात तक पहुंचाएंगी घर, DMRC ने बदली अपनी टाइमिंग

भारतनिजी जासूसी एजेंसियों को लेकर नई चिंताएं

भारतपंजाब में अमित शाह का प्रतिभा खोज अभियान?, आरिफ मोहम्मद खान ढाका जाएंगे!

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच