लाइव न्यूज़ :

पीएम मोदी की चर्चा हुई तो भावुक हो गए बड़े भाई सोमाभाई मोदी, बोले- देश के लिए वो बहुत मेहनत करते है, थोड़ा आराम भी करें

By विनीत कुमार | Updated: December 5, 2022 12:51 IST

गुजरात विधानसभा में मतदान करने के बाद पीएम नरेंद्र मोदी के बड़े भाई सोमाभाई भावुक नजर आए। मीडिया से बात करते हुए उन्होंने ये भी बताया कि पीएम मोदी से मुलाकात के दौरान उन्होंने कहा।

Open in App

अहमदाबाद: गुजरात विधानसभा चुनाव के दूसरे और आखिरी चरण के तहत आज राज्य में मतदान हो रहा है। दूसरे चरण में राज्य के 14 जिलों में 93 सीटों पर वोट डाले जा रहे हैं। पीएम नरेंद्र मोदी ने भी अहमदाबाद में आज अपना वोट डाला। इन सबके बीच पीएम मोदी के बड़े भाई सोमाभाई मोदी का बयान भी सामने आया है।

दरअसल, आज पीएम मोदी ने अपने बड़े भाई से अहमदाबाद में मुलाकात की। न्यूज एजेंसी एएनआई के अनुसार पीएम मोदी से मुलाकात के बारे में चर्चा करते हुए सोमाभाई मोदी भावुक हो गए।

उन्होंने कहा, 'लोग उन कामों को नजरअंदाज नहीं कर सकते, जिन्हें किया गया है, खासकर केंद्र ने 2014 के बाद जो किया। मैंने उनसे (पीएम मोदी) कहा कि वह देश के लिए बहुत काम करते हैं। उन्हें थोड़ा आराम भी करना चाहिए।' यह बातें कहते हुए सोमाभाई मोदी का गला रूंध गया और आंखों में आंसू भर आए। देखें वीडियो..

पीएम मोदी आज सुबह बड़े भाई सोमाभाई मोदी से मिलने पहुंचे थे। सोमाभाई ने भी आज अहमदाबाद के रानिप में निशान पब्लिक स्कूल में उसी बूथ पर वोट डाला, जहां पीए मोदी ने मतदान किया था। प्रधानमंत्री ने कल शाम अपनी मां से मुलाकात की थी।

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने भी आज गुजरात विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण में अहमदाबाद के एक मतदान केंद्र में अपना वोट डाला और लोगों से अपील की कि वे बड़ी संख्या में मतदान कर राज्य के 'विकास मॉडल' को मजबूती प्रदान करें। संसद में गांधीनगर का प्रतिनिधित्व करने वाले शाह अपनी पत्नी सोनलबेन शाह, बेटे जय शाह और परिवार के अन्य सदस्यों के साथ नारनपुरा क्षेत्र के एक मतदान केंद्र पहुंचे थे।

गुजरात विधानसभा चुनाव के दूसरे व अंतिम चरण में राज्य के 14 जिलों की 93 सीट पर सुबह आठ बजे मतदान शुरू हुआ, जो शाम पांच बजे तक चलेगा। अहमदाबाद, वडोदरा एवं गांधीनगर सहित 14 जिलों के इन 93 विधानसभा क्षेत्रों में भाजपा नेता और गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल सहित 61 राजनीतिक दलों के कुल 833 उम्मीदवार मैदान में हैं। गुजरात में एक दिसंबर को पहले चरण में 89 सीट पर करीब 63.31 प्रतिशत मतदान हुआ था। चुनाव के नतीजे 8 दिसंबर को आएंगे।

टॅग्स :गुजरात विधानसभा चुनाव 2022नरेंद्र मोदी
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबार‘युवा आबादी’ के लाभ को भुनाने की चुनौती?, 20 से 29 वर्ष के 6.3 करोड़ स्नातकों में से 1.1 करोड़ बेरोजगार?

भारतVIDEO: चाय बागान से चुनावी हुंकार! पीएम मोदी ने श्रमिकों संग तोड़ी पत्तियां, बोले- असम में NDA हैट्रिक को तैयार

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

कारोबारMP-UP Sahyog Sammelan: मप्र-उप्र मिलकर लिखेंगे विकास की नई इबारत?, बाबा विश्वनाथ की शरण में सीएम डॉ. मोहन

भारतमाता शीतला मंदिर भगदड़ः अव्यवस्था-पुलिस सुस्ती?, श्रद्धालु बोले- 8 महिलाओं की मौत, प्रशासन जिम्मेदार?, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम