लाइव न्यूज़ :

Gujarat Election 2022: योगी आदित्यनाथ ने गोधरा में कुरेदा 2002 का घाव, बोले, "यहीं पर राम भक्तों ने मंदिर के लिए दिया था बलिदान"

By आशीष कुमार पाण्डेय | Updated: November 30, 2022 22:16 IST

गुजरात के गोधरा में योगी आदित्यनाथ ने कहा कि 20 साल पहले इसी स्थान पर राम भक्तों को राम मंदिर के लिए अपने जीवन का बलिदान देना पड़ा था, लेकिन आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कुशल नेत्तृव का ही परिणाम है कि अयोध्या में भव्य राम मंदिर का निर्माण हो रहा है।

Open in App
ठळक मुद्देयोगी आदित्यनाथ ने गोधरा में कुरेदा पुराना जख्म, बात की 2002 के ट्रेन हादसे की योगी आदित्यनाथ ने कहा कि राम मंदिर के निर्माण के लिए यहीं राम भक्तों ने दिया था बलिदानप्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी उन राम भक्तों का सपना साकार कर रहे हैं भव्य राम मंदिर बनवाकर

गोधरा: गुजरात विधानसभा में प्रचार के लिए गोधरा पहुंचे यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने साल 2002 के गोधरा ट्रेन हादसे का जिक्र करते हुए कहा कि इसी स्थान पर राम भक्तों ने अयोध्या में राम मंदिर के लिए अपने प्राणों का बलिदान दिया था। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी उन राम भक्तों के सपनों को साकार करते हुए भव्य राम मंदिर का निर्माण करवा रहे हैं। सीएम योगी ने सभा में मौजूद लोगों से अपील की कि वो भाजपा के पक्ष में मतदान करें और प्रदानमंत्री नरेंद्र मोदी को और मजबूती प्रदान करें ताकि वो ऐसे ही और भी बोल्ड फैसले ले सकें।

गोधरा की जनसभा में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तारीफ करते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि 20 साल पहले इसी गोधरा में राम भक्तों को राम मंदिर के निर्माण के लिए अपने जीवन का बलिदान देना पड़ा था, लेकिन आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कुशल नेत्तृव का ही परिणाम है कि अयोध्या में भव्य राम मंदिर का निर्माण हो रहा है। सीएम योगी ने कहा कि “प्रधानमंत्री मोदी ने गोधरा में भगवान राम के लिए प्राण न्यौछावर करने वाले अमर सपूतों के बलिदान को व्यर्थ नहीं जाने दिया और राम मंदिर का निर्माण कराकर उन्हें श्रद्धांजलि देने का कार्य किया है।”

इस दौरान विपक्षी दल कांग्रेस पर हमला करते हुए सीएम योगी ने तंज भरे लहजे में कहा कि हमारे पास सभी बीमारियों का बेहतर इलाज मौजूद है। यही कारण है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज भी कांग्रेस द्वारा देश को दी गई लाइलाज बीमारी का इलाज कर रहे हैं। सीएम योगी ने कहा कि भाजपा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देस से आतंकवाद को कुचलने का काम किया है। लेकिन यह कांग्रेस और इसके नेता प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बारे में अपशब्दों का प्रयोग करके लाखों हिंदुओं की आस्था का अपमान कर रहे हैं. इसलिए इस चुनाव में अपने वोट से कांग्रेस को ऐसा सबक सिखाना है कि वो प्रधानमंत्री मोदी का अपमान करने की बात सपने में भी न याद रखे।

मालूम हो कि गुजरात में दो चरणों में चुनाव होना है। पहले चरण का मतदान 1 दिसंबर को होगा। पहले चरण में दक्षिण गुजरात और सौराष्ट्र-कच्छ क्षेत्र की सीटों पर वोटिंग होनी है, जहां मंगलवार को ही चुनाव प्रचार थम गया। प्रथम चरण की 89 सीटों पर कुल 788 उम्मीदवार मैदान में हैं, जिनमें 718 पुरुष उम्मीदवार और 70 महिला उम्मीदवार शामिल हैं। दूसरे चरण का मतदान 5 दिसंबर को होगा।

टॅग्स :गुजरात विधानसभा चुनाव 2022योगी आदित्यनाथगोधरा कांडराम मंदिरअयोध्यानरेंद्र मोदी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

भारतबाबा विश्वनाथ और ‘काशी कोतवाल’ काल भैरव में दर्शन-पूजन, सीएम योगी आदित्यनाथ पहुंचे मंदिर, वीडियो

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारत अधिक खबरें

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप